Toxic Trailer: टॉक्सिक का मच अवेटेड ट्रेलर आज शाम को रिलीज होने वाला है. ट्रेलर रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर उसकी टाइमिंग को लेकर चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं कि यश का इससे क्या कनेक्शन है.
Toxic Trailer: टॉक्सिक का मच अवेटेड ट्रेलर आज शाम को रिलीज होने वाला है. ट्रेलर रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर उसकी टाइमिंग को लेकर चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं कि यश का इससे क्या कनेक्शन है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/08/toxic-1-2026-08-08-15-48-48.png)
Photograph: (kvn.productions/Instagram)
Toxic Trailer: साउथ सुपरस्टार यश (Yash) की मच अवेटेड फिल्म टॉक्सिक (Toxic) को लेकर लंबे समय से चर्चा है. इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. इसी बीच अब इसका ट्रेलर रिलीज होने जा रहा है. मेकर्स ने आज ट्रेलर की रिलीज डेट और टाइम दोनों का ऐलान कर दिया है. खास बात यह है कि ट्रेलर की रिलीज टाइमिंग ने फैंस का ध्यान खींच लिया है. जिसे फैंस यश के लकी नंबर से जोड़कर देख रहे हैं. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं-
आज कितने बजे होगा ट्रेलर लॉन्च
टॉक्सिक का ट्रेलर आज यानी 8 अगस्त को शाम 7:01 बजे रिलीज किया जाएगा. मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर यश का नया पोस्टर शेयर करते हुए ट्रेलर की टाइमिंग अनाउंस की है. यानी अब फैंस को अब ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. ट्रेलर की टाइमिंग की खास बात यह है कि इसकी अनाउंसमेंट के साथ ही सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं. फैंस खास तौर पर इस बात को नोटिस कर रहे हैं कि टॉक्सिक से जुड़े कई बड़े ऐलान 8 नंबर को ध्यान में रखकर किए गए हैं. यही वजह है कि अब यश और नंबर 8 को जोड़कर देखा जा रहा है.
नए पोस्टर में दिखा यश का शानदार लुक
फिल्म के ट्रेलर से रिलीज से पहले मेकर्स ने यश का पोस्टर भी जारी किया है, जिसमें वह बेहद स्टाइलिश और दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं. उन्होंने काले रंग की जैकेट और पहनी हुई है. उनकी दाढ़ी उनके लुक को और ज्यादा रफ और डॉमिनेट बना रही है. इसके अलावा पोस्टर के बैकग्राउंड में आग की ऊंची-ऊंची लपटें दिखाई दे रही हैं. फिल्म के इस पोस्टर को देखकर समझा जा सकता है कि फिल्म में खतरनाक एक्शन देखने को मिलेगा.
यश और नंबर 8 का क्या है खास कनेक्शन?
अब आते हैं उस नंबर पर जिसकी वजह से ‘Toxic’ का ट्रेलर की टाइमिंग को लेकर चर्चा हो रही है. दरअसल, यश के फैंस नंबर 8 को उनके लिए लकी नंबर मानते हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह उनके जन्म तारीख है. यश का जन्म 8 जनवरी 1986 को हुआ था. यही वजह है कि जब टॉक्सिक से जुड़ा कोई अनाउंसमेंट और टाइमिंग को देखा गया, तो उसमें नंबर 8 की झलक दिखाई दी. हालांकि, इन सभी तारीखों को ऑफिशियली यश का लकी नंबर बताकर चुना गया है, ऐसा मेकर्स ने नहीं कहा है.
7:01 बजे ट्रेलर रिलीज करने का क्या है मतलब?
इस समय सबसे ज्यादा चर्चा आज शाम 7:01 बजे रिलीज हो रहे टॉक्सिक के ट्रेलर की टाइमिंग को लेकर हो रही है. फैंस ने इस टाइमिंग को भी नंबर 8 से जोड़ दिया. दरअसल, 7+0+1 करने पर नंबर 8 आता है. यानी ट्रेलर की रिलीज डेट 8 अगस्त होने के साथ-साथ रिलीज टाइम में भी 8 का कनेक्शन निकाला जा रहा है. वही, बताया जाता है कि टॉक्सिक का टाइटल अनाउंसमेंट भी 8 दिसंबर 2023 को हुआ था. इतना ही नहीं शूटिंग भी दो साल पहले 8 तारीख को शुरू हुई थी. इसके अलावा फिल्म की रिलीज डेट 26 अगस्त 2026 है, जिसमें 2+6 करने पर नंबर 8 आता है.
कहां देख सकेंगे ट्रेलर?
टॉक्सिक का ट्रेलर आज शाम 7:01 बजे जारी किया जाएगा. फैंस ट्रेलर को यूट्यूब पर जाकर @KVNPRODUCTIONSOFFICIAL चैनल पर देख सकेंगे. इतना ही नहीं यश और बाकी स्टारकास्ट अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी इसे शेयर करेंगे. फिलहाल फैंस की नजर ट्रेलर की टाइमिंग पर है. जिसमें यश और बाकी स्टारकास्ट की बड़ी झलक देखने को मिलेगी.
ये भी पढ़ें: ‘भारत के लिए सब कुछ खोने को तैयार था’, अदनान सामी को भारतीय नागरिकता पाने के लिए लगे थे 18 साल, 2 बार हुआ रिजेक्शन