Aug 17, 2026 08:12 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
हुंडई की 2030 तक करीब 26 नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी है। इस स्ट्रैटिजी में अलग-अलग पावरट्रेन को शामिल किया जाएगा, जिसमें पेट्रोल, CNG, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक मॉडल शामिल होंगे।

हुंडई पैलिसेड
केवल
₹65,400/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित
हुंडई इंडिया ने अपने अपकमिंग लॉन्च को लेकर तगड़ी स्ट्रैटिजी बनाई है। कंपनी की 2030 तक करीब 26 नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी है। इस स्ट्रैटिजी में अलग-अलग पावरट्रेन को शामिल किया जाएगा, जिसमें पेट्रोल, CNG, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक मॉडल शामिल होंगे। कंपनी की अपकमिंग रेंज में करीब 7-8 बिल्कुल नए मॉडल होंगे। इनके अलावा मौजूदा कारों के फेसलिफ्ट और स्पेशल एडिशन की भी मार्केट में एंट्री होगी। कंपनी खासतौर से एसयूवी सेगमेंट पर ज्यादा फोकस कर रही है। फिलहाल आइए जानते हैं हुंडई की टॉप 5 अपकमिंग एसयूवी के बारे में।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 10.91 - 20.11 लाख
₹ 17.49 - 19.69 लाख
₹ 5.81 - 10.35 लाख
₹ 6.85 - 11.98 लाख
₹ 5.65 - 11.13 लाख
₹ 10.77 - 19.72 लाख
1- हुंडई बेयॉन पर बेस्ड नई एसयूवी
हुंडई एक नई सब-4-मीटर एसयूवी पर काम कर रही है, जिसे बेयॉन से इंस्पायर्ड मॉडल माना जा रहा है। इसमें 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और CNG इंजन ऑप्शन मिलने की उम्मीद है। यह हुंडई की पहली 4-मीटर एसयूवी हो सकती है, जिसमें CNG पावरट्रेन दिया जाएगा। टेस्टिंग के दौरान सामने आई तस्वीरों के आधार पर कहा जा सकता है कि इसमें क्रॉसओवर जैसा डिजाइन, ड्यूल-टोन अलॉय व्हील और LED लाइटिंग मिल सकती है। फीचर्स की बात करें तो इसमें बड़ा टचस्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और ADAS जैसे फीचर्स ऑफर किए जा सकते हैं।
2- हुंडई Ni1i 7-सीटर SUV
कंपनी एक नई प्रीमियम थ्री-रो एसयूवी भी डिवेलप कर रही है, जिसका कोडनेम Ni1i बताया जा रहा है। यह 7-सीटर एसयूवी क्रेटा के साथ अपने कई पावरट्रेन्स को शेयर कर सकती है। इसमें हाइब्रिड ऑप्शन भी मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसका बेस चीन में सेल होने वाली Hyundai Tucson के लॉन्ग व्हीलबेस वर्जन से जुड़ा हो सकता है।
3- 2028 में आ सकती है हुंडई पैलिसेड
हुंडई अपनी फ्लैगशिप SUV Palisade को भी भारत में लाने की तैयारी कर रही है। इसकी एंट्री 2028 में होने की उम्मीद है। भारत आने वाले मॉडल में हुंडई की नई जनरेशन वाली हाइब्रिड टेक्नोलॉजी मिल सकती है। इसमें 2.5-लीटर 4-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिए जाने की उम्मीद है।
4- न्यू हुंडई क्रेटा हाइब्रिड
हुंडई की सबसे खास लॉन्च में से एक थर्ड जनरेशन क्रेटा होगी। नई क्रेटा में डिजाइन और फीचर्स के साथ-साथ पावरट्रेन में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इसका सबसे बड़ी खूबी स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन होगा, जो मौजूदा 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के इलेक्ट्रिफाइड वर्जन पर बेस्ड हो सकता है। नई क्रेटा के डिजाइन में भी बड़े बदलाव होने की उम्मीद है।
5- टाटा पंच ईवी को टक्कर देगी हुंडई की कॉम्पैक्ट एसयूवी
हुंडई एक नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी पर भी काम कर रही है। यह मॉडल E-GMP प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हो सकता है और इसका पावरट्रेन Inster EV से लिया जा सकता है। इसे स्टैंडर्ड रेंज और लॉन्ग रेंज वेरिएंट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। भारत में लॉन्च होने के बाद यह टाटा पंच ईवी जैसी इलेक्ट्रिक एसयूवी को चुनौती देगी।

