October 18, 2026

Tiger Shroff Firing: मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाइक सवार 3 बदमाशों ने की गोलीबारी, पुलिस की 15 टीमें जांच में जुटीं

Firing On Tiger Shroff: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. मुंबई के जुहू इलाके में उनकी गाड़ी पर फायरिंग हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक रविवार शाम जब टाइगर फुटबॉल ग्राउंड से घर लौट रहे थे उस दौरान बाइक पर आए तीन अज्ञात लोगों ने जुहू के JVPD ग्राउंड के पास गोलीबारी की. 5 राउंड फायरिंग हुई. इस घटना में टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर और एक रिक्शा चालक के घायल होने की खबर है. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है. मुंबई पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट हुई है. जांच के लिए पुलिस ने 15 विशेष टीमों का गठन भी किया है.

टाइगर श्रॉफ गाड़ी में सवार थे. हालांकि, अच्छी बात ये बात रही कि इस घटना में वो बिल्कुल सुरक्षित हैं. उन्हें गोली नहीं लगी. पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है. मुंबई पुलिस की तरफ से बयान भी सामने आया है. बयान में कहा गया, “जुहू पुलिस स्टेशन के अंतर्गत गोलीबारी की घटना सामने आई है. टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं. उन्हें गोली नहीं लगी है. मामले की आगे की जांच चल रही है.” बता दें कि इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है.

फुटबॉल ग्राउंड से घर लौट रहे थे टाइगर श्रॉफ

टाइगर श्रॉफ इस घटना में बिल्कुल सुरक्षित हैं, लेकिन खबर है कि उनका ड्राइवर इस दौरान घायल हो गया. साथ ही एक रिक्शा चालक के भी घायल होने की खबर है. बताया जा रहा है कि टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलकर अपने घर वापस आ रहे थे. जैसे ही उनकी गाड़ी ग्राउंड से बाहर निकली, बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाश वहां आए और उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी है. 5 राउंड फायरिंग की. टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर और एक रिक्शा चालक के घायल होने की खबर है. घायलों को लीलावती अस्पताल ले जाया गया है.

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई पुलिस आयुक्त को फोन कर अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी की घटना की जानकारी ली. उन्होंने पुलिस आयुक्त को तत्काल तेजी से जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. पुलिस की 15 विशेष टीमें जांच में जुटी हुई हैं.

ये भी पढ़ें-

रणबीर कपूर से टक्कर लेंगे पैन इंडिया स्टार प्रभास, दिवाली पर ला रहे फिल्म

पवन सिंह पर कोर्ट ने लगाया 3 हजार रुपये का जुर्माना, पत्नी के केस में पेश नहीं होने पर हुई कार्रवाई

सोशल मीडिया के जरिए लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली है. लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप की तरफ से गैंगस्टर अनिल पंडित का सोशल मीडिया पर पोस्ट आया है, जिसमें इस घटना की जिम्मेदारी ली गई है. इससे पहले भी लॉरेंस कई फिल्मी सितारों को धमकियां दे चुका है. बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को भी इस गैंग से कई बार धमकी मिली. अब उसी गैंग ने टाइगर पर हुई गोलीबारी की जिम्मदारी ली है.

जयप्रकाश सिंह

जयप्रकाश सिंह

जयप्रकाश सिंह का नाम देश के चुनिंदा क्राइम रिपोर्टर में आता है. लंबे समय से टीवी जर्नलिस्ट के तौर पर सेवाएं जारीं. करीब तीन दशकों से सक्रिय पत्रकारिता का हिस्सा. प्रोड्यूसर, एंकर और क्राइम रिपोर्टर की भूमिका. फिलहाल टीवी9 भारतवर्ष में एसोसिएट एडिटर के रूप में मुंबई से कार्यरत. इसके पहले 2012 से 2022 तक मुंबई में इंडिया टीवी के ब्यूरो चीफ रहे. 2005 से 2012 तक नेटवर्क18 ग्रुप के आईबीएन7 चैनल में डिप्टी ब्यूरो चीफ की जिम्मेदारी संभाली. 2004 से 2005 तक सहारा समय मुंबई में बतौर सीनियर स्पेशल कॉरस्पॉन्डेंट काम किया. 2002 से 2004 तक मुंबई ब्यूरो में बीएजी फिल्म्स के चीफ रहे. नवभारत टाइम्स मुंबई में 1997 में जॉइन किया और यहां 2 साल काम किया. इससे पहले भी चार संस्थानों में काम किया.

Read More

google button