August 17, 2026

Toyota की नई कारों की लंबी लिस्ट तैयार, 5 मॉडल्स की जल्द होगी भारत में एंट्री

Toyota की नई कारों की लंबी लिस्ट तैयार, 5 मॉडल्स की जल्द होगी भारत में एंट्री

Toyota Innova HycrossImage Credit source: टोयोटा

जापान की कार कंपनी Toyota भारतीय बाजार के लिए अपनी नई रणनीति पर तेजी से काम कर रही है. आने वाले 2-3 सालों में कंपनी अलग-अलग सेगमेंट में कई नए मॉडल पेश कर सकती है. खास बात यह है कि इस लिस्ट में सिर्फ SUV ही नहीं, बल्कि हैचबैक, हाइब्रिड MPV और इलेक्ट्रिक मॉडल भी शामिल हैं. कंपनी का फोकस ऐसे वाहनों पर है, जो अलग-अलग तरह के ग्राहकों की जरूरत पूरी कर सकें. आइए जानते हैं Toyota की उन 5 कारों के बारे में, जिनका भारतीय बाजार में इंतजार किया जा रहा है.

Toyota Innova Hycross Facelift

Innova Hycross को आने वाले समय में एक नया अपडेट मिलने वाला है. इसका फेसलिफ्ट मॉडल 2027 की शुरुआत में बाजार में उतारा जा सकता है. टेस्टिंग के दौरान नजर आए मॉडल से संकेत मिले हैं कि इसके फ्रंट हिस्से को नया डिजाइन मिल सकता है. ग्रिल और हेडलाइट्स में भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं. अंदर की तरफ नए डिजाइन और कुछ नए फीचर्स जोड़े जाने की उम्मीद है.हालांकि, इसके इंजन में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. मौजूदा 2.0-लीटर पेट्रोल और स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन को आगे भी जारी रखा जा सकता है.

Toyota Glanza Facelift

Toyota की Glanza भी नए रूप में आने की तैयारी में है. इसका फेसलिफ्ट वर्जन 2026 के अंत तक लॉन्च हो सकता है. इस बार कंपनी कार को मौजूदा मॉडल से ज्यादा अलग दिखाने की कोशिश कर सकती है, ताकि इसमें Toyota की अपनी पहचान साफ नजर आए.

नई Glanza में कुछ नए टेक्नोलॉजी फीचर्स के साथ हाइब्रिड सिस्टम और ADAS मिलने की भी चर्चा है. वहीं, मौजूदा 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन और CNG विकल्प जारी रह सकते हैं.

Toyota की नई 3-रो Electric MPV

Toyota भारत में अपनी पहली 3-रो इलेक्ट्रिक MPV लाने की तैयारी कर रही है. इसे Maruti के YMC इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा सकता है. इसके 2027-28 के आसपास बाजार में आने की उम्मीद है.

यह मॉडल Vellfire से नीचे और Innova परिवार के साथ पोजिशन किया जा सकता है. इसका मुकाबला BYD eMAX 7 जैसी इलेक्ट्रिक MPV से होगा. यह Toyota की भारत में सबसे सस्ती 7-सीटर इलेक्ट्रिक कार भी बन सकती है.

New-Generation Toyota Fortuner

Fortuner को भी आने वाले समय में बड़ा अपडेट मिलने वाला है. इसकी तीसरी पीढ़ी 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में पेश की जा सकती है. नई SUV का डिजाइन ज्यादा बॉक्सी और मॉडर्न हो सकता है. केबिन में नए फीचर्स और ADAS जैसे सेफ्टी सिस्टम जोड़े जा सकते हैं.

नई Fortuner में नया लैडर-फ्रेम प्लेटफॉर्म इस्तेमाल होने की उम्मीद है. इसमें 2.7-लीटर पेट्रोल और 2.8-लीटर डीजल इंजन का विकल्प मिल सकता है. डीजल इंजन के साथ 48V माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक भी दी जा सकती है.

Toyota Land Cruiser FJ

इस लिस्ट में Land Cruiser FJ सबसे अलग मॉडल होगी. यह मौजूदा Land Cruiser परिवार की छोटी SUV के तौर पर आएगी और 2028 के अंत तक भारत में लॉन्च हो सकती है.भारत के लिए तैयार मॉडल में डीजल इंजन नहीं मिलने की उम्मीद है. इसमें 2.7-लीटर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो करीब 163bhp की पावर देगा. इसके अलावा Toyota स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड और प्लग-इन हाइब्रिड वर्जन पर भी विचार कर रही है.

यह भी पढ़ें- महिंद्रा की नई SUV मचाएगी तहलका! नवंबर में आएगा स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मॉडल, दमदार माइलेज के साथ होगी एंट्री

Kia का बड़ा प्लान! भारत में 2 नई SUVs लाने की तैयारी, Victoris-Alcazar को देंगी टक्कर

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी tv9hindi.com में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हैं. यहां बिजनेस ऑटोमोबाइल के अलावा टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती हैं. इससे पहले ET Now Swadesh Digital में Copy Editor थीं. इन्होंने अपना करियर जागरण न्यू मीडिया के साथ शुरू किया. Ayushi ने International School of Media & Entertainment Studies (ISOMES) से बैचलर ऑफ मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री ली है. पिछले 3 साल से ये बिजनेस ऑटो टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती आ रही हैं. इन्हें सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना काफी पंसद है. इन्होंने Auto, Tech में कई ऑनलाइन ऑफलाइन इवेंट भी कवर किए हैं. इन्हें ड्राइविंग और रिव्यू करना पसंद है. Ayushi को किताबें पढ़ने में रुचि हैं.

Read More

google button