August 9, 2026

बेटे के जन्म की खुशी में खतरनाक Tiger से भिड़ गए थे Amitabh Bachchan, बिना ट्रेनिंग लिया था बड़ा रिस्क - amitabh bachchan shot with untrained tiger in khoon pasina after abhishek bachchan birth

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) एक बिना ट्रेनिंग लिए बाघ से भिड़ गए थे। लड़से पहले उन्होंने कहा था कि उनके घर शेर पैदा हुआ है। ...और पढ़ें

असली टाइगर से भिड़ गए थे अमिताभ बच्चन। फोटो क्रेडिट- एक्स

असली टाइगर से भिड़ गए थे अमिताभ बच्चन। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जब भी कोई खतरनाक स्टंट किया जाता है तो ज्यादातर हीरो की बॉडी डबल का इस्तेमाल कर सीन शूट किया जाता है। हालांकि, अमिताभ बच्चन उन चुनिंदा हीरो में से एक हैं जो कई स्टंट सीन खुद ही शूट करते हैं। एक बार वह असली बाघ से भिड़ गए थे।

हाल ही में, दिग्गज स्टंटमैन मोहन बग्गड़ (Mohan Baggad) ने खुलासा किया है कि खून पसीना की शूटिंग के दौरान उन्हें असली बाघ (Tiger) के साथ सीन शूट करना था। डर की बात यह थी कि वह बाघ अनट्रेन्ड था। हालांकि, शूट के बीच अचानक अमिताभ ने कहा कि यह सीन वह भी ट्राई करेंगे।

असली टाइगर के साथ सीन

हिंदी रश के साथ बातचीत में मोहन बग्गड़ ने बाघ और अमिताभ बच्चन के फाइट सीन के पीछे का किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया-

मैंने 'खून पसीना' फिल्म में अमिताभ बच्चन के लिए एक स्टंट किया था, जिसमें एक बाघ भी था। अमित जी के लिए जो ओरिजिनल स्टंटमैन थे, उनका रंग सांवला था। इसलिए मेकर्स को लगा कि यह काम नहीं करेगा।

डायरेक्टर ने वीरू देवगन (एक्शन डायरेक्टर) से पूछा कि क्या उनकी टीम का कोई सदस्य इसकी जगह यह स्टंट कर सकता है। उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैं यह करूंगा। मैंने हां कह दिया, हालांकि मुझे डर भी लग रहा था क्योंकि यह बाघ के साथ करना था।

amitabh bachchan

बिना ट्रेनिंग वाले टाइगर से भिड़े थे एक्टर

मोहन बग्गड़ ने बताया कि जिस दिन शूट करना था, उसी दिन उनके बेटे अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) का भी जन्म हुआ था। अब बेटे के जन्म की खुशी में एक्टर ने भी खतरनाक सीन शूट किया था। उन्होंने बताया-

हम कांदिवली में शूटिंग कर रहे थे और उन्हें फोन आया, 'आप के घर में लड़का पैदा हुआ है।' तो उन्होंने कहा, 'ये शेर है तो मैं भी शेर हूं। मेरे घर पे एक शेर पैदा हुआ है।' कुछ अच्छे शॉट दिए।

स्टंटमैन ने यह भी बताया कि वह इस स्टंट के दौरान घायल हो गए थे। बाघ ने स्टंटमैन के मुंह पर पंजा मार दिया था। दरअसल, बाघ ट्रेन्ड नहीं था। इसलिए वह शूट के दौरान हमला कर देता था। हालांकि, उसका मुंह बंधा हुआ था।

यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, मगर गानों के दम पर कालजयी बनी Amitabh Bachchan की 45 साल पुरानी फिल्म