Published: Wednesday, July 15, 2026, 9:12 [IST]
Swara Bhasker: एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक पिछले 18 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं, उनकी हालत बिगड़ती जा रही है तो वहीं मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर उनसे मिलने जंतर-मंतर पर पहुंची और 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के प्रोटेस्ट को सपोर्ट किया।
इसके बाद उन्होंने बिना पीएम मोदी का नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि 'जो देश के सबसे उच्च पद पर बैठे हमारे महान शख्सियत हैं, उन्होंने पॉलिटिकल साइंस की पढ़ाई की है, काश इंसानियत की पढ़ाई भी की होती तो इन लोगों को यहां इस तरह से भूख हड़ताल पर नहीं बैठना होता।'
आपको बता दें स्वरा भास्कर जंतर-मंतर पहुंची हैं इस बारे में जानकारी खुद अभिजीत दिपके ने ही पहले सोशल मीडिया पर दी थी। उन्होंने लिखा था कि 'बिना किसी झिझक और बेबाक अंदाज़ वाली एक्ट्रेस स्वरा भास्कर जंतर-मंतर पर हो रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं!'
'सरकारी कुर्सी किसी सरकार की जागीर नहीं है'
जंतर-मंतर से लोगों को संबोधित करते हुए स्वरा भास्कर ने कहा कि 'सरकारी कुर्सी किसी सरकार की जागीर नहीं है आपकी तनख्वाह से लेकर सरकारी बंगले तक सब जनता के टैक्स से चलते हैं इसलिए वफादारी किसी सत्ता से नहीं, संविधान और देश के नागरिकों से होनी चाहिए। लोकतंत्र में सत्ता जनता की सेवक होती है, मालिक नहीं।'
स्वरा भास्कर ने की अभिजीत और सोनम वांगचुक की तारीफ
स्वरा भास्कर ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि हमारे बच्चों के लिए लड़ने के लिए अभिजीत जी आपका शुक्रिया तो वहीं भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक के लिए भी स्वरा ने लिखा है कि 'कभी न थकने वाले सोनम वांगचुक सर आप हमारे बच्चों के लिए लड़ रहे हैं इसलिए आपको धन्यवाद, मेरा पूरा समर्थन आपको है।'
'सारे देशद्रोही एक हो गए', स्वरा भास्कर पर भड़के लोग
लेकिन स्वरा का समर्थन उन पर भारी पड़ता दिख रहा है सोशल मीडिया पर लोग उनकी बुरी तरह से आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि 'अब यह साफ़ है कि CAA-NRC विरोधी गैंग @Wangchuk66 का इस्तेमाल कर रहा है। उन्हें इतनी समझ तो होनी ही चाहिए।'

'जनता इन वामपंथी चेहरों को अच्छी तरह पहचानती है'
तो वहीं एक यूजर ने लिखा कि 'जनता इन वामपंथी चेहरों को अच्छी तरह पहचानती है मोदी विरोध के हर आयोजन के खास पेशेवर चेहरों में यह भी शामिल है इसलिए जनता पर कोई प्रभाव नही पड़ता। तूफान क्या कहें, इनके हिलाए,पत्ता भी नही मिलता। अलबत्ता,इनको अपने को लेनिन की होने का भ्रम ज़रूर होता है।'
'सारे देशद्रोही काकरोज जनता पार्टी मे के समर्थन मैं कूद गए हैं'
तो वहीं एक ने लिखा कि 'क्या सारे देशद्रोही काकरोज जनता पार्टी मे के समर्थन मैं कूद गए हैं लोगों की यही समझ में नहीं आ रहा कि तुम लोग प्रदर्शन किसके लिए कर रहे हो तो जनता समय घंटा समर्थन देगी।'
CJP का विरोध प्रदर्शन क्यों? क्यों हैं सोनम वांगचुक भूख हड़ताल पर?
आपको बता दें NEET परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के लिए CJP जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट कर रही है सोनम वांगचुक इस विरोध प्रदर्शन में 28 जून को शामिल हुए थे और तब से वो भूख हड़ताल पर हैं।