September 8, 2026

Toxic ने फ्लॉप होकर भी बनाया रिकॉर्ड, 'जन नायकन' को पछाड़ा, 2026 की बस 3 फिल्मों से रही पीछे

16

बॉक्स ऑफिस पर टॉक्सिक का 13वें दिन कितना कलेक्शन?

Image Credit : Instagram

बॉक्स ऑफिस पर टॉक्सिक का 13वें दिन कितना कलेक्शन?

‘टॉक्सिक’ ने दूसरे सोमवार यानी 13वें दिन भारत में 78 लाख रुपए और विदेशों में अनुमानित 15 लाख रुपए कमाए। इस तरह दिनभर में दुनियाभर से करीब 93 लाख रुपए आए। फिल्म की 13 दिनों की वर्ल्डवाइड कमाई अब 329.07 करोड़ रुपए पहुंच चुकी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

26

टॉक्सिक की इंडिया और ओवरसीज कमाई कितनी हुई?

Image Credit : Instagram

टॉक्सिक की इंडिया और ओवरसीज कमाई कितनी हुई?

36

जन नायकन को पीछे छोड़कर टॉक्सिक ने कौन सा रिकॉर्ड बनाया?

Image Credit : Instagram

जन नायकन को पीछे छोड़कर टॉक्सिक ने कौन सा रिकॉर्ड बनाया?

329.07 करोड़ रुपए के साथ ‘टॉक्सिक’ ने थलपति विजय की ‘जन नायकन’ का 327.2 करोड़ रुपए का लाइफटाइम कलेक्शन पार कर दिया है। इस उपलब्धि के साथ यश स्टारर फिल्म 2026 की दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंच गई है।

46

टॉक्सिक के लिए 'पेद्दी' को पछाड़ना क्यों मुश्किल?

Image Credit : Instagram

टॉक्सिक के लिए 'पेद्दी' को पछाड़ना क्यों मुश्किल?

2026 की ग्लोबल कमाई में ‘पेद्दी’ 341.13 करोड़ रुपए के साथ तीसरे स्थान पर है। ‘टॉक्सिक’ उससे करीब 12 करोड़ रुपए पीछे है। कमजोर ट्रेंडिंग को देखते हुए फिल्म का इस आंकड़े को पार करना मुश्किल माना जा रहा है और इसका लाइफटाइम कलेक्शन 340 करोड़ से नीचे रुक सकता है।

56

2026 की टॉप 10 भारतीय फिल्मों में टॉक्सिक कहां है?

Image Credit : Instagram

2026 की टॉप 10 भारतीय फिल्मों में टॉक्सिक कहां है?

लिस्ट में ‘धुरंधर 2’ 1850.85 करोड़ के साथ पहले, ‘बॉर्डर 2’ 485.3 करोड़ के साथ दूसरे और ‘पेद्दी’ 341.13 करोड़ के साथ तीसरे स्थान पर है। यह है टॉप 10 की पूरी लिस्ट :-

  1. धुरंधर 2- 1850.85 करोड़ रुपए
  2. बॉर्डर 2- 485.3 करोड़ रुपए
  3. पेद्दी- 341.13 करोड़ रुपए
  4. टॉक्सिक- 329.07 करोड़ रुपए(13 दिन में)
  5. जन नायकन - 327.2 करोड़ रुपए
  6. करुप्पु - 315 करोड़ रुपए
  7. मन शंकर वर प्रसाद गारू - 300.79 करोड़ रुपए
  8. भूत बंगला - 292.64 करोड़ रुपए
  9. बेथलहम कुडुम्बा यूनिट - 271.98 करोड़ रुपए
  10. दृश्यम 3- 241.92 करोड़ रुपए

यह भी पढ़ें : Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie: जानिए सोमवार के कलेक्शन में कौन किस पर भारी?

66

टॉक्सिक में कौन-कौन सितारे और मेकर्स हैं?

Image Credit : Instagram

टॉक्सिक में कौन-कौन सितारे और मेकर्स हैं?

‘टॉक्सिक’ का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, रुक्मिणी वसंत, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, अक्षय ओबेरॉय, डेरेल डी’सिल्वा, सुदेव नायर, बालाजी मनोहर और संजीदा शेख नजर आते हैं। इसे वेंकट के. नारायण और यश ने बनाया है।