September 7, 2026

Swara Bhasker Padmaavat Controversy: स्वरा भास्कर के जौहर बयान पर विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने साधा निशाना; बोले- जौहर कायरता नहीं, वीरता है

Swara Bhasker Padmaavat Jauhar Scene: अभिनेत्री स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) के फिल्म पद्मावत के जौहर दृश्य (Swara Bhasker Padmaavat Jauhar Scene) को लेकर दिए गए बयान पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। 

अब बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) ने अभिनेत्री के बयान (Swara Bhasker Controversy Statement) पर नाराजगी जताते हुए उन पर तीखी टिप्पणी की है। धीरेंद्र शास्त्री ने एक कार्यक्रम के दौरान बिना नाम लिए स्वरा भास्कर को निशाने पर लिया। 

उन्होंने (Bageshwar Dham Baba Statement) कहा कि एक महिला ने रानी पद्मावती और जौहर (Padmaavat Jauhar Scene) को लेकर टिप्पणी की है और जौहर को कायरता बताया है। शास्त्री ने इसके विपरीत जौहर को वीरता और पति के प्रति समर्पण से जोड़ते हुए अपनी बात रखी।

'तुम क्या जानो जौहर और संस्कृति' धीरेंद्र शास्त्री

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Bageshwar Dham Baba Statement) ने अपने बयान में कहा कि जौहर को समझने के लिए भारतीय संस्कृति और उसकी मर्यादाओं को समझना जरूरी है। उन्होंने अभिनेत्री (Swara Bhasker Controversy) की टिप्पणी पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो लोग धर्म और संस्कृति का विरोध करते हैं, वे जौहर की परंपरा को नहीं समझ सकते।

इसी दौरान उन्होंने अभिनेत्री की अंतरधार्मिक शादी का संदर्भ देते हुए भी उन पर व्यक्तिगत टिप्पणी की। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक-सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

Swara Bhasker Padmaavat Jauhar Scene

स्वरा के बयान पर पहले भी हो चुका है विरोध

स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) के बयान पर धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) से पहले कथावाचक अनिरुद्धाचार्य भी आपत्ति जता चुके हैं। उन्होंने रानी पद्मावती जैसी महिलाओं को पवित्र बताते हुए अभिनेत्री की टिप्पणी की आलोचना की थी।

वहीं बीजेपी विधायक और गायिका मैथिली ठाकुर ने भी स्वरा भास्कर के बयान पर नाराजगी जाहिर की थी। इस तरह मामले में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

पद्मावत पर क्या कहा था स्वरा भास्कर ने?

विवाद की शुरुआत स्वरा भास्कर की पद्मावत के जौहर दृश्य (Padmaavat Jauhar Scene) को लेकर की गई टिप्पणी से हुई। एक कार्यक्रम में अभिनेत्री ने बताया था कि फिल्म का जौहर वाला दृश्य देखने के बाद वह काफी असहज और परेशान हुई थीं।

उन्होंने सवाल उठाया था कि महिलाओं द्वारा अपनी इज्जत बचाने के लिए मौत को स्वीकार करना कितना उचित है। उनके इसी सवाल को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो गया।

जौहर करने वाली महिलाओं को बताया था कायर

इसके बाद कुछ लोगों ने दावा किया कि स्वरा ने रानी पद्मावती और जौहर (Padmaavat Jauhar Scene) करने वाली महिलाओं को कायर बताया है। हालांकि, विवाद बढ़ने पर अभिनेत्री (Swara Bhasker) ने अपनी बात स्पष्ट करते हुए सफाई भी दी थी। इसके बावजूद इस मुद्दे पर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है।