
शहनील गिल और साउंडूस मौफाकिर
The Traitors 2: ‘लॉकअप 2’ और ‘अलायंस’ के बाद इस वक्त जो रियलिटी शो चर्चा में बना हुआ है, वो करण जौहर का शो ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ है. यह शो अमेजन प्राइम वीडियो पर आ रहा है. हाल ही में शो की शुरुआत हुई है, पर तीन एपिसोड में ही कई कंटेस्टेंट्स की छुट्टी हो गई है. जिसमें मुनव्वर फारूकी के अलावा साउंडूस मौफाकिर भी शामिल हैं. उनके जाने के बाद करण जौहर उनकी तस्वीर को निकालकर फेंकते हुए भी दिखे थे, क्योंकि वो अब घर का हिस्सा नहीं हैं. खैर, इन सबके बीच साउंडूस मौफाकिर ने शो से बाहर होने के बाद शहनील गिल पर गुस्सा निकाला है. जी हां, इंडियन क्रिकेटर शुभमन गिल की बहन शहनील गिल ने भी इसी शो से ओटीटी पर डेब्यू किया है. फिलहाल वो शो में काफी अच्छा गेम खेल रही हैं, वो ट्रेटर हैं, जिनपर अबतक किसी को कोई भी शक नहीं है.
दरअसल शहनील गिल को ‘द ट्रेटर्स’ सीजन 2 में पहले ही दिन ‘ट्रेटर’ के तौर पर चुना गया था, जिसे उन्होंने स्वीकार भी कर लिया. ट्रेटर्स में क्रिस्टल डिसूजा, कुल्लू, हरमन सिंघा और शाहनील शामिल हैं. दूसरे दिन ‘इनोसेंट’ साउंडूस मौकाफिर का ‘मर्डर’ कर दिया गया था, जो आइडिया शहनील गिल का ही था. अब साउंडूस ने HT के साथ एक खास बातचीत में उन्हें शो से बाहर निकालने के बारे में बात की. साथ ही दूसरे कंटेस्टेंट मुनव्वर फारूकी, हरमन और करण सिंह मैजिक का भी जिक्र करती नजर आई हैं.
शहनील पर क्यों भड़कीं साउंडूस मौफाकिर?
‘द ट्रेटर्स’ सीजन 2 से बाहर होने के बाद साउंडूस मौफाकिर ने कहा कि, ”मुझे बुरा इसलिए लगा क्योंकि मुझे बाहर करने का कोई ठोस कारण नहीं था. मुझे जो असली वजह लगती है, वह यह है कि मुझे इसलिए बाहर किया गया क्योंकि शहनील गिल नहीं चाहती थीं. कि कोई और लड़की, जो ज्यादा एंटरटेनिंग, कॉन्फिडेंट और खूबसूरत हो, वहां रहे. इसलिए मैं उनके लिए गेम के लिहाज से नहीं, बल्कि पर्सनल तौर पर ज़्यादा बड़ी चुनौती थी.” इस दौरान वहां मौजूद मुनव्वर फारूकी उनकी बात सुनकर मुस्कुराने लगे. जिस पर साउंडूस ने उनकी तरफ इशारा करते हुए कहा कि- ”मुस्कुराएं नहीं, जिस पर मुनव्वर ने कहा- ”वह बहुत समझदार लड़की है और अपनी बात रखने के लिए मैं सच में उसकी इज्जत करता हूं. हम कुछ भी कहने से पहले दो बार सोचते हैं कि कहें या नहीं, लेकिन साउंडूस बहुत हिम्मत वाली है और हमेशा अपने दिल की बात कहती हैं.”
दरअसल मुनव्वर पहले कंटेस्टेंट थे जिन्हें ‘सर्कल ऑफ शक’ से बाहर किया गया है. फिर हरमन का नंबर आया, जो शो में सही ढंग से पहचाने गए और बाहर किए गए पहले ‘ट्रेटर’ बने.

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.
Read More