September 5, 2026

Teachers Day 2026: 'तारे जमीन पर' से 'हिचकी' तक, गुरु-शिष्य के रिश्ते को बखूबी दिखाती हैं ये फिल्में

Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस के मौके पर बॉलीवुड की उन फिल्मों के बारे में जानते हैं, जिसमें गुरु-शिष्य के रिश्ते को बखूबी दिखाया गया है.

Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस के मौके पर बॉलीवुड की उन फिल्मों के बारे में जानते हैं, जिसमें गुरु-शिष्य के रिश्ते को बखूबी दिखाया गया है.

author-image

New Update

Teachers Day 2026

Teachers Day 2026 Photograph: (Screengrab)

Teachers Day 2026: हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है. ये दिन उन शिक्षकों को सम्मान देने के लिए होता है, जो सिर्फ किताबों का ज्ञान ही नहीं बल्कि छात्रों की जिंदगी को सही दिशा भी दिखाते हैं. बॉलीवुड में भी कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जिन्होंने शिक्षक और छात्र के रिश्ते को बेहद खूबसूरती से पर्दे पर दिखाया है. टीचर्स डे के खास मौके पर आइए जानते हैं कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में, जो गुरु-शिष्य के रिश्ते को बखूबी दिखाती हैं.

1. तारे जमीन पर (Taare Zameen Par)

साल 2007 में रिलीज हुई आमिर खान (Aamir Khan) और दर्शील सफारी स्टारर तारे जमीन पर गुरु-शिष्य के रिश्ते को दिखाती है. फिल्म की कहानी ईशान नाम के एक बच्चे के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पढ़ाई में कमजोर होता है और हर किसी की डांट सुनता है. बाद में उसके स्कूल में आने वाले आर्ट टीचर राम शंकर निकुंभ यानि आमिर खान उसकी समस्या को समझते हैं. उन्हें पता चलता है कि ईशान डिस्लेक्सिया से जूझ रहा है. इसके बाद वो बच्चे की जिंदगी बदलने में मदद करते हैं. 

2. हिचकी (Hichki)

 रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) की साल 2018 में आई फिल्म हिचकी में एक ऐसी टीजर की कहानी दिखाती है, जो टॉरेट सिंड्रोम नाम की बीमारी से जूझ रही होती हैं. फिल्म ने रानी ने नैना माथुर नाम की एक टीचर का रोल प्ले किया है. वो अपनी बीमारी के बावजूद स्कूल में बच्चों को पढ़ाती है. नैना अपने अलग अंदाज से बच्चों का भरोसा जीतती हैं और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

3. सुपर 30 (Super 30)

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) स्टारर सुपर 30 फिल्म साल 2019  में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. ये फिल्म बिहार के फेमस मैथमेटिशियन आनंद कुमार की लाइफ पर बेस्ड है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे आनंद कुमार गरीब परिवारों के बच्चों को मुफ्त में आईआईटी की तैयारी करवाते हैं. आर्थिक तंगी और कई मुश्किलों के बावजूद वो शिक्षा को अपना मिशन बनाते हैं.

ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: हनुमान अंश की पांचवें फ्राइडे की कमाई, फिल्म मेकर विधु विनोद चोपड़ा का बर्थडे आज

4. चॉक एन डस्टर (Chalk n Duster)

गुरु-शिष्य पर बनी फिल्मों में  जूही चावला (Juhi Chawla), शबाना आजमी (Shabana Azmi), दिव्या दत्ता (Divya Dutt) और गिरीश कर्नाड की चॉक एन डस्टर भी शामिल है. ये फिल्म साल 2016 में आई थी और इसकी कहानी उन शिक्षकों की है जो अपने छात्रों के फ्यूचर  के लिए पूरी मेहनत करते हैं, लेकिन कई बार उन्हें सम्मान नहीं मिलता. फिल्म शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों की चुनौतियों को सामने लाती है.

5. स्टैनली का डब्बा (Stanley Ka Dabba)

साल 2011 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म स्टैनली का डब्बा एक दिल छू लेने वाली फिल्म है. इसमें पार्थो गुप्ते और अमोल गुप्ते लीड रोल में थे.फिल्म की  कहानी स्टैनली नाम के एक बच्चे की है जो स्कूल तो जाता है लेकिन उसके पास टिफिन नहीं होता. एक टीचर की सख्ती और बच्चे की परिस्थितियों के बीच फिल्म की कहानी घूमती है. 

6. ब्लैक (Black)

संजय लीला भंसाली की फिल्म ब्लैक साल 2005 में रिलीज हुई थी. इसमें अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने देबराज का किरदार निभाया हैं, जिसमें वो एक ऐसी लड़की (मिशेल) के टीजर बने हैं जो देखने और सुनने की शक्ति खो चुकी हैं. ऐसे में वो मिशेल को सिर्फ पढ़ना लिखना नहीं सिखाते हैं बल्कि उसको खुद पर भरोसा करना और अपने अक्षमता के साथ जीवन जीना भी सिखाते हैं. मिशेल का रोल रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) ने प्ले किया था. 

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20 के सेट पर सलमान खान को किस पर आया गुस्सा? भड़ककर बोलें- 'पापा ये तेरा काम नहीं...'