
तिलक वर्मा की बेहतरीन फॉर्म जारी (फोटो-पीटीआई)
Tilak Varma in Duleep Trophy: दलीप ट्रॉफी के फाइनल में साउथ जोन पर बड़ी हार का खतरा मंडराने लगा है. ईस्ट जोन के 708 रनों के जवाब में साउथ जोन ने तीसरे दिन का खेल का खत्म होने तक 6 विकेट पर 242 रन बना लिए थे. अगर पहली पारी में साउथ जोन की टीम ईस्ट जोन से पीछे रह गई तो फिर उसका फाइनल में हारना तय हो जाएगा. खैर साउथ जोन पर मंडरा रहे खतरे के बीच कप्तान तिलक वर्मा छा गए. तिलक वर्मा ने तीसरे दिन शानदार अर्धशतक लगाया. तिलक वर्मा का अगर कोई बल्लेबाज साथ दे तो ये खिलाड़ी चमत्कार भी कर सकता है हालांकि इसका होना बेहद मुश्किल है. वैसे तिलक ने एक खास हैट्रिक भी लगा ली है.
तिलक वर्मा आउट नहीं हो रहे!
तिलक वर्मा ने दलीप ट्रॉफी में कमाल प्रदर्शन किया है. बाएं हाथ का ये बल्लेबाज इस टूर्नामेंट में लगातार तीन पारियों में शतक और 2 अर्धशतक लगा चुका है. बड़ी बात ये है कि तिलक वर्मा अबतक आउट भी नहीं हुए हैं. तिलक वर्मा ने सेमीफाइनल में नॉर्थ जोन के खिलाफ पहली पारी में शानदार शतक लगाया था, वो 116 रनों पर नाबाद रहे. इसके बाद दूसरी पारी में उन्होंने नाबाद 51 रनों की पारी खेली. अब फाइनल में ये खिलाड़ी ईस्ट जोन के खिलाफ नाबाद 56 रन बना चुका है.
– Hundred in 1st Innings in SF. – Fifty in 2nd Innings in SF. – Fifty in 1st Innings in Final.
CAPTAIN TILAK VARMA IS RULLING IN THIS DULEEP TROPHY – CAPTAIN LEADS FROM THE FRONT. 🔥🫡 pic.twitter.com/VW1Wr4XkTx
— Tanuj (@ImTanujSingh) September 8, 2026
तिलक वर्मा ठोक रहे टेस्ट टीम के लिए दावा
तिलक वर्मा रेड बॉल क्रिकेट में लगातार रन बनाकर अब टेस्ट टीम के लिए भी दावा ठोक रहे हैं. बाएं हाथ का ये बल्लेबाज फिलहाल 5 वनडे और 59 टी20 मैच खेला है. टी20 में इस खिलाड़ी का औसत 44.45 है और वो 2 शतकों की मदद से 1645 रन बना चुके हैं. हालांकि वनडे में ये खिलाड़ी 4 मैचों में 68 रन ही बना सका है. बता दें फर्स्ट क्लास क्रिकेट में तिलक वर्मा का प्रदर्शन कमाल रहा है. वो 8 शतकों की मदद से 1729 रन बना चुके हैं. इस खिलाड़ी का औसत 55.77 है. ये आंकड़े इस बात को साबित करते हैं कि तिलक सबसे बड़े फॉर्मेट के भी मंझे हुए खिलाड़ी हैं. अब देखना ये है कि टीम इंडिया उन्हें कब रेड बॉल क्रिकेट में मौका देती है.

अनूप देव सिंह
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले का रहने वाला हूं. बचपन से ही खेलों से बेहद प्यार है. खासतौर पर क्रिकेट से जो इस देश का धर्म भी कहा जाता है. स्कूली पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय से हुई. साल 2006 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की और उसके बाद मीडिया के मैदान में उतर गए और खेल की खबरों को ही अपना कर्म भी बना लिया. करियर की पहली नौकरी नेटवर्क 18 ग्रुप में मिली. शुरुआत IBN7 न्यूज चैनल से हुई जहां मैंने पांच सालों की लंबी पारी खेली. इसके बाद इंडिया टीवी, न्यूज नेशन जैसे बड़े नेशनल चैनल्स के साथ काम किया. 2016 में डिजिटल मीडिया में कदम रखा और ये मौका जी नेटवर्क ने दिया. एक साल तक क्रिकेट कंट्री के साथ काम किया और फिर हुई नेटवर्क 18 में वापसी. न्यूज 18 हिंदी की वेबसाइट में 4 सालों तक स्पोर्ट्स की हर खबर पाठकों तक पहुंचाई. अब टीवी9 के साथ हूं. क्रिकेट ही नहीं खेल की हर खबर आपतक एक नए अंदाज और नए कलेवर में पहुंचाता हूं.
Read More