
'टॉक्सिक' एडवांस बुकिंग रिपोर्ट
Toxic Advance Booking Report: यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त को रिलीज होने वाली है. उनके फैंस इस फिल्म के लिए एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर फिल्म की चर्चा चल रही है. 21 अगस्त (शुक्रवार) की सुबह 8 बजे इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हुई है. और बुकिंग शुरू होते ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया. ऐसी शुरूआत की, जिसे देखते हुए माना जा रहा है कि ये फिल्म बंपर कमाई करेगी.
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट की मानें तो बुकिंग शुरू होते ही सिर्फ 6 घंटे में ‘टॉक्सिक’ के टॉप-3 नेशनल चेन्स (पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस) में 30 हजार टिकट बुक हो चुके हैं. इसे देखते हुए ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि पहले दिन ‘टॉक्सिक’ सिर्फ हिंदी भाषा में 45-50 करोड़ रुपये का बिजनेस कर सकती.
नॉन-नेशनल चेन्स मिलाकर कितने टिकट बिके?
अगर नॉन-नेशनल चेन्स का भी आंकड़ा शामिल कर लें तो बुक हुए टिकट की संख्या 80 हजार के पार है. सैकनिल्क की मानें तो दोपहर 3 बजे ‘टॉक्सिक’ के पूरे देशभर में 84 हजार 315 टिकट बुक चुके हैं. इसके जरिए फिल्म ने 4.1 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं ब्लॉक सीट के साथ कमाई का आंकड़ा 9.19 करोड़ रुपये हो जाता है. अभी फिल्म की रिलीज में चार दिनों का समय बाकी है. चार दिनों में एडवांस बुकिंग में ये फिल्म और भी तगड़ा बिजनेस कर सकती है.
इन भाषाओं में रिलीज होगी ‘टॉक्सिक’
‘टॉक्सिक’ को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में यश के साथ हुमा कुरैशी, नयनतारा, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और कियारा आडवाणी नजर आने वाली हैं. ये फिल्म कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम, हिंदी और अंग्रेजी भाषा में भी रिलीज होने वाली है.
ये भी पढ़ें-
जब सनी देओल का मुस्लिम किरदार बन गया बंटवारा 1947 के लिए मुसीबत, राजकुमार संतोषी ने बताई वजह
रणबीर कपूर के फैंस के लिए खुशखबरी, स्पिरिट के बाद एनिमल पार्क पर काम शुरू करेंगे संदीप रेड्डी वांगा
बहरहाल, अब जब सिर्फ हिंदी में डे-1 पर 45-50 करोड़ रुपये का कलेक्शन का अनुमान है, तो इन सारी भाषाओं को मिलाकर फिल्म बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है. यश के फैंस इस फिल्म के लिए इसलिए भी एक्साइटेड हैं, क्योंकि वो चार सालों के बाद बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं. साल 2022 की KGF 2 के बाद उनकी कोई भी फिल्म नहीं आई है.

इसराफिल
ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."
Read More