September 23, 2026

Thar OG या Roxx, पैसा लगाने से पहले जानें कौन आपके लिए बेस्ट?

भारतीय सड़कों पर पिछले कुछ समय से महिंद्रा थार का दबदबा बहुत ज्यादा बढ़ गया है. क्योंकि, अपनी दमदार लुक के लिए जानने वाली यह गाड़ी युवाओं के दिलों पर राज करती है. जबकि इस बीच महिंद्रा ने थार लवर के लिए बड़ी खुशखबरी दे दी है. क्योंकि, महिंद्रा ने अपनी 3-डोर थार को कई बड़े मैकेनिकल और कॉस्मेटिक बदलावों के साथ थार OG नाम से अपडेट कर दिया है. इस नए अपडेट के बाद 3-डोर थार OG और 5-डोर थार रॉक्स के बीच अब अंतर बहुत कम हो गया है. कंपनी ने थार रॉक्स वाले कई एडवांस फीचर्स, नया पेंटालिंक सस्पेंशन और इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग अब 3-डोर OG में भी दे दिए हैं.

जिसके चलते थार OG अब पहले के मुकाबले काफी कम्फर्टेबल, पावरफुल और शहर में चलाने के लिए आसान हो गई है. हालांकि, दोनों ही गाड़ियां अलग-अलग तरह के ग्राहकों और उनकी जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं. जबकि अगर आप भी नई थार लेने की सोच रहे हैं लेकिन थार OG व थार रॉक्स के बीच कंफ्यूज हैं तो यह खबर आपके काम आ सकती है. तो चलिए जानते हैं कि आपके बजट और जरूरत के हिसाब से दोनों में से कौन सी थार आपके लिए सही साबित होगी.

ऑन-रोड ड्राइविंग में आसानी

आपको बता दें कि, नई थार OG में कंपनी ने कई बड़े तकनीकी सुधार किए हैं. इसमें नया M Glyde 4G प्लेटफॉर्म, वॉट लिंकेज के साथ रियर पेंटालिंक सस्पेंशन और FDD तकनीक दी गई है. जबकि इसके अलावा पहली बार इसमें हाइड्रोलिक की जगह इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग दिया गया है.

जिससे शहर के हैवी ट्रैफिक में इसे मोड़ना और पार्क करना बेहद आसान हो जाता है. इसमें नए C-शेप्ड DRLs वाले LED हेडलाइट्स, नए बंपर, 19-इंच के एलॉय व्हील्स, ज्यादा पावरफुल इंजन और इलेक्ट्रॉनिक लॉकिंग डिफरेंशियल जैसे फीचर्स भी जोड़े गए हैं.

Thar OG या Roxx, पैसा लगाने से पहले जानें कौन आपके लिए बेस्ट?

AI Generated Image

यह भी पढ़ें: Grand Vitara से Honda City तक, Mileage में दमदार हैं ये Cars

स्पेस और प्रैक्टिकैलिटी की किंग

हालांकि, अगर आपकी पहली पसंद केबिन में स्पेस, 5-डोर की सहूलियत और फैमिली कम्फर्ट है तो थार रॉक्स अभी भी सबसे बेस्ट ऑप्शन है. क्योंकि, थार रॉक्स साइज में थार OG से काफी बड़ी है और इसमें पीछे के यात्रियों के लिए अलग से दरवाजे दिए गए हैं. जिससे चढ़ना-उतरना काफी आसान होता है.

वहीं, इसके साथ ही इसमें रियर लेगरूम और बूट स्पेस काफी ज्यादा मिलता है. फीचर्स के मामले में भी थार रॉक्स में पैनोरमिक सनरूफ, बड़ी डुअल-स्क्रीन सेटअप, Level-2 ADAS और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे कई अति-आधुनिक और प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं जो इसे एक कंप्लीट फैमिली SUV बनाते हैं.

Thar OG या Roxx, पैसा लगाने से पहले जानें कौन आपके लिए बेस्ट?

AI Generated Image

कौन सी है बेहतर?

अगर आपको गाड़ी चलाते समय रोमांच पसंद है और साथ ही आपको जंगलों, पहाड़ों, रेत या कीचड़ भरे रास्तों पर जाने का शौक है तो थार OG आपके लिए ज्यादा बेहतर विकल्प साबित होगी. क्योंकि, इसमें कॉम्पैक्ट 3-डोर साइज, छोटे व्हीलबेस और बेहतर अप्रोच/डिपार्चर एंगल की वजह से यह संकरे और मुश्किल रास्तों पर बिना किसी परेशानी के निकल जाती है.

इसमें दिया गया नया इलेक्ट्रॉनिक लॉकिंग डिफरेंशियल और डेडिकेटेड टेरेन मोड्स इसे ऑफ-रोडिंग में बेजोड़ बनाते हैं. जिन ग्राहकों को पीछे की सीटों की ज्यादा जरूरत नहीं है उनके लिए थार OG सबसे सही ऑप्शन है.

आपके लिए कौन सी रहेगी सही?

जबकि अब कीमत की बात करें तो थार OG अपनी शुरुआती कीमत और दिए गए प्रीमियम फीचर्स के हिसाब से काफी ज्यादा वैल्यू फॉर मनी कार बन चुकी है. वहीं थार रॉक्स अपने बड़े साइज, अतिरिक्त स्पेस और हाई-टेक फीचर्स के कारण थोड़ी महंगी है.

अगर आपकी जरूरत सिर्फ 2 या 3 लोगों के सफर, स्वैग और ऑफ-रोडिंग एडवेंचर की है तो थार OG पर पैसे लगाना सबसे समझदारी भरा फैसला होगा. लेकिन अगर आप एक ही कार से रोज का ऑफिस कम्यूट, फैमिली ट्रिप्स और वीकेंड आउटिंग करना चाहते हैं तो थार रॉक्स आपके लिए सबसे बेस्ट रहेगी.

यह भी पढ़ें: देश में कौन सा राज्य खरीद रहा सबसे ज्यादा EV, कहां रफ्तार सबसे धीमी?