एजुकेशन
- Edited by: आदित्य सिंह
- Updated Jul 19, 2026, 06:16 PM IST
School Closed In Kerala, Manipur, Meghalaya: फीफा वर्ल्ड कप फाइनल के चलते कल यानी 20 जुलाई को केरल, मणिपुर और मेघालय के स्कूल बंद रहेंगे। छात्रों लोगों के फुटबॉल के प्रति प्रेम के चलते यह निर्णय लिया गया है।
![]()
School Closed In Kerala, Manipur, Meghalaya: भारत के इस राज्य में कल बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज
School Closed In Kerala, Manipur, Meghalaya: फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला आज स्पेन और अर्जेंटीना के (School Closed News) बीच होगा। टूर्नामेंट में दोनों टीमें 60 साल बाद आमने-सामने हो (Tomorrow School Closed) रही हैं। यह मैच न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में रात 12 बजकर 30 मिनट से (20 July School Closed News) खेल जाएगा। इसके चलते भारत के कई राज्यों के स्कूलों में कल यानी 20 जुलाई 2026 को छुट्टी का ऐलान कर (School Holiday Tomorrow) दिया है। ऐसे में यहां आप जान सकते हैं कि भारत के किन- किन राज्यों में कल छुट्टी है।
School Closed In Manipur: कल बंद रहेंगे मणिपुर के स्कूल
मणिपुर और मेघालय की सरकारों ने छात्रों को फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल का लुत्फ उठाने का मौका देने के लिए सोमवार को राज्य के सभी शिक्षण संस्थानों में छुट्टी की घोषणा की है। यहां के शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, मणिपुर के राज्यपाल ने निर्देश दिए हैं कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई अथवा किसी अन्य बोर्ड से संबद्ध सभी विद्यालयों के साथ-साथ सभी सरकारी, अनुदानित और निजी महाविद्यालय, उच्च शिक्षण संस्थान तथा विश्वविद्यालय 20 जुलाई को बंद रहेंगे।
मणिपुर के शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, मणिपुर के राज्यपाल ने निर्देश दिए हैं कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई अथवा किसी अन्य बोर्ड से संबद्ध सभी विद्यालयों के साथ-साथ सभी सरकारी, अनुदानित और निजी महाविद्यालय, उच्च शिक्षण संस्थान तथा विश्वविद्यालय 20 जुलाई को बंद रहेंगे। आदेश में यह भी कहा गया है कि 20 जुलाई 2026 को रात 12:30 बजे (रात्रि 12:30 बजे) होने वाले फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले का राज्यभर के विद्यार्थी उत्साहपूर्वक आनंद ले सकें, इसी उद्देश्य से यह अवकाश घोषित किया गया है।
Meghalaya School Closed Tomorrow: मेघालय में भी कल बंद रहेंगे स्कूल
मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने सोमवार को राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित करने की घोषणा की है। यह घोषणा ऐसे समय में की गई है, जब पूरे राज्य में विश्व कप को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मैचों के लाइव प्रसारण के लिए शिलांग के एक पार्किंग स्थल के अलावा जोवाई और तुरा में स्थापित ’सीएम फैन पार्क’ को फुटबॉल प्रेमियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।
मेघालय में फुटबॉल के इस उत्सव को वैश्विक पहचान भी मिली, जब हाल ही में फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फैन्टिनो ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर राज्य में फुटबॉल के प्रति लोगों के उत्साह की सराहना की। मुख्यमंत्री संगमा ने रविवार को जारी एक वीडियो संदेश में कहा, मैंने सोमवार को स्कूलों और कॉलेजों सहित राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश रखने का फैसला लिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेघालय में फुटबॉल केवल एक खेल नहीं, बल्कि लोगों का जुनून और जीवनशैली का हिस्सा है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए युवाओं को इस बहुप्रतीक्षित फाइनल का पूरा आनंद लेने का अवसर देने के लिए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने सीएम फैन पार्क को मिली उत्साहजनक प्रतिक्रिया का भी उल्लेख किया, जहां हजारों फुटबॉल प्रेमी एक साथ विश्व कप मुकाबलों का आनंद ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सभी प्रशंसकों को रोमांचक फाइनल मुकाबले के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
Kerala School Closed Tomorrow: केरल में भी कल बंद रहेंगे स्कूल
फीफा विश्वकप के चलते कल यानी 20 जुलाई को केरल के भी स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया गया है। राज्य के मुख्यमंत्री ने यह फैसला राज्य में छात्रों व खेल प्रेमियों में भारी उत्साह को देखते हुए लिया है।
इनपुट- भाषा
![]()
आदित्य सिंहauthor
आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।
और पढ़ें
- Hindi News
- Education
End of Article