August 19, 2026

Tamilnadu: हर विधायक को मिलेगी नई कार, Rs 75,000 मासिक भत्ता, MLAs पर मेहरबान हुए CM विजय

देश

  • Edited by: आलोक कुमार राव
  • Updated Aug 19, 2026, 11:21 AM IST

एक वरिष्ठ DMK विधायक ने कहा कि लगातार आने वाली सरकारों ने वित्तीय बाधाओं का हवाला देते हुए विधायकों की ऐसी मांगों को नजरअंदाज किया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, विधायक ने बताया कि स्थानीय निकायों के प्रमुखों को पहले से ही सरकारी वाहन मिलते हैं।

Image

तमिलनाडु में हर विधायक को मिलेगी नई कार।

Photo :

PTI

CM Vijay big announcement: तमिलनाडु में सभी विधायकों को नई कार, हर महीने 75,000 रुपए का भत्ता और कार्यालय खर्च के लिए अतिरिक्त 25 हजार रुपए मिलेंगे। मुख्यमंत्री विजय ने इसकी घोषणा की है। नई कार से विधायक अपने विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे और लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे। कार से जुड़े खर्च एवं ड्राइवर का वेतन इस 75 हजार रुपए में शामिल है। इसके अलावा प्रत्येक विधायक के कार्यालय में एक सहायक रखने के लिए सरकार अतिरिक्त 25 हजार रुपए प्रति माह देगी।

VCK विधायक ने उठाई मांग

यह घोषणा तब हुई जब VCK विधायक जोतिमणि ने कहा कि आवश्यक लॉजिस्टिक सहयोग के बिना विधायक प्रभावी ढंग से काम नहीं कर सकते और उन्होंने विधायकों के लिए कार उपलब्ध कराने की मांग की। एक वरिष्ठ DMK विधायक ने कहा कि लगातार आने वाली सरकारों ने वित्तीय बाधाओं का हवाला देते हुए विधायकों की ऐसी मांगों को नजरअंदाज किया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, विधायक ने बताया कि स्थानीय निकायों के प्रमुखों को पहले से ही सरकारी वाहन मिलते हैं।

मेयर-डिप्टी मेयर को मिलते हैं वाहन

विधायक ने कहा, 'सरकार नगर पालिका और यूनियन के अध्यक्षों, मेयर और डिप्टी मेयर को वाहन उपलब्ध कराती है, लेकिन विधायकों को यह सुविधा नहीं मिलती।' उनके मुताबिक, सरकारी वाहन नहीं होने से विधायकों की आवाजाही सीमित होती है, खासकर महत्वपूर्ण मौकों पर। जोतिमणि द्वारा सदन में यह मांग उठाए जाने के तुरंत बाद जब विजय ने वरिष्ठ सहयोगी एन आनंद से बात की, तो विधायक काफी प्रसन्न नजर आए।

चिकित्सा शिक्षा के लिए 351 करोड़ रुपये

इसके अलावा, सरकार ने सरकारी मेडिकल कॉलेजों में छात्रों के प्रवेश की क्षमता बढ़ाने के लिए 351 करोड़ रुपये आवंटित करने की घोषणा की।

स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए पेशेवर तैयार करने के उद्देश्य से कुल 6,098 अतिरिक्त सीटें बनाई जाएंगी। इनमें-

  • BSc नर्सिंग की 660 सीटें
  • नर्सिंग कॉलेजों और स्कूलों में 1,925 अतिरिक्त सीटें
  • 12 पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों में 2,778 सीटें
  • मेडिकल पाठ्यक्रमों में 735 अतिरिक्त सीटें शामिल हैं
  • सरकार सात नए सरकारी नर्सिंग कॉलेज भी स्थापित करेगी

पेरम्बलूर में 400 बेड का अस्पताल

पेरम्बलूर में अनुमानित 300 करोड़ रुपये की लागत से 400 बेड वाला विश्वस्तरीय मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल स्थापित किया जाएगा। इस अस्पताल में उन्नत चिकित्सा उपचार और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

स्वास्थ्य बीमा कवरेज बढ़ाने का प्रस्ताव

सरकार ने मुख्यमंत्री व्यापक स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत चिकित्सा उपचार की वार्षिक सीमा को 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये करने का प्रस्ताव भी रखा है। ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए अतिरिक्त चिकित्सा और सर्जिकल सेवाएं भी इस योजना के तहत उपलब्ध कराई जाएंगी। ये सेवाएं चेन्नई के स्टेनली, तिरुनेलवेली, तूतीकोरिन, चेंगलपट्टू, तिरुवरूर, करूर और कन्याकुमारी में उपलब्ध होंगी। नियम 110 के तहत की गई घोषणाओं में दुग्ध उत्पादकों की आजीविका में सुधार, चिकित्सा और नर्सिंग शिक्षा का विस्तार, स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करना, बीमा के जरिए उपचार की पहुंच बढ़ाना और पूरे तमिलनाडु में विशेष स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करने पर जोर दिया गया है।

Alok Rao

आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • India

End of Article