मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च हो गई है. कंपनी ने कार के इंटीरियर और एक्सटीरियर दोनों को अपडेट किया है. 2026 मारुति सुजुकी ब्रेजा में अब पहले से ज्यादा इंजन विकल्प मिलते हैं. ये कार पेट्रोल, टर्बो पेट्रोल और सीएनजी इंजन ऑप्शन के साथ आती है. लॉन्च से पहले ही इस कार ने भारत एनकैप (B-NCAP) में 5 स्टार की सेफ्टी रेटिंग हासिल कर ली है.
नई ब्रेजा मल्टीपल वेरिएंट में मिलेगी. इसमें सीएनजी टैंक की जगह को भी बदल दिया गया है. ये कार भी अब विक्टोरिस की तरह अंडर बॉडी सीएनजी टैंक के साथ आती है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और दूसरी खास बातें.
कितनी है कीमत?
Maruti Suzuki Brezza Facelift को कंपनी ने 7.39 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है. कंपनी ने इस कार में नया इंजन देने के साथ ही कई दूसरे बदलाव भी किए हैं. इस कार का सीधा मुकाबला हुंडई वेन्यू, टाटा नेक्सन, स्कोडा कायलॉक, महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ, किआ सोनेट और सिरॉस से है.
सम्बंधित ख़बरें
यह भी पढ़ें: बदल दिया था बाजार, फिर शोरूम से OUT! क्यों बंद हुईं MARUTI की ये कारें
इंजन और पावर
मारुति सुजुकी ब्रेजा में आखिरकार 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन जुड़ गया है. ये इंजन 110 एचपी की पावर और 170 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. वहीं पुराना 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन अब भी कार में मिलेगा, जो 103 एचपी की पावर और 139 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है.

साथ ही कार में सीएनजी का विकल्प भी मिलेगा. जैसा अंदाजा लगाया जा रहा था इस कार में अंडरबॉडी सीएनजी टैंक जोड़ा गया है. ये डिजाइन हमें विक्टोरिस में भी देखने को मिलता है. सभी पावरट्रेन के साथ 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलता है. वहीं 1.5 लीटर पेट्रोल वेरिएंट के साथ 6 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलता है.
इंटीरियर में क्या मिलेगा?
कार के एक्सटीरियर में बहुत ही मामूली बदलाव किए गए हैं. एसयूवी का फ्रंट फेस रिडिजाइन ग्रिल के साथ आता है, जिसमें पैनल कनेक्टिंग हेडलैम्प्स मिलते हैं, जो डार्क क्रोम फिनिश के साथ आते हैं. कार का बंपर भी रिडिजाइन किया गया है. इसमें एल शेप्ड डीआरएल्स मिलते हैं, जो एलईडी हेडलैम्प्स के साथ आता है.
यह भी पढ़ें: Maruti XL6 Facelift के लिए हो जाइए तैयार, नए डिजाइन के साथ आ रही कार
2026 ब्रेजा का इंटीरियर भी रिडिजाइन किया गया है. हालांकि, इसमें पहले वाली ही ब्लैक और ब्राउन थीम देखने को मिलेगी. कार डुअल-टोन लेदर फिनिश के साथ आती है. इसमें 10.1 इंच का स्मार्टप्ले प्रो एक्स इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जिसके साथ बिल्ट इन नेविगेशन और एलेक्स का सपोर्ट दिया गया है. इसके अलावा 64 कलर एबिएंट लाइटिंग, फ्रंट सीट वेंटिलेशन, एयर प्यूरीफाइड एक्टिव कूलिंग और वायरलेस फोन चार्जिंग मिलती है.
---- समाप्त ----