ED, गिरफ्तारी, रार.. धमकी तक पहुंची तकरार! कांग्रेस ने जांच एजेंसी के खिलाफ खोला मोर्चा, Congress Opens Front Against Investigating Agency
Chhattisgarh News
Modified Date: August 13, 2026 / 12:18 am IST
Published Date: August 12, 2026 11:46 pm IST
रायपुरः Chhattisgarh News छत्तीसगढ़ में विपक्षी दल कांग्रेस ने मुखर होकर ED के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कांग्रेस का आरोप है कि जांच ऐजेंसीज की आड़ में, सत्तासीन बीजेपी पॉलिटिकल षड़यंत्र रचकर, कांग्रेस नेताओं पर दबाव बना रही है, पार्टी को बदनाम कर रही है। रामगोपाल की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस के प्रदर्शन वाली पॉलिटिक्स के मायने क्या हैं?
Chhattisgarh News सोमवार को PCC के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की CBI गिरफ्तार की विरोध में मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस ने राजीव गांधी चौक पर जमकर प्रदर्शन किया, जिसमें पूर्व CM भूपेश बघेल, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू समेत कई बड़े नेता शामिल हुए..पूर्व CM भूपेश बघेल ने तो ED को सीधे-सीधे धमकी ही दे दी। उन्होंने कहा कि पिछली बार सत्ता में आने पर हमने किसी से बदला नहीं लिया था, लेकिन अबकी बार सरकार आने पर सब का हिसाब करेंगे, ED अफसरों का भी हिसाब-किताब रखा जा रहा है। भूपेश बघेल ने कहा कि जब-जब मोदी डरता है ED को आगे करता है। इस पर जवाब दिया कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि जो ED और CBI से डरते हैं वो क्या हिसाब किताब करेंगे, कांग्रेस का हिसाब तो छग की जनता ने लिया, बीते 5 साल से उनका हिसाब चल रहा है।
कुल मिलाकर कांग्रेस अपने प्रदर्शन और बयानों से यही मैसेज देना चाहती है कि ED के जरिए बीजेपी, कांग्रेसी नेताओं को डरा-धमका कर पार्टी को बदनाम कर रही है। कांग्रेस का दावा है कि लोगों को सच्चाई पता है। अब जनता पर कोई झूठ नहीं चलेगा। सवाल कांग्रेस के लिए भी है एक तरफ पार्टी अपने कोषाध्यक्ष पद पर बैठे नेता रामावतार अग्रवाल नेता को पद से हटाती है दूसरी तरफ उनकी गिरफ्तार के विरोध में सड़क पर झंडा उठाती है। एक तरफ निष्पक्ष जांच में सहयोग का दावा है दूसरी तरफ सीधे-सीधे CBI को धमकी?
ये भी पढ़ें
- Cricketer Abhishek Porel Arrest: दिल्ली कैपिटल्स का स्टार बल्लेबाज गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर किया रेप, वीडियो बनाने का भी आरोप
- CJP Abhijeet Dipke: 15 अगस्त से देशभर में नया आंदोलन शुरू करेगी कॉकरोच जनता पार्टी, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान, बताया पूरा प्लान
- Bigg Boss 20 Season : Bigg Boss 20 में आया ऐसा ट्विस्ट, बदल जाएगा पूरा खेल! सलमान खान ने खोला ‘एक्स्ट्रा जीवनदान’ का राज
- Yogi Adityanath News: भूमाफियाओं पर योगी सरकार का कड़ा प्रहार, 2 लाख एकड़ जमीन अवैध कब्जे से मुक्त, 99 प्रतिशत शिकायतों का हुआ निराकरण
- Gutkha banned in Karnataka: पूरे राज्य में गुटखा और पान मसाले पर बैन.. इतने सालों तक नहीं कर पाएंगे निर्माण, बिक्री और भंडारण.. आप भी पढ़ें सरकार का ये आदेश
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
Web Title: Congress Opens Front Against Investigating Agency
People also search for
advertisement will close in 10 seconds ×