टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल के लिए बीती तिमाही शानदार रही है. वित्तवर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में टाटा मोटर्स ने 2 लाख से ज्यादा कारों को बेच दिया है. कंपनी ने घरेलू मार्केट और ग्लोबल मार्केट में कंबाइन्ड 201,723 कारें बेची हैं. ये आंकड़ा जुलाई से सितंबर 2026 के बीच का है.
पिछले साल की तुलना में इस साल जुलाई से सितंबर वाली तिमाही में टाटा ने 40 परसेंट ज्यादा कारें बेची हैं. वित्तवर्ष 2026 में इस दौरान कंपनी ने 144,397 कारें बेची थी. टाटा की सिर्फ सेल्स ही नहीं बढ़ी है बल्कि टाटा की कारों की सेल्स में असली खेल तो फ्यूल टाइप में हुआ है.
कौन-सी कारें खरीद रहे हैं लोग?
टाटा मोटर्स इलेक्ट्रिक, पेट्रोल, डीजल और सीएनजी चार प्यूल टाइप वाली कारें बेचती है. बीती तिमाही में टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक कारों की हिस्सेदारी 23 फीसदी पहुंच गई है. कंपनी ने दूसरी तिमाही में 47,150 इलेक्ट्रिक कारें बेची हैं. पिछले साल इस दौरान 24,855 कारें बिकी थी. यानी ग्रोथ 90 परसेंट की है.
सम्बंधित ख़बरें
वहीं सीएनजी का कॉन्ट्रिब्यूशन 28 परसेंट का है. ईवी और सीएनजी दोनों को मिला दें, तो टाटा मोटर्स के पोर्टफोलियो में 51 परसेंट गाड़ियां सीएनजी और ईवी हैं. यानी टाटा मोटर्स की सेल्स का इंजन अब मुख्य रूप से पेट्रोल और डीजल पर नहीं चल रहा है. हालांकि, अभी भी 49 परसेंट बिक्री इन्हीं दोनों फ्यूल टाइप वाले वेरिएंट्स की है.
यह भी पढ़ें: TATA ने बेच दीं 2 लाख से ज्यादा कारें... इस SUV के दीवाने हुए लोग
पिछली तिमाही की बात करें, तो घरेलू मार्केट में टाटा मोटर्स ने 196,674 कारें बेची हैं. वहीं एक्सपोर्ट 5,049 यूनिट्स हुई हैं. सितंबर में टाटा ने कुल 70,210 कारें डिस्पैच की हैं, जिसमें 68,810 यूनिट्स घरेलू मार्केट में बिकी हैं. ये पहला मौका है जब टाटा की मंथली सेल्स ने 70 हजार का आंकड़ा पार किया है.
घरेलू मार्केट में मजबूत होती टाटा
पूरी तिमाही की बिक्री पर नजर डालें, तो जुलाई में कंपनी ने घरेलू मार्केट में 62,611 कारें बेची थी. वहीं अगस्त में ये आंकड़ा 65,253 यूनिट्स और सितंबर में 68,810 यूनिट्स पर पहुंचा है. ईवी कारों की बात करें, तो टाटा ने जुलाई में 15,217 इलेक्ट्रिक कारें, अगस्त में 16,549 और सितंबर में 15,384 यूनिट्स बेची हैं.
यह भी पढ़ें: TATA को चुनौती! ताबड़तोड़ बिकीं ये इलेक्ट्रिक कारें! इस ब्रांड ने बेच डाली 1 लाख गाड़ियां
टाटा के पोर्टफोलियो में पंच (Tata Punch) सबसे पॉपुलर नाम है. सितंबर महीने में पंच की सेल्स का डेटा सामने नहीं आया है. लेकिन जुलाई में इस एसयूवी की 21,313 यूनिट्स और अगस्त में 21,320 यूनिट्स बिकी हैं. यानी पंच की बिक्री लगातार 20 हजार यूनिट्स के पार रही है. वहीं टाटा नेक्सॉन (Tata Nexon) कंपनी का दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला प्रोडक्ट है.
---- समाप्त ----