August 29, 2026

Swine Flu in Uttar Pradesh: प्रदेश में खतरनाक बीमारी की दस्तक, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप, सरकार ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Swine Flu in Uttar Pradesh: प्रदेश में खतरनाक बीमारी की दस्तक, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप, सरकार ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Swine Flu in Uttar Pradesh: प्रदेश में खतरनाक बीमारी की दस्तक, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप, सरकार ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Swine Flu in Uttar Pradesh | Photo Credit: AI

Modified Date: August 29, 2026 / 01:11 pm IST

Published Date: August 29, 2026 11:33 am IST

HIGHLIGHTS

  • स्वाइन फ्लू पर निगरानी
  • यूपी सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दिए
  • लक्षण दिखें तो तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें

लखनऊ: Swine Flu in Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग, जिलाधिकारियों और संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्वाइन फ्लू को लेकर लगातार निगरानी रखने और चिकित्सकीय व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। यहां शुक्रवार को जारी एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से कहा कि प्रदेश में स्वाइन फ्लू के मामलों की नियमित समीक्षा की जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

Swine Flu in Uttar Pradesh मुख्यमंत्री ने अस्पतालों में मरीजों के उपचार के लिए पर्याप्त तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अस्पतालों में पृथवास वार्ड, आवश्यक दवाएं, जांच किट, उपचार और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें, ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को तत्काल उपचार मिल सके।

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अपने-अपने जिलों में विशेष सतर्कता बरतने तथा स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करने को कहा है। साथ ही स्वाइन फ्लू की स्थिति में किसी भी संभावित बदलाव की जानकारी तत्काल शासन में उच्च स्तर तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि स्वाइन फ्लू के संभावित लक्षणों को नजरअंदाज न करें।

उन्होंने कहा कि किसी को घबराने की आवश्यकता नहीं है। लक्षण दिखाई देने पर समय रहते चिकित्सकीय सलाह लें और आवश्यक जांच कराएं। समय पर जांच और उपचार से बीमारी के गंभीर प्रभावों को रोका जा सकता है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और मरीजों के उपचार में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए।

Join Our Whatsapp Group

इन्हें भी पढ़ें:-

  • CNG Price Hike Today: आम आदमी को फिर लगा जोर का झटका, आज से महंगा हुआ सफर, CNG के दाम बढ़े, जानें ताजा रेट 
  • Aaj Ka Rashifal 29 August 2026: कन्या-मीन को खर्च पर लगानी होगी लगाम, इन राशि वालों को करियर और कारोबार में मिलेंगे नए मौके, जानें आज का अपना राशिफल 
  • Kajri Teej 2026: 30 अगस्त या 31 अगस्त? कजरी तीज के व्रत को लेकर उलझन में हैं तो यहां जानें कौन-सी तारीख है सही 

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

प्रश्न 1:  स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए क्या व्यवस्था की गई है?

उत्तर:  अस्पतालों में पृथक वार्ड, दवाएं, जांच किट और उपचार की पर्याप्त व्यवस्था।

प्रश्न 2:  मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को क्या निर्देश दिए हैं?

उत्तर:  नियमित समीक्षा, सतर्कता और किसी भी बदलाव की जानकारी शासन तक पहुंचाना।

प्रश्न 3:  जनता को क्या सलाह दी गई है?

उत्तर:  लक्षणों को नजरअंदाज न करें, समय पर चिकित्सकीय सलाह लें।

whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

Dageshwar Dewangan

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

Web Title: Hospitals should make necessary preparations to deal with swine flu threat: Yogi Adityanath