August 14, 2026

TNPL: सिर्फ 90 गेंदों में 239 रन...इस टीम ने गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, कप्तान ने उड़ाए 8 छक्के

TNPL: सिर्फ 90 गेंदों में 239 रन...इस टीम ने गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, कप्तान ने उड़ाए 8 छक्के

डिंडिगुल ड्रैगन्स के कप्तान बाबा इंद्रजीत ने सबसे विस्फोटक पारी खेलीImage Credit source: TNPL

IPL में पिछले 2-3 सीजन से लगातार ये बात होती रही है कि कौन सी टीम 300 रन बनाएगी. सनराइजर्स हैदराबाद कई बार इसके करीब पहुंची लेकिन सफल नहीं हुई. कुछ ऐसी ही कहानी फिलहाल तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL 2026) के मौजूदा सीजन में भी दिख रही है, जहां विस्फोटक बैटिंग देखकर ये सवाल उठ रहा है कि कौन सी टीम सबसे पहले 300 का आंकड़ा छुएगी. इस सवाल का जवाब डिंडिगुल ड्रैगन्स ने करीब-करीब दे ही दिया, बस बारिश ने उसे रोक दिया. सेलम स्पार्टन्स के खिलाफ मैच में डिंडिगुल ने सिर्फ 15 ओवर में ही 239 रन कूट दिए.

डिंडिगुल में खेले जा रहे TNPL 2026 सीजन में शुक्रवार की शाम मेजबान ड्रैगन्स के नाम रही. बारिश के कारण ये मैच वक्त पर शुरू नहीं हो सका और इसके चलते 20 के बजाए सिर्फ 15-15 ओवर का मैच तय हुआ. अब 5 ओवर कम हो गए थे तो ज्यादा रन बनने की उम्मीदें कम थी. मगर डिंडिगुल ड्रैगन्स के बल्लेबाजों ने सबको गलत साबित करते हुए विध्वंसक बल्लेबाजी का नजारा पेश किया.

कप्तान के दम पर डिंडिगुल का बड़ा स्कोर

टीम के ओपनर्स ने ही इसकी शुरुआत करते हुए सिर्फ 4.4 ओवर में 70 रन ठोक दिए. मगर अचानक 89 रन तक 3 विकेट गिर गए. इसके बाद कप्तान बाबा इंद्रजीत ने सेलम स्पार्टन्स के गेंदबाजों की खबर लेनी शुरू की और छक्कों की बारिश कर दी. उन्होंने सिर्फ 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और 25 गेंदों में 73 रन बनाकर नाबाद लौटे. अपनी पारी में इंद्रजीत ने 8 छक्के और 3 चौके लगाए. इस तरह 15 ओवर में डिंडिगुल ने 239 रन बनाए, जो लीग का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. अब अगर ये मैच पूरे 20 ओवर का होता तो शायद ये टीम 300 रन भी बना देती.

இந்திரஜித்தின் சிக்ஸர் மழை! 🤩

🏏 August 04-28 | Dindigul & Chennai. 📺 Watch LIVE on Sony Sports Ten 4 Tamil & the TNPL YouTube Channel. 🎟️ Book your tickets now on the District by Zomato app.#TNPL10 #TNPL2026 #NammaOoruNammaGethu #Season10SemmaGethu #DecadeOfKondattam pic.twitter.com/kpjbLCmd6d

— TNPL (@TNPremierLeague) August 14, 2026

सेलम की बैटिंग नहीं दिखा सकी दम

मगर इसके बिल्कुल उलट रही सेलम स्पार्टन्स की बैटिंग. सेलम के कप्तान एस अभिषेक ने भी 18 गेंदों में 38 रन बनाकर दमदार जवाब देने की कोशिश की लेकिन उनके अलावा बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके. वैसे भी 15 ओवर में 240 रन बनाना आसान काम नहीं था क्योंकि ये स्कोर TNPL के इतिहास में सिर्फ एक बार बना, वो भी 20 ओवर में. आखिरकार 15 ओवर में स्पार्टन्स 158 रन तक ही पहुंच सकी और 81 रन से मैच हार गई.

सुमित सुन्द्रियाल

सुमित सुन्द्रियाल

इस वक्त TV9 हिंदी (स्पोर्ट्स 9) में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (स्पोर्ट्स) की भूमिका में हूं. यहां तक पहुंचने की शुरुआत 2009 से हुई, जब जामिया मिल्लिया इस्लामिया में मास मीडिया ऑनर्स कोर्स (2009-12) में एडमिशन लिया. फिर 2013 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट-ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा किया. यहीं से 2013 में पहली बार पेशेवर पत्रकारिता में कदम रखे और सबसे पहले न्यूज 18 इंडिया टीवी चैनल में जगह बनाई. डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेने से पहले करीब 6 साल टीवी इंडस्ट्री में ही गुजरे, जहां असानमेंट डेस्क पर काम किया. असाइनमेंट डेस्क पर रहते हुए जानकारी जुटाना सबसे अहम काम होता है और उस खबर के हर पहलू को जांचना और उसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होती है. यही काम न्यूज 18 इंडिया में रहते हुए किया. इसके बाद खेल और खेल की खबरों के मोह ने डिजिटल जर्नलिज्म की ओर मोड़ा और एक नया सफर शुरू हुआ. इसकी शुरुआत IPL 2019 के दौरान हुई, जब क्विंट हिंदी का दामन थामा. एक साल क्विंट के साथ खेल की खबरें लिखने के बाद इसी काम में नया मुकाम हासिल करने के लिए TV9 हिंदी से रिश्ता जुड़ा. पिछले 3 साल से यहीं पर खेल की हर छोटी-बड़ी, गंभीर और मजेदार खबरें आप तक पहुंचा रहां हूं और लगातार बेहतर तरीके से पेश करने का प्रयास कर रहा हूं.

Read More

google button