August 23, 2026

Toxic लेकर अकेले नहीं आ रहे यश, इमरान हाशमी भी साथ में मचाएंगे धमाल, फैन्स को मिलेगा बड़ा सरप्राइज

Toxic: KGF 2 के बाद एक बार फिर रॉकिंग स्टार यश की वापसी हो रही है. इस बार अंदाज भी बदला है और फिल्म भी दूसरी है. जी हां, गीतू मोहनदास की ‘टॉक्सिक’ में यश लीड रोल कर रहे हैं. साथ ही KVN प्रोडक्शन वालों के साथ मिलकर फिल्म पर पैसा भी लगा रहे हैं. पिक्चर में कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत भी काम कर रही हैं. 26 अगस्त, 2026 को पिक्चर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. पर इस फिल्म के साथ फैन्स को एक बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है. जहां पहले ही थिएटर्स में ‘आवारापन 2’ धूम मचा रही है. अब उनकी दूसरी पिक्चर पर अपडेट आ गया है. ‘गनमास्टर G9’ के टीजर को ‘टॉक्सिक’ की स्क्रीनिंग से पहले सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा.

‘गनमास्टर G9’ में इमरान हाशमी, जेनेलिया देशमुख और अपारशक्ति खुराना काम कर रहे हैं. हाल ही में बॉलीवुड हंगामा पर एक रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि ऑडियंस को एक्शन-रोमांस फिल्म ‘गनमास्टर G9’ की एक झलक ‘टॉक्सिक‘ के साथ देखने को मिल सकती है. दरअसल ‘गनमास्टर G9’ को 27 नवंबर, 2026 को दुनिया भर में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. पर मेकर्स ने फिल्म के प्रमोशन का काम काफी पहले ही एक खास थिएट्रिकल टीजर प्रीमियर के साथ शुरू कर दिया है.

‘टॉक्सिक’ के साथ ‘गनमास्टर G9’ की दिखेगी झलक

नई फिल्मों की रिलीज के साथ दूसरी पिक्चर के मेकर्स अपनी फिल्मों के एसेट को भी रिलीज करते हैं. थिएटर्स में लोग फिल्में देखने पहुंचते हैं, जिन्हें अपकमिंग फिल्मों की रिलीज की जानकारी भी मिलती है. इसी प्लान के साथ ‘गनमास्टर G9’ की झलक दिखाने का फैसला लिया गया है. इसी रिपोर्ट से पता लगा कि ‘गनमास्टर G9’ के मेकर्स ने कुछ हटकर प्लान किया है. Toxic के प्रिंट के साथ दिखाने के बजाय, टीजर को फिल्म से पहले अलग से दिखाया जाएगा. जिससे ‘Gunmaaster G9’ को एक अलग थिएट्रिकल शोकेस मिल सकेगा.

दरअसल सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट और दीपक मुकुट, इमरान हाशमी, हिमेश रेशमिया और डायरेक्टर आदित्य दत्त को एक बार फिर साथ ला रहे हैं. ‘गनमास्टर G9’ एकदम सही वक्त पर थिएटर्स में आ रही है. क्योंकि इस वक्त इमरान हाशमी की फिल्म को लेकर तगड़ा बज बना हुआ है. हालांकि, आवारापन 2 की सफलता से इमरान हाशमी की आगे आने वाली फिल्मों को कितना फायदा होता है? यह देखने वाली बात होगी. वैसे यश की फिल्म के साथ अपनी पिक्चर का टीजर दिखाना एक अच्छा फैसला है, क्योंकि टॉक्सिक एक बड़ी पिक्चर है और उसे देखने ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंचेंगे.

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More

google button