September 17, 2026

तीसरे T20I में 3 बड़े बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया, वैभव को मौका

IND vs AFG 3rd T20: आज भारत और अफगानिस्तान का तीसरा और आखिरी टी20 मैच दिल्ली में खेला जाएगा. इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम मैनेजमेंट प्लेइंग इलेवन में 3 बहुत बड़े बदलाव कर सकता है.

Written By : नीरज शर्मा |  Updated at : 17 Sep 2026 07:01 AM (IST)

Preferred Sources

3 possible changes india playing 11 for last t20 against afghanistan vaibhav sooryavanshi washington sundar ind vs afg 3rd t20 तीसरे T20I में 3 बड़े बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया, वैभव को मौका

भारत कर सकता है प्लेइंग इलेवन में बदलाव

भारत और अफगानिस्तान का आखिरी टी20 मैच आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. पहले दोनों मुकाबले टीम इंडिया ने बड़े अंतर से जीते हैं और आज वह अफगानिस्तान का 3-0 से क्लीन स्वीप करना चाहेगी. अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और अर्शदीप सिंह भी बढ़िया लय में दिखे हैं.

पहले दोनों टी20 मैचों में संजू सैमसन आकर्षण का केंद्र थे. पहले मुकाबले में फ्लॉप रहने के बाद उन्होंने दूसरे मैच में 57 रन ठोक दिए. दूसरी ओर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी अभी तक अपने मौके का इंतजार कर रहे हैं. चोट से वापस आए वाशिंगटन सुंदर भी अभी तक बाहर बैठे हैं. चूंकि टीम इंडिया सीरीज जीत चुकी है, इसलिए वह तीसरे टी20 की प्लेइंग इलेवन में प्रयोग कर सकती है. तो यहां जान लीजिए कि आज मैनेजमेंट अंतिम-11 में कौन से 3 बड़े बदलाव कर सकता है.

वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी जिम्बाब्वे दौरे पर 2 अर्धशतक लगाकर आए थे. भारत पहले ही सीरीज जीत चुका है, इसलिए हो सकता है कि संजू सैमसन के बजाय किसी इन-फॉर्म बल्लेबाज की जगह वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया जाए. क्योंकि सैमसन को अपनी फॉर्म वापस पाने के लिए ज्यादा गेम टाइम की जरूरत है. अभिषेक शर्मा और ईशान किशन जबरदस्त फॉर्म में हैं, इसलिए संभव है कि उनमें से किसी एक को तीसरे टी20 के लिए आराम दिया जाए, जिससे वैभव के लिए जगह बन जाए.

वाशिंगटन सुंदर

वाशिंगटन सुंदर को चोट से उबरने के बाद स्क्वाड में शामिल किया गया था. आमतौर पर सुंदर जब उपलब्ध होते हैं तो प्लेइंग इलेवन में जरूर शामिल होते हैं, लेकिन अफगानिस्तान टी20 सीरीज में ऐसा नहीं हुआ है. तीसरे टी20 मैच के लिए उन्हें रवि बिश्नोई की जगह स्पिन गेंदबाजी विकल्प के तौर पर मौका मिल सकता है. बिश्नोई पहला मैच नहीं खेले थे, लेकिन दूसरे मुकाबले में उन्हें चोटिल वरुण चक्रवर्ती की जगह बतौर मेन स्पिनर खेलने का मौका मिला था.

यह भी पढ़ें: IPL 2027 में नहीं होगा इम्पैक्ट प्लेयर का नियम? ऑक्शन से पहले आया अपडेट

यश ठाकुर

यश ठाकुर ने जुलाई महीने में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. उन्होंने 2 मैचों में अब तक चार विकेट लेकर प्रभावशाली प्रदर्शन किया है. उन्हें तीसरे टी20 में जसप्रीत बुमराह की जगह मौका मिल सकता है. मैनेजमेंट बुमराह को लेकर बहुत सावधानी से कोई कदम उठाती है, क्योंकि वह टीम के मेन गेंदबाज हैं. सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त की स्थिति में वर्कलोड के चलते बुमराह को भी आराम दिया जाना संभव है. ऐसे में यश ठाकुर के लिए जगह बन सकती है.

तीसरे टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर

यह भी पढ़ें:

वरुण चक्रवर्ती के रिप्लेसमेंट का एलान, पहली बार इस खिलाड़ी को टीम इंडिया में मिला मौका

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.

Read More

Published at : 17 Sep 2026 07:01 AM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola