Sep 02, 2026 12:49 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

रेंज रोवर इलेक्ट्रिक की मार्केट में एंट्री हो गई है। इसकी रेंज 600 km तक की है और यह 10 मिनट की चार्जिंग में करीब 220km की रेंज ऑफर करती है। रेंज रोवर इलेक्ट्रिक में दो परमानेंट-मैग्नेट इलेक्ट्रिक मोटर दी गई हैं।

रेंज रोवर इलेक्ट्रिक
केवल
₹3,13,900/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित
JLR ने अपनी पहली फुली इलेक्ट्रिक SUV Range Rover Electric को अनवील कर दिया है। खास बात यह है कि SUV के ग्लोबल डेब्यू के साथ ही भारत में भी इसकी बुकिंग शुरू कर दी गई है। रेंज रोवर इलेक्ट्रिक को ब्रिटेन के Solihull प्लांट में तैयार किया जा रहा है। इसी प्लांट में 1970 से रेंज रोवर का प्रोडक्शन होता आ रहा है। कंपनी ने इसे रेंज रोवर फैमिली के फ्लैगशिप मॉडल के तौर पर पेश किया है। इसकी रेंज 600 km तक की है और यह 10 मिनट की चार्जिंग में करीब 220km की रेंज ऑफर करती है। आइए जानते हैं डीटेल।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 5.65 - 11.13 लाख
₹ 7.59 - 12.99 लाख
₹ 6.73 - 9.99 लाख
₹ 14.99 - 21.74 लाख
₹ 7.79 - 15.04 लाख
₹ 13 - 26.01 लाख
543bhp की ताकत और 850Nm टॉर्क
रेंज रोवर इलेक्ट्रिक में दो परमानेंट-मैग्नेट इलेक्ट्रिक मोटर दी गई हैं। हर मोटर करीब 349bhp की पावर ऑफर करची है। दोनों को मिलाकर एसयूवी को मैक्सिमम 543bhp की पावर और 850Nm का टॉर्क मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह किसी भी रेंज रोवर में अब तक मिलने वाला सबसे ज्यादा टॉर्क है। इलेक्ट्रिक मोटर की वजह से एसयूवी का परफॉर्मेंस काफी शांत और लगभग साइलेंट रहने वाला है। इसमें डबल-स्टैक्ड 118.5kWh बैटरी पैक दिया गया है, जो 800-वोल्ट आर्किटेक्चर पर काम करता है।
10 मिनट की चार्जिंग में करीब 220km की रेंज
350kW DC फास्ट चार्जर से बैटरी को 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में करीब 22 मिनट लगते हैं। वहीं, सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में करीब 220km की रेंज जोड़ी जा सकती है। कंपनी के मुताबिक इसकी WLTP रेंज 600km तक है, जबकि रियल कंडीशन्स में करीब 535km तक की रेंज मिलने का दावा किया गया है।
ऑफ-रोडिंग में भी धाकड़
इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के बावजूद रेंज रोवर ने अपनी ऑफ-रोड कैपेबिलिटी को बरकरार रखने की कोशिश की है। एसयूवी में नया Integrated Traction Management सिस्टम दिया गया है, जो बदलती सड़क और सर्फेस के हिसाब से सिर्फ 50 मिलीसेकंड में रिएक्ट कर सकता है। इसमें सिंगल-पेडल ड्राइविंग मोड भी मिलता है और एसयूवी 45 डिग्री तक की चढ़ाई पर चढ़ सकती है। इसकी वॉटर-वेडिंग कैपेसिटी 900mm तक है, जो रेंज रोवर की ट्रेडिशनल ऑल-टेरेन कैपेबिलिटी के अनुरूप है।
कई वेरिएंट में मिलेगी एसयूवी
रेंज रोवर इलेक्ट्रिक को स्टैंडर्ड-व्हीलबेस Autobiography वेरिएंट के साथ-साथ लॉन्ग-व्हीलबेस SV, SV Ultra और SV Black वेरिएंट में पेश किया जाएगा। इसके अलावा इसका एक खास First Edition भी आएगा।, जिसे Belgravia Green, Santorini Black और Varesine Blue कलर में खरीदा जा सकेगा। इस एडिशन में नया इंटीरियर ट्रिम भी दिया गया है।
मर्सिडीज, BMW और वॉल्वो से मुकाबला
भारत में रेंज रोवर इलेक्ट्रिक की कीमत का अभी ऐलान नहीं किया गया है। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला लग्जरी इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में Mercedes-Benz EQS SUV, Volvo EX90 और BMW iX जैसी गाड़ियों से होगा।
