October 21, 2026

Termites Removal Tips: घर की अलमारी और पलंग में लग गई दीमक? इन 5 घरेलू तरीकों से करें बचाव

Termites Removal Tips: दीमक जहां नमी होती है, वहां जल्दी लग जाती है। चाहे वो घर की दीवारें हो या महंगे फर्नीचर फिर वो धीरे-धीरे हर चीज को नुकसान पहुंचाती है। कई बार शुरुआत में इसका पता भी नहीं चलता और जब तक नजर पड़ती है, तब तक लकड़ी अंदर से खोखली होने लगती है। 

ऐसे में अगर आपके घर में भी दीमक ने डेरा जमा लिया है, तो कुछ घरेलू उपाय (How to Get Rid of Termites) आजमा सकते हैं। आइए जानते हैं दीमक से छुटकारा पाने के 5 तरीके ( Termite Removal Tips)  और इनका इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

क्या नीम का तेल दीमक से हट सकती है दीमक

नीम के तेल का इस्तेमाल कई तरह के कीटों को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है। अगर आपके लकड़ी के फर्नीचर में दीमक दिखाई दे रही है, तो नीम के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये दीमक को हटाने में मदद (Termite Home Remedies) कर सकता है। हालांकि पूरी तरह से खत्म होने की गारंटी नहीं है।  

क्या बोरिक एसिड से खत्म हो सकती है दीमक?

कुछ लोग में कीटों को नियंत्रित करने के लिए बोरिक एसिड  का इस्तेमाल करते हैं।  लेकिन इसका गलत तरीके से इस्तेमाल नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए इसे खुले में बिखेरने या घर में मनमाने तरीके से छिड़कने से (Termites Control at Home) बचें। 

बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से दूर रखें और केवल उस प्रोडक्ट के निर्देशों के अनुसार इस्तेमाल करें।  

क्या नमक और लाल मिर्च का पानी आएगा काम?

दीमक से छुटकारा पाने के लिए कई लोग नमक और लाल मिर्च के पानी का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। हालांकि, इस घरेलू नुस्खे से दीमक की पूरी तरह खत्म होने गारंटी नहीं है। 

लाल मिर्च का घोल आंखों और त्वचा में जलन पैदा कर सकता है। इसलिए इसे घर की दीवारों, फर्नीचर या ऐसी जगहों पर स्प्रे करने से बचें, जहां बच्चों और पालतू जानवरों का संपर्क हो सकता है।

क्या सिरके के इस्तेमाल से दीमक का हो सकता है सफाया?

सिरके को भी दीमक भगाने के घरेलू उपायों में शामिल किया जाता है। हालांकि, सिरके का छिड़काव जो ऊपर - ऊपर दीमक होंगे उन्हें तो मार देगा लेकिन जो लकड़ी को खाते हुए उसके अंदर छिप गए होंगे, उनका खात्मा होना मुश्किल है।  इसके अलावा, कुछ सतहों और फर्नीचर की फिनिश पर सिरके का असर (How to Remove Termites from Furniture)  पड़ सकता है। 

क्या लौंग का तेल दीमक से छुटकारा दिला सकता है?

लौंग के तेल की तेज गंध के कारण इसे भी कीटों को दूर रखने के घरेलू उपायों में गिना जाता है। अगर फर्नीचर से हटाना है तो उसके लिए आप 5-6 ढक्कन लौंग के तेल को 100 एमएल मिट्टी के तेल के साथ मिलाकर स्प्रे तैयार कर सकते हैं।  लेकिन दीवार से हटाने के लिए इसका इस्तेमाल नहीं कर सकते है। अगर दीवार पर इसका इस्तेमाल करना है, तो लौंग के तेल में पानी मिलाकर उसका स्प्रे बनाकर यूज कर सकते हैं।

दीमक से बचने के लिए और क्या करें?

1. घर में सीलन और पानी के रिसाव को जल्द ठीक कराएं।

2. लकड़ी के फर्नीचर को लगातार नम जगह पर रखने से बचें।

3. दीवारों और फर्नीचर में मिट्टी जैसी सुरंगें या छोटे छेद दिखाई दें, तो उनकी जांच कराएं।

4. लकड़ी के दरवाजों, अलमारियों और पलंग की समय-समय पर जांच करते रहें।

5. अगर दीमक बार-बार दिखाई दे रही है, तो पेशेवर पेस्ट कंट्रोल सेवा की मदद लें।


नोट: इस लेख में दी गई जानकारियां सामान्य सूचनाओं पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लेंं