September 7, 2026

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले T20 मैच में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11? जान लीजिए

Sep 07, 2026 10:35 am ISTलाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली

Follow us on Google News

share

India vs Afghanistan T20 Series में पहले मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है? कौन ओपनिंग करेगा और गेंदबाजों का कॉम्बिनेशन क्या होगा? इसके बारे में जान लीजिए। 

Shreyas Iyer Team India

टीम इंडिया के साथ श्रेयस अय्यर

टीम इंडिया को अब अपना अगला इंटरनेशनल मैच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है, जो कि 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला होगा। 13 सितंबर को यह मैच आयोजित होगा, जिसकी मेजबानी अफगानिस्तान के पास है। भारतीय टीम यहां मेहमान के तौर पर खेलेगी। ये मुकाबला रविवार को खेला जाएगा, लेकिन इससे पहले आप जान लीजिए कि भारत की प्लेइंग इलेवन इस मैच में कैसी हो सकती है और क्या सिरदर्दी मैनेजमेंट के लिए रहने वाली है? बीसीसीआई ने स्क्वॉड का ऐलान पहले ही कर दिया है। उसी में से ये प्लेइंग इलेवन चुनी गई है।

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन की बात करें तो ज्यादातर नाम लगभग तय हैं, लेकिन कुछ नामों पर सिरदर्दी मैनेजमेंट को होने वाली है। सबसे पहले तो ओपनिंग जोड़ी को लेकर चर्चा होगी कि अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी को खिलाया जाए। अभिषेक शर्मा या संजू सैमसन को खिलाया जाए या फिर संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी को खिलाया जाए। संभावना इस बात की है कि ओपनर के तौर पर वैभव सूर्यवंशी का एक नाम पक्का है, दूसरा नाम सैमसन का होगा या अभिषेक का? ये मैच के दिन या एक दिन पहले तय होने की उम्मीद है।

बाकी के खिलाड़ी लगभग फिक्स

इसके बाद नंबर 3 पर ईशान किशन विकेटकीपर के तौर पर होंगे, जबकि चार पर कप्तान श्रेयस अय्यर खेलने वाले हैं। पांच पर उपकप्तान तिलक वर्मा होंगे। छठे पायदान पर शिवम दुबे का खेलना पक्का लग रहा है। 7 पर नितीश रेड्डी के खेलने की संभावना है और 8 पर आपको अक्षर पटेल नजर आ सकते हैं। गौतम गंभीर की जो फिलॉसफी रही है। उसे देखकर 8 नंबर तक बल्लेबाजी हमें नजर आ सकती है। इसके बाद जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती के रूप में तीन प्रोपर बॉलर होंगे। इनके अलावा अक्षर पटेल अपने कोटे के ओवर कर सकते हैं। साथ ही साथ अगर नितीश रेड्डी फिट हैं तो उनसे और शिवम दुबे से बाकी के चार ओवर निकलवाए जा सकते हैं। अगर मैनेजमेंट को लगता है कि एक और प्रोपर पेसर चाहिए तो हर्षित राणा अच्छा विकल्प होंगे, जो बल्लेबाजी कर सकते हैं। अगर स्पिनर चाहिए होगा तो वे रवि बिश्नोई के साथ भी जा सकते हैं।

अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा/संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स

संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।

करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।

खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:

क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।

ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल

पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।

विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें