
क्रिस्टल डिसूजा और रिदा थराना बनीं 'द ट्रेटर्स 2' की विनरImage Credit source: इंस्टाग्राम
The Traitors Winners: करण जौहर के दिमाग की बत्ती जला देने वाले सस्पेंस-थ्रिलर रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ का फिनाले उम्मीद के मुताबिक बेहद शानदार रहा. धोखे, चालाकी और नकाबपोश चेहरों के इस खेल में आखिरकार झूठ और फरेब की ही जीत हुई. शो की दो सबसे शातिर ‘ट्रेटर्स’ यानी टीवी एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा और डिजिटल क्रिएटर रिदा थराना ने बाकी सभी मासूमों (इनोसेंट) को एक-एक कर चकमा देते हुए इस सीजन का खिताब अपने नाम कर लिया.
‘द ट्रेटर्स 2‘ के ग्रैंड फिनाले एपिसोड का सफर टॉप 6 कंटेस्टेंट्स के साथ शुरू हुआ था, जिसमें मल्लिका शेरावत, शालिनी पासी, दलीप ताहिल, साहिल सलाथिया, रिदा थराना और क्रिस्टल डिसूजा बचे थे. खेल की शुरुआत में ही दोनों ट्रेटर्स क्रिस्टल और रिदा ने अपनी सबसे बड़ी स्ट्रेटेजी के हिसाब से ग्लैमरस बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत का ‘मर्डर’ कर उन्हें खेल से बाहर कर दिया. मल्लिका के बाहर होते ही गेम सीधे टॉप 5 पर आ टिका.
‘सर्किल ऑफ शक’ में दलीप और साहिल का पत्ता साफ
इसके बाद शुरू हुआ ‘सर्किल ऑफ शक’ (राउंड टेबल वोटिंग) का असली ड्रामा. यहां दिग्गजों के बीच बहस छिड़ी और बहुमत के आधार पर सीनियर एक्टर दलीप ताहिल को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. अब शो को क्रिस्टल, रिदा, शालिनी पासी और साहिल सलाथिया के रूप में अपने टॉप 4 मिल चुके थे.
अगले राउंड में साहिल ने रिदा पर शक जताते हुए उनका नाम लिया, लेकिन क्रिस्टल, रिदा और शालिनी ने मिलकर साहिल के खिलाफ वोट कर दिया. तीन वोटों के अंतर से साहिल भी फिनाले की दहलीज से बाहर हो गए.
शालिनी पासी की चूक और धोखेबाजों की बादशाहत
शो के आखिरी पलों में सिर्फ तीन लड़कियां बची थीं. यहां ‘फैबुलस लाइव्स’ फेम शालिनी पासी ने रिदा पर दांव खेला और उनका नाम लिया. लेकिन शालिनी ये भांपने में पूरी तरह नाकाम रहीं कि क्रिस्टल भी एक ट्रेटर हैं. क्रिस्टल और रिदा ने एकजुट होकर शालिनी पासी का नाम ले लिया और उन्हें खेल से बेदखल कर दिया.
शो के नियमों के तहत, अगर अंत में कोई भी ट्रेटर बच जाता है तो पूरी प्राइज मनी उसी की होती है. ऐसे में क्रिस्टल डिसूजा और रिदा थराना ने अपनी शातिर चालों से मासूमों को मात देकर ‘द ट्रेटर्स’ का टाइटल अपने नाम कर दिया. हालांकि इन दोनों ने कितनी रकम जीती, इसके बारे में मेकर्स ने कोई खुलासा नहीं किया.

सोनाली नाईक
सोनाली करीब 15 सालों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रहार न्यूज पेपर से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. इस न्यूज पेपर में बतौर रिपोर्टर काम करते हुए सोनाली ने एंटरटेनमेंट बीट के साथ-साथ सीसीडी (कॉलेज कैंपस और ड्रीम्स) जैसे नए पेज पर काम किया. उन्होंने वहां 'फैशनेरिया' नाम का कॉलम भी लिखा. इस दौरान एलएलबी की पढ़ाई भी पूरी की, लेकिन पत्रकारिता के जुनून की वजह से इसी क्षेत्र में आगे बढ़ने के इरादे से 2017 में टीवी9 से सीनियर कोरेस्पोंडेंट के तौर पर अपनी नई पारी शुरू की. टीवी9 गुजराती चैनल में 3 साल तक एंटरटेनमेंट शो की जिम्मेदारी संभालने के बाद सोनाली 2020 में टीवी9 हिंदी डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में शामिल हुईं. सोनाली ने टीवी9 के इस सफर में कई ब्रेकिंग, एक्सक्लूसिव न्यूज और ऑन ग्राउंड कवरेज पर काम किया है. हिंदी के साथ-साथ गुजराती, मराठी, इंग्लिश भाषा की जानकारी होने के कारण डिजिटल के साथ-साथ तीनों चैनल के लिए भी उनका योगदान रहा है. रियलिटी शोज और ग्लोबल कंटेंट देखना सोनाली को पसंद है. नई भाषाएं सीखना पसंद है. संस्कृत भाषा के प्रति खास प्यार है. नुक्कड़ नाटक के लिए स्क्रिप्ट लिखना पसंद है. सोनाली के लिखे हुए स्ट्रीट प्लेज 'पानी', 'मेड इन चाइना' की रीडिंग 'आल इंडिया रेडियो' पर सोशल अवेयरनेस के तौर पर की जा चुकी है.
Read More