August 26, 2026

Toxic X Review : टॉक्सिक ने मचाई तबाही, यश की दमदार परफॉर्मेंस पर फिदा हुए फैंस

Lagatar Desk : यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म टॉक्सिक सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस के बीच इसे लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर फिल्म के शुरुआती रिव्यू और दर्शकों के रिएक्शन सामने आने लगे हैं. जहां यश की दमदार परफॉर्मेंस, स्क्रीन प्रेजेंस, एक्शन और फिल्म की जमकर तारीफ हो रही है, वहीं कुछ दर्शकों को कहानी और पहला हाफ कमजोर लगा.

यश की एक्टिंग की हुई तारीफ

टॉक्सिक में यश डबल रोल में नजर आ रहे हैं. दर्शकों ने उनकी एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस को फिल्म की सबसे मजबूत कड़ी बताया है. खासकर एक्शन सीन्स और इंटरवल के आसपास के हिस्से को लेकर सोशल मीडिया पॉजिटिव रिव्यू देखने को मिल रही हैं. 

Not a bad one definitely
But lack of emotional connection leaves you no impact
Most if time it feeks like viewing a Hollywood film such is the visual grandeur
Yash screeb presence is lit🔥🔥
Kiara is gorgeous and nayan screen presence 👌👌
Some of the dialogues🔥🔥👌👌#Toxic https://t.co/TcCV9rYabQ

— Samurai reimei⚔️🌋 (@prakashraj_Jspk) August 25, 2026

‘टॉक्सिक’ में दिखा KGF का असर

फिल्म देखने के बाद कुछ दर्शकों ने इसकी तुलना यश की ब्लॉकबस्टर फिल्म KGF से की है. एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि तकनीकी स्तर पर फिल्म शानदार है, लेकिन कहानी और स्क्रीनप्ले कई जगह उलझा हुआ महसूस होता है.

This is not Karnataka or Bengaluru
This is the Real Craze in Telugu States 🔥📈
Yash>>>SoCalled Biggest star in Telugu 🤣#Toxic #ToxicTheMovie�� #Yash�� pic.twitter.com/G9DBupyvMO

— Shrinivas jambagi (@ShreenivasJamb2) August 26, 2026

एक यूजर के मुताबिक, फिल्म पर ‘KGF’ का प्रभाव नजर आता है. वहीं, एक्शन में मोकोबॉट के ज्यादा इस्तेमाल और बैकग्राउंड म्यूजिक को लेकर भी निराशा जाहिर की गई.हालांकि, इसी रिएक्शन में यश और कियारा आडवाणी के कुछ सीन्स तथा इंटरवल को बेहतर बताया गया है. यानी फिल्म को लेकर दर्शकों की राय फिलहाल मिली-जुली नजर आ रही है.

This is not Karnataka or Bengaluru
This is the Real Craze in Telugu States 🔥📈
Yash>>>SoCalled Biggest star in Telugu 🤣#Toxic #ToxicTheMovie�� #Yash�� pic.twitter.com/G9DBupyvMO

— Shrinivas jambagi (@ShreenivasJamb2) August 26, 2026

एडवांस बुकिंग में भी दिखा क्रेज

‘टॉक्सिक’ की रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर दर्शकों की दीवानगी देखने को मिली थी. 25 अगस्त तक फिल्म की एडवांस बुकिंग में 9 लाख टिकटों का आंकड़ा पार होने की बात सामने आई थी. विदेशों में भी फिल्म को अच्छी एडवांस बुकिंग मिली. यश करीब चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं, ऐसे में फिल्म से फैंस की उम्मीदें काफी ज्यादा हैं.