September 8, 2026

TATA की गाड़ियों पर मिल रहा है 1 लाख से ज्यादा का डिस्काउंट, लिस्ट में Nexon और Safari भी शामिल - tata discount for september 2026 of more than 1 lakh on curvv and nexon safari harrier

TATA Discount September 2026: टाटा ने सितंबर 2026 के लिए अपनी कई पेट्रोल और डीजल गाड़ियों पर ऑफर्स का ऐलान ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। TATA Motors ने सितंबर 2026 के लिए अपनी पेट्रोल-डीजल कारों पर ऑफर्स की घोषणा की है। सबसे ज्यादा फायदे Curvv पर मिल रहे हैं जिसके बाद Nexon भी शामिल है। कुछ डीलरशिप पर Altroz, Harrier, Sierra, Tigor और 2026 से पहले के Tiago स्टॉक पर भी ऑफर्स उपलब्ध हैं।

TATA Curvv पर ऑफर

TATA Curvv पर सितंबर 2026 के लिए 1.25 लाख रुपए तक के शानदार ऑफर्स दिए जा रहे हैं जो पिछले महीने की तरह ही है। इन ऑफर्स में 30,000 रुपए का डिस्काउंट, 45,000 रुपए का स्क्रैपेज बेनिफिट और 50,000 रुपए का लॉयल्टी बेनिफिट शामिल है। TATA ने हाल ही में एंट्री-लेवल और मिड-स्पेक वेरिएंट में ज्यादा फीचर्स जोड़कर कर्व की लाइनअप में बदलाव किया है।

TATA Nexon

TATA Nexon के पेट्रोल-मैनुअल वेरिएंट्स के लिए ऑफर्स मे 10,000 रुपए की छूट, 45,000 रुपए का इंटरवेंशन ऑफर और 20,000 रुपए का स्क्रैपेज बेनिफिट शामिल है। कॉम्पैक्ट SUV के बाकी पेट्रोल वेरिएंट्स पर 55,000 रुपए तक का फायदा मिल रहा है जिसमें 10,000 रुपए की छूट, 25,000 रुपए का इंटरवेंशन ऑफर और 20,000 रुपए का स्क्रैपेज बेनिफिट शामिल है।

Nexon CNG पर 60,000 रुपए तक के ऑफर्स मिल रहे हैं जिसमें 10,000 रुपए की छूट, 25,000 का इंटरवेंशन ऑफर और 25,000 रुपए का स्क्रैपेज बेनिफिट शामल है। वहीं, इसके डीजल वर्जन पर 20,000 रुपए का स्क्रैपेज बेनिफिट मिल रहा है।

TATA Altroz ऑफर्स

इसके स्मार्ट वेरिएंट को छोड़कर पेट्रोल ट्रिम्स पर 35,000 रुपए का फायदा मिल रहा है जिसमें 15,000 रुपए की छूट और 20,000 रुपए का स्क्रैपेज बेनिफिट शामिल है। Altroz डीजल पर भी 35,000 रुपए तक का फायदा मिल रहा है जिसमें 15,000 रुपए तक की छूट और 20,000 रुपए का स्क्रैपेज बेनिफिट शामिल है।

CNG पर वर्जन पर 55,000 रुपए तक का फायदा मिल रहा है जिसमें 15,000 रुपए की छूट, 20,000 रुपए का इंटरवेंशन ऑफर और 20,000 रुपए तक का स्क्रैपेज बेनिफिट शामिल है।

TATA Harrier और Safari

TATA Harrier डीजल पर 45,000 रुपए तक के ऑफर्स मिल रहे हैं जिसमें 10,000 रुपए की छूट और 35,000 रुपए का स्क्रैपेज बेनिफिट शामिल है। Harrier के टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट्स पर किसी भी तरह का डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है। Harrier की तरह ही TATA Safari डीजल पर भी सितंबर में 45,000 रुपए तक के ऑफर्स मिल रहे हैं। इसमें भी उतना ही डिस्काउंट और स्क्रैपेज बेनिफिट मिलता है।

TATA Tiago, Tigor और Sierra

साल 2026 से पहले के TATA Tiao मॉडल पर 35,000 रुपए तक के ऑफर्स मिल रहे हैं। XE वेरिएंट को छोड़कर, पेट्रोल ट्रिम्स पर 15,000 रुपए की छूट, 5,000 रुपए का इंटरवेंशन ऑफर और 15,000 का स्क्रैपेज बेनिफिट मिल रहा है। साल 2026 से पहले का CNG वर्जन भी इन्हीं ऑफर्स के साथ आता है।

TATA Tigor पर 30,000 रुपए तक के ऑफरस मिल रहे हैं। इनमें 15,000 रुपए की छूट और 15,000 रुपए का स्क्रैपेज बेनिफिट शामिल है। सितंबर 2026 में TATA Sierra पर 30,000 रुपए तक के ऑफर्स मिल रहे हैं। डीजल और पेट्रोल दोनों वर्जन के लिए खरीदार डिस्काउंट, स्क्रैपेज या लॉयल्टी बेनिफिट के जरिए 30,000 रुपए तक का फायदा उठा सकते हैं।