September 10, 2026

भारत-अफगानिस्तान के पहले T20I मैच पर खतरा, क्या BRICS Summit की वजह से बदल जाएगा शेड्यूल? सामने आया बड़ा अपडेट

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को खेले जाने वाले पहले टी20 मैच के शेड्यूल में बदलाव किया जा सकता है, क्योंकि दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक ब्रिक्स सम्मेलन होना है.

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को खेले जाने वाले पहले टी20 मैच के शेड्यूल में बदलाव किया जा सकता है, क्योंकि दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक ब्रिक्स सम्मेलन होना है.

author-image

New Update

IND vs AFG

IND vs AFG

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले 3 मैचों की टी20I सीरीज शुरू होने में अब सिर्फ 3 दिन बाकी रह गए हैं. इस सीरीज का पहला टी20 इंटरनेशनल मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा, लेकिन सीरीज शुरू होने से पहले अचानक एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, भारत-अफगानिस्तान टी20 मैच पर खतरा मंडरा रहा है. माना जा रहा है कि इस मैच के शेड्यूल में बदलाव भी किया जा सकता है, क्योंकि दिल्ली में ही 11 से 13 सितंबर तक ब्रिक्स सम्मेलन है। हालांकि, बीसीसीआई और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से इस बारे में अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

13 सितंबर तक दिल्ली में होगा ब्रिक्स सम्मेलन, 13 को ही शाम को होना है मैच

दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसकी मेजबानी अफगान क्रिकेट बोर्ड कर रहा है. पुराने तय कार्यक्रम के मुताबिक मुकाबले 13, 15 और 17 सितंबर को खेले जाने हैं, लेकिन इस सीरीज के शेड्यूल पर ग्रहण लगता दिख रहा है. इसकी वजह है दिल्ली में होने वाला 'ब्रिक्स सम्मेलन', जो 11 से 13 सितंबर तक चलेगा. इस महासम्मेलन में वर्ल्ड लीडर और वीवीआईपी मेहमानों के जमावड़े के कारण दिल्ली पुलिस के लिए सुरक्षा के दोहरे इंतजाम करना बड़ी सिरदर्दी बन गया है. सुरक्षा बलों की भारी कमी की आशंका के चलते पहले मैच के आयोजन पर बड़ा सवालिया निशान लग गया है. 

AFG-IND LATEST UPDATE 🚨

The first T20I between Afghanistan and India was in danger of being postponed by a day because of the BRICS Summit in New Delhi.

However, the Delhi District Cricket Association has clarified that the match will go ahead as scheduled on Sunday… https://t.co/HkT5cglsekpic.twitter.com/xBNLlTJ8x1

— Cricbuzz (@cricbuzz) September 10, 2026

दिल्ली पुलिस ने DDCA को लिखा पत्र

इस बीच खबर सामने आई है कि दिल्ली पुलिस के डिप्टी कमिश्नर (ट्रैफिक) ने डीडीसीए को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने अनुरोध किया है कि 13 सितंबर को होने वाले पहले टी20 मैच को री-शेड्यूल किया जाए. पुलिस प्रशासन का कहना है कि उसी दौरान दिल्ली में ग्लोबल BRICS Summit चल रहा होगा, जिसके चलते वीवीआईपी सुरक्षा और बड़े पैमाने पर ट्रैफिक रूट डायवर्ट करने होंगे. मैच के दौरान स्टेडियम में आने वाले 20 से 25 हजार फैंस की भीड़ को संभालना और साथ ही एक बड़े इंटरनेशनल सम्मेलन को सुरक्षित संपन्न कराना पुलिस के लिए दोहरी चुनौती है, जहां प्राथमिकता ब्रिक्स समिट को दी जाएगी.

इस बीच, क्रिकेट संघ ने गेंद बीसीसीआई और मेजबान अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पाले में डालते हुए कहा है कि यह उनका स्वतंत्र आयोजन नहीं है. तारीखों में किसी भी संभावित बदलाव की स्थिति में वे जल्द ही आधिकारिक घोषणा करेंगे. 

Delhi Traffic Police has requested DDCA to reschedule the cricket match on 13th September between India and Afghanistan, at Arun Jaitley Stadium.

DDCA has told them it’s not their event and if any change in the date happens, it will be notified in due course: pic.twitter.com/nmyVoXgMGZ

— ANI (@ANI) September 10, 2026

शाम 7 बजे से शुरू होगा भारत और अफगानिस्तान का पहला टी20 मैच

भारत बनाम अफगानिस्तान का पहला टी20 मैच की शुरुआत शाम 7:00 बजे से होगी. जबकि दोनों कप्तानों के बीच टॉस शाम 6:30 बजे होगा. बिना किसी रुकावट के पूरा मैच होने की स्थिति में खेल रात 10:30 बजे तक खिंच सकता है. सुरक्षा चिंताओं के बीच मैच को री-शेड्यूल करने का फैसला अब बीसीसीआई को लेना है. देखना होगा कि बीसीसीआई और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड मिलकर इसका क्या समाधान निकालते हैं.

यह भी पढ़ें:  Explainer: न सुपर ओवर, न बाउंड्री काउंट..., जानें दलीप ट्रॉफी का वो 'अनोखा नियम' जिससे बिना मैच जीते चैंपियन बनी ईशान किशन की टीम!

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें