करण जौहर का रियलिटी शो 'The Traitors 2' जल्द लौट रहा है। श्वेता तिवारी, रिया चक्रवर्ती, मल्लिका शेरावत और मुनव्वर फारूकी समेत 21 कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आए हैं।
श्वेता तिवारी, रिया चक्रवर्ती और मल्लिका शेरावत एक ही शो में!
- Published: 31 Jul 2026, 12:24 PM IST
- Last Updated: 31 Jul 2026, 12:26 PM IST
The Traitors 2 Contestants: रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' का दूसरा सीजन जल्द ही दर्शकों के बीच आने वाला है। पहले सीजन की सफलता के बाद अब मेकर्स ने शो के नए सीजन का ऐलान कर दिया है। इस बार शो में कई बड़े सेलिब्रिटी चेहरे नजर आने वाले हैं, जिनमें श्वेता तिवारी, रिया चक्रवर्ती, मल्लिका शेरावत और मुनव्वर फारूकी जैसे नाम शामिल हैं। शो का दूसरा सीजन 13 अगस्त से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा। खास बात यह है कि इस बार भी शो की कमान बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर संभालेंगे।
21 कंटेस्टेंट्स के नाम का ऐलान
— Missween (@IamMissween) July 30, 2026
प्राइम वीडियो ने सोशल मीडिया पर 'द ट्रेटर्स 2' के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट जारी कर दी है। इस सीजन में कुल 21 खिलाड़ी हिस्सा लेने वाले हैं। इस लिस्ट में रिया चक्रवर्ती, श्वेता तिवारी, मल्लिका शेरावत, मुनव्वर फारूकी, अभिषेक मल्हान, क्रिस्टल डिसूजा, शालिनी पासी, रणवीर बराड़ और दलीप ताहिल जैसे कई चर्चित नाम शामिल हैं।
ये सितारे खेलेंगे धोखे का खेल
'द ट्रेटर्स 2' में इस बार दर्शकों को भरोसे, चालाकी और धोखे से भरा गेम देखने को मिलेगा। शो में कुछ खिलाड़ियों को सीक्रेट तरीके से 'ट्रेटर्स' बनाया जाएगा, जबकि बाकी खिलाड़ी 'इनोसेंट' होंगे। ट्रेटर्स का काम होगा कि वे बिना पकड़े गेम में आगे बढ़ें और बाकी खिलाड़ियों को बाहर करें। वहीं इनोसेंट खिलाड़ियों को मिलकर यह पता लगाना होगा कि असली ट्रेटर्स कौन हैं।
जाने गेम के बारे में?
हर रात ट्रेटर्स किसी एक खिलाड़ी को गेम से बाहर करेंगे। अगर इनोसेंट सभी ट्रेटर्स को पहचान लेते हैं तो इनाम की रकम उनके नाम होगी। लेकिन अगर आखिर तक कोई ट्रेटर बच जाता है, तो वह पूरी प्राइज मनी जीत सकता है।
पहले सीजन के विनर कौन थे?
'द ट्रेटर्स' के पहले सीजन में उर्फी जावेद और प्रोफेशनल पोकर प्लेयर निकिता लूथरा विजेता बनी थी। दोनों ने फिनाले में सही पहचान के साथ 70.5 लाख रुपये की प्राइज मनी अपने नाम की थी।
'द ट्रेटर्स 2' के कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट
Traitors S2 lineup just dropped. Prime cooked pic.twitter.com/5Lx5HjrhZL
— Jo Kar (@i_am_gustakh) July 30, 2026
'द ट्रेटर्स 2' में इस बार कौन बनेगा मास्टरमाइंड और कौन होगा गेम से बाहर, यह देखना दिलचस्प होगा।
यह भी पढ़े- 'गटर जनरेशन' विवाद के बीच वायरल हुआ कंगना रनौत का पुराना पार्टी वीडियो, इंटरनेट पर छिड़ी बहस