Ishan Kishan Records: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन का बल्ला इस साल T20 इंटरनेशनल में जमकर बोल रहा है. अब ईशान ने सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
Ishan Kishan Records: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन का बल्ला इस साल T20 इंटरनेशनल में जमकर बोल रहा है. अब ईशान ने सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/10/18/ishan-kishan-2026-10-18-18-54-19.jpg)
Ishan Kishan
Ishan Kishan Records: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई 5 मैचों की टी20 सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई. बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया पांचवां और निर्णायक मुकाबला भले ही बारिश की वजह से रद्द हो गया, लेकिन इस मैच में भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन का तूफान देखने लायक था. बारिश से मुकाबला धुलने से पहले ईशान किशन ने 10 गेंदों में 30 रन जड़कर महफिल लूट ली. उनकी इस छोटी मगर विस्फोटक पारी ने न सिर्फ फैंस का दिल जीता, बल्कि उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया.
सूर्या को पछाड़ ईशान किशन ने रचा इतिहास
ईशान किशन ने इस मैच में सिर्फ 10 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्के जड़कर कैरेबियाई गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं. 300 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से खेली गई इस पारी के दम पर भारत ने 7.4 ओवरों में 5 विकेट खोकर 118 रनों का स्कोर खड़ा कर लिया था, जिसके बाद तेज बारिश के कारण खेल को रोकना पड़ा. भले ही यह मैच पूरा नहीं हो सका, लेकिन अपनी इस तूफानी बल्लेबाजी के दौरान ईशान ने 'मिस्टर 360 डिग्री' के नाम से फेमस सूर्यकुमार यादव के एक बेहद बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया. ईशान अब टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे अधिक बाउंड्री (चौके + छक्के) लगाने वाले दुनिया के पहले फुल-मेंबर खिलाड़ी बन गए हैं.
— BCCI (@BCCI) October 17, 2026
साल 2026 ईशान किशन के लिए बेहद जादुई साबित हो रहा है. उन्होंने इस साल अब तक खेले 34 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए कुल 1158 रन बना दिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 122 चौके और 55 छक्के निकले हैं, जिसका मतलब है कि वे इस साल कुल 177 बाउंड्री बटोर चुके हैं. इस धमाकेदार प्रदर्शन के साथ ही उन्होंने सूर्यकुमार यादव के 4 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है. सूर्या ने साल 2022 में भारत के लिए खेलते हुए 31 मैचों में 1164 रन बनाए थे, जिसमें 106 चौके और 68 छक्के शामिल थे. यानी सूर्या के नाम एक कैलेंडर वर्ष में 174 बाउंड्री लगाने का जो वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज था, वह अब ईशान किशन ने अपने नाम कर लिया है.
— Cricbuzz (@cricbuzz) October 17, 2026
टी20 इंटरनेशनल में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले खिलाड़ी (फुल मेंबर)
177 - ईशान किशन (भारत - 2026)
174 - सूर्यकुमार यादव (भारत - 2022)
162 - अभिषेक शर्मा (भारत - 2026)
161 - मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान - 2021)
139 - अभिषेक शर्मा (भारत - 2025)
135 - ब्रायन बेनेट (जिम्बाब्वे - 2025)
116 - बाबर आजम (जिम्बाब्वे - 2021)
110 - संजू सैमसन (भारत - 2026)
110 - पॉल स्टर्लिंग (आयरलैंड - 2019)
104 - सूर्यकुमार यादव (भारत - 2023)
अभिषेक शर्मा तीसरे नंबर पर काबिज
इस खास वर्ल्ड रिकॉर्ड लिस्ट में भारत के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा तीसरे नंबर पर काबिज हैं. उन्होंने साल 2026 में अब तक खेले 34 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 956 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 92 चौके और 70 गगनचुंबी छक्के निकले हैं, जिसकी दम पर वे इस साल कुल 162 बाउंड्री लगा चुके हैं.
यह भी पढ़ें: बारिश से मैच हुआ रद्द, तो क्या खिलाड़ियों के रन और विकेट सुरक्षित? जानें वॉशआउट मैचों में ICC के स्टैट्स और रिकॉर्ड का पूरा गणित
