August 22, 2026

Toxic: पहले KGF 2 और अब 'टॉक्सिक'... यश ने रचा इतिहास, दूसरी बार किया ये बड़ा कारनामा

Yash Toxic: यश की ‘टॉक्सिक’ को रिलीज होने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं. 26 अगस्त को ये फिल्म 6 भाषाओं में बड़े पर्दे पर दस्तक देगी. जहां एक तरफ ट्रेलर आने के बाद कुछ सीन को लेकर फिल्म की आलोचना भी हुई, तो वहीं दूसरी इस पिक्चर को लेकर खूब बज़ भी बना हुआ है. ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि आंकड़े बता रहे हैं. दरअसल, ‘टॉक्सिक’ 13वीं ऐसी इंडियन फिल्म बन गई है, जिसे टिकट बुकिंग वेबसाइट बुकमायशो पर 1 मिलियन यानी 10 लाख से ज्यादा इंटरेस्ट मिले हैं.

फिल्म की रिलीज से पहले बुकमायशो पर फिल्म के नाम के साथ इंटरेस्ट का ऑप्शन दिखता है, जिसके जरिए ऑडियंस फिल्म को लेकर अपनी दिलचस्पी जाहिर करते हैं. ‘टॉक्सिक’ को 1 मिलियन से ज्यादा इंटरेस्ट मिल चुके हैं. इससे जाहिर है कि फैंस उनकी इस फिल्म के लिए एक्साइटेड हैं. हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब यश ने ये कारनामा किया है. इससे पहले साल 2022 में उनकी फिल्म ‘KGF 2’ को 2.1 मिलियन इंटरेस्ट मिले थे.

इन फिल्मों को भी मिले 1M+ इंटरेस्ट

अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’, प्रभास की ‘सालार’ और ‘बाहुबली 2’ समेत और भी कई फिल्में पहले 1 मिलियन इंटरेस्ट के आंकड़े को पार कर चुकी हैं. उन फिल्मों की लिस्ट देखिए.

फिल्म की रिलीज का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है. वैसे-वैसे इंटरेस्ट काउंट की संख्या भी बढ़ती जा रही है. इसका असर फिल्म का कलेक्शन पर भी पड़ेगा और फिल्म अच्छा पैसा छाप सकती है.

ये भी पढ़ें-

जब सनी देओल का मुस्लिम किरदार बन गया बंटवारा 1947 के लिए मुसीबत, राजकुमार संतोषी ने बताई वजह

रणबीर कपूर के फैंस के लिए खुशखबरी, स्पिरिट के बाद एनिमल पार्क पर काम शुरू करेंगे संदीप रेड्डी वांगा

‘टॉक्सिक’ के प्रोड्यूसर भी हैं यश

‘टॉक्सिक’ हिंदी, अंग्रेजी, कन्नड़, तमिल, तेलगु और मलयालम भाषा में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, नयनतारा और रुक्मिणी वसंत जैसी बड़ी एक्ट्रेसेस भी इस पिक्चर में अहम भूमिका निभा रही हैं. इसका डायरेक्शन किया है गीतू मोहनदास ने. यश ने लीड रोल प्ले करने के साथ-साथ केवीएन प्रोडक्शन संग मिलकर अपनी कंपनी मॉन्सटर माइंड बैनर तले इस पिक्चर को प्रोड्यूस भी किया है.

इसराफिल

इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More

google button