August 26, 2026

बिलासपुर में सड़क पर उतरे टीचर्स, रैली निकालकर पहुंचे कलेक्ट्रेट: TET अनिवार्यता से शिक्षकों में आक्रोश, कहा- वरिष्ठता के आधार पर लागू की जाए पदोन्नति-आरक्षण - Bilaspur (Chhattisgarh) News

  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • Bilaspur Teachers Protest: Demand TET Exemption For Promotion | Chhattisgarh

बिलासपुर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया में टीईटी की अनिवार्यता को लेकर नाराजगी है। बिलासपुर में शिक्षक साझा मंच के बैनर तले शिक्षक सड़क पर उतर आए। उन्होंने रैली निकालकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया। इस दौरान कलेक्टर और एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और शासन के उच्च अधिकारियों के नाम ज्ञापन सौंपा।

मंच के पदाधिकारियों ने वर्तमान पदोन्नति प्रक्रिया में टीईटी की अनिवार्यता को वर्ष 2028 तक शिथिल करने की मांग की है। शिक्षकों ने टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने, मोदी की गारंटी लागू करने और वेतन विसंगति दूर करने समेत कई मांगें रखीं।

मंगलवार को जिलेभर के सैकड़ों शिक्षक नेहरू चौक पर एकत्र हुए। यहां से रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और घेराव किया। शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि यह प्रदर्शन प्रदेशभर के सभी जिला मुख्यालयों में किया जा रहा है।

अभी सांकेतिक प्रदर्शन, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

शिक्षक संघर्ष मोर्चा के जिला संयोजक संतोष सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने शिक्षकों को टीईटी उत्तीर्ण करने के लिए 2028 तक का समय दिया है। ऐसे में पदोन्नति के लिए अभी से टीईटी अनिवार्य करना शिक्षकों के साथ अन्याय है। शिक्षक नेताओं ने कहा कि लंबे समय से अपनी मांगें सरकार के सामने रखी जा रही हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

शिक्षकों ने टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने, मोदी की गारंटी लागू करने और वेतन विसंगति दूर करने सहित अपनी 5 सूत्रीय मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो आने वाले दिनों में प्रदेश स्तर पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में शिक्षक नेता संजय शर्मा, मनोज सनाड्य सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

वरिष्ठता के आधार पर दी जाए पदोन्नति

उन्होंने कहा कि फिलहाल पदोन्नति का मुख्य आधार ज्येष्ठता यानी वरिष्ठता होना चाहिए। संघ ने पदोन्नति में अजा-अजजा वर्ग के शिक्षकों को नियमानुसार आरक्षण देने और कार्यरत शिक्षकों के लिए विभागीय टीईटी परीक्षा जल्द कराने की मांग भी की।

.

खबरें और भी हैं...

  • पूर्व MLA रजनीश सिंह के नाम से बनी फर्जी फेसबुक-आईडी: फोटो लगाकर कार्यकर्ताओं और परिचितों से मांगे पैसे, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ने किया अलर्ट

    फोटो लगाकर कार्यकर्ताओं और परिचितों से मांगे पैसे, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ने किया अलर्ट|बिलासपुर (छत्तीसगढ़),Bilaspur (Chhattisgarh) - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • जनदर्शन में सिंचाई,गैस-मुआवजा और बिजली की शिकायतें सामने आईं: बेटे की मौत पर नहीं मिली बीमा राशि, बिलासपुर कलेक्टर-एसएसपी ने सुनीं समस्याएं, निराकरण के निर्देश

    बेटे की मौत पर नहीं मिली बीमा राशि, बिलासपुर कलेक्टर-एसएसपी ने सुनीं समस्याएं, निराकरण के निर्देश|बिलासपुर (छत्तीसगढ़),Bilaspur (Chhattisgarh) - Dainik Bhaskar1:07
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • हाईकोर्ट बोला- अनुकंपा नियुक्ति में शादीशुदा बेटी से भेदभाव नहीं: उन्हें भी नौकरी का हक; बैंक को 90 दिन में नियुक्ति के आदेश दिए

    उन्हें भी नौकरी का हक; बैंक को 90 दिन में नियुक्ति के आदेश दिए|बिलासपुर (छत्तीसगढ़),Bilaspur (Chhattisgarh) - Dainik Bhaskar0:43
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बिलासपुर निगम में राजस्व वसूली पर सख्ती: 309 करोड़ बिजली बिल बकाया, स्ट्रीट लाइट कटने के बाद कमिश्नर ने बुलाई बैठक, वसूली तेज करने निर्देश

    309 करोड़ बिजली बिल बकाया, स्ट्रीट लाइट कटने के बाद कमिश्नर ने बुलाई बैठक, वसूली तेज करने निर्देश|बिलासपुर (छत्तीसगढ़),Bilaspur (Chhattisgarh) - Dainik Bhaskar0:26
    • कॉपी लिंक

    शेयर