एजुकेशन
- Authored by: वर्षा कुशवाहा
- Updated Aug 16, 2026, 10:03 AM IST
यूपीएससी परीक्षा में भूगोल से जुड़े कई प्रश्न आते हैं, जिसमें एक महत्वपूर्ण प्रश्न है Time Zones का है। दुनिया में 195 देश हैं, जिसमें से एक देश ऐसा है, जिसमें सबसे अधिक 12 टाइम जोन है। आइए जानते हैं -
![]()
सबसे ज्यादा Time Zones वाला देश कौन सा है (Photo - AI)
Which Country has Most Time Zones In World: सिविल सेवा परीक्षा (UPSC) की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए भूगोल और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों की बुनियादी समझ होना बेहद जरूरी है। अक्सर प्रारंभिक, मेन परीक्षा या इंटरव्यू के दौरान कुछ ऐसे सवाल पूछ लिए जाते हैं जो पहली नजर में तो बहुत सीधे से लगते हैं, लेकिन उनके पीछे गहरा भौगोलिक और ऐतिहासिक कारण छिपा होता है, जिसके बारे में एस्पिरेंट्स को मालूम होना जरूरी है, ताकि वह परीक्षा में पूछे जाने वाले सवालों के जवाब दे पाएं। ऐसा ही एक दिलचस्प सवाल है कि "दुनिया में सबसे ज्यादा टाइम जोन (Time Zones) वाला देश कौन-सा है?"
ज्यादातर उम्मीदवारों का जवाब रूस या अमेरिका होता है, क्योंकि ये दोनों दुनिया के सबसे बड़े देशों में गिने जाते हैं। ऐसे में अगर आपका जवाब भी यही है, तो आप गलत हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा टाइम जोन वाला देश अमेरिका या रूप नहीं है, बल्कि इसका उत्तर इन दोनों देशों से अलग है। आइए जानते हैं दुनिया में सबसे अधिक टाइम जोन रखने वाले देश के बारे में विस्तार से।
दुनिया में सबसे अधिक टाइम जोन वाला देश कौन सा है?
दुनिया में जिस देश में सबसे अधिक टाइम जोन है, वह है 'फ्रांस'। इसके पास कुल 12 टाइम जोन है। अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि इसका क्षेत्रफल में रूस से काफी छोटा है, बावजूद फ्रांस के पास सबसे ज्यादा टाइम जोन क्यों हैं?
फ्रांस के पास सबसे ज्यादा टाइम जोन क्यों हैं?
जैसी की हमने बताया कि फ्रांस के पास कुल 12 टाइम जोन हैं। अब सवाल उठता है कि यूरोप का एक छोटा सा देश 12 अलग-अलग समय क्षेत्रों में कैसे बंटा हो सकता है? इसका पीछे की वजह फ्रांस का मुख्य भूभाग नहीं, बल्कि उसके समुद्र पार क्षेत्र हैं। इतिहास में फ्रांस के बड़े साम्राज्यवादी विस्तार के कारण आज भी दुनिया के अलग-अलग महासागरों—जैसे प्रशांत महासागर, हिंद महासागर और अटलांटिक महासागर—में कई द्वीप फ्रांस के प्रशासनिक नियंत्रण में हैं। इसी कारण यहां अलग-अलग द्वीपों पर समय भी अलग-अलग है।
यूरोप में स्थित मुख्य फ्रांस में केवल 1 टाइम जोन है लागू है, जो है Central European Time यानी CET। जबकि समुद्र पार द्वीप यानी दुनिया के कोने-कोने में फैले फ्रांसीसी द्वीप जैसे—फ्रेंच पोलिनेशिया, रीयूनियन द्वीप, गुआदेलूप, मार्टिनिक, न्यू कैलेडोनिया और फ्रेंच गुयाना आदि अलग-अलग देशांतरों पर स्थित है और इन्हीं सबको मिलाकर फ्रांस के पास कुल 12 टाइम जोन है।
UPSC एस्पिरेंट्स के लिए टिप्स
अक्षांश और देशांतर (Latitude & Longitude) यह बहुत जरूरी है। इसमें याद रखें कि टाइम जोन मुख्य रूप से देशांतर रेखाओं पर निर्भर करते हैं। पृथ्वी 360° घूमती है और 15° देशांतर पार करने में 1 घंटे का समय लगता है, जिसके आधार पर टाइम तय किया जाता है। इसके साथ हमेशा समय की गणना UTC (Coordinated Universal Time) के संदर्भ में समझनी जरूरी है। यह मुख्य माना गया है। क्यों बात फ्रांस की हो रही है और उसकी ओवरसीज क्षेत्रों की तो उम्मीदवारों को सलाह है कि वह वर्ल्ड मैप पर फ्रांस के मुख्य ओवरसीज क्षेत्रों की लोकेशन जरूर देखें।
![]()
वर्षा कुशवाहाauthor
वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- Education
End of Article