July 22, 2026

Toyota Glanza के बेस वेरिएंट को है घर लाना, एक लाख रुपये की Down Payment के बाद जाएगी कितनी EMI - toyota glanza base variant calculate monthly emi payment if down payment one lakh rupees

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

  • Hindi News
  • automobile
  • car-buyer-guide

वाहन निर्माता टोयोटा की ओर से प्रीमियम हैचबैक कार सेगमेंट में Toyota Glanza को ऑफर किया जाता है। इस कार के बेस वेरिएंट को खरीदकर घर लाने का मन बना रहे ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में टोयोटा की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में Toyota Glanza की बिक्री की जाती है। अगर आप भी इसे खरीदने का मन बना रहे हैं तो एक लाख रुपये की Down Payment करने के बाद हर महीने कितने रुपये की EMI देकर इसे घर लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Toyota Glanza कीमत

टोयोटा की ओर से प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली Toyota Glanza के बेस वेरिएंट के तौर पर E को ऑफर किया जाता है। इस वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 6.73 लाख रुपये है। इसे दिल्‍ली में खरीदने पर ऑन रोड कीमत करीब 7.57 लाख रुपये हो जाती है। इस कीमत में 6.73 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत के अलावा करीब 47 हजार रुपये आरटीओ और इंश्‍योरेंस के करीब 37 हजार रुपये देने होंगे।

एक लाख रुपये Down Payment के बाद कितनी EMI

अगर इस गाड़ी के बेस वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में एक लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 6.57 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 6.57 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 10581 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।

कितनी महंगी पड़ेगी कार

अगर आप नौ फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 6.57 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 10581 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Toyota Glanza के लिए करीब 2.31 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आप कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 9.88 लाख रुपये हो जाएगी।

किनसे होगा मुकाबला

टोयोटा ओर से ग्‍लैंजा को प्रीमियम हैचबैक कार सेगमेंट में लाया जाता है। इसका सीधा मुकाबला Maruti Baleno, Citroen c3, Hyundai i20, JSW MG Astor के साथ होता है।

यह भी पढ़ें- विदेश में चलानी है गाड़ी तो इन अजीब 8 नियमों को न करें अनदेखा, नहीं तो कट जाएगा हजारों का चालान