September 7, 2026

नई SUV को चोरों से बचाने का गजब जुगाड़! क्रेन से सीधे 2nd फ्लोर की छत पर पहुंचा दी कार

Bihar Viral Video: बिहार के गोपालगंज का एक वीडियो और गजब का जुगाड़ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां एक शख्स ने अपनी नई स्कॉर्पियो कार को चोरी से बचाने के लिए दूसरी मंजिल की छत पर रख दी। हवा में लटकार क्रेन के जरिए उसे सेकंड फ्लोर तक लेकर गया।

गोपालगंज (बिहार). अपने वाहनों को चोरी से बचाने के लिए लोग हर तरह की सावधानी रखते हैं। कोई सीसीटीवी लगाता है तो कोई हेवी लॉक लगाता है। लेकिन बिहार के गोपालगंज से एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जो शायद पहले किसी ने सुना और देखा होगा। यहां एक शख्स ने अपनी नई स्कॉर्पियो कार को चोरी से बचाने के लिए गजब का दिमाग लगाया। उसने क्रेन की मदद से अपनी SUV को घर की दूसरी मंजिल की छत पर चढ़वा दिया। सोशल मीडिया पर इस अजग-गजब घटना की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं।

हवा में उठाकर गाड़ी को छत पर पहुंचाया

इस चौंकाने वाली घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इसमें आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि कैसे स्कॉर्पियो को एक बड़ी क्रेन से बांधा गया है और धीरे-धीरे हवा में उठाकर दो मंजिला मकान की छत तक पहुंचाया जा रहा है। इसके बाद गाड़ी को बड़ी ही सावधानी से छत पर उतार दिया जाता है।

Scroll to load tweet…

स्कॉर्पियो की देखभाल के लिए रखा एक नौकर

दरअसल, इस गाड़ी के मालिक का नाम मनोज यादव बताया जाता है। जिन्होंने कुछ समय पहले ही नई स्कॉर्पियो गाड़ी खरीदी है। जो कि विदेश यानि इजराइल में रहते हैं। लेकिन यहां उन्होंने अपनी कार की देखभाल के लिए एकदम परिवार की तरह एक नौकर रखा था। लेकिन उसने काम छोड़ दिया, इसके बाद मनोज को डर सताने लगा कि कहीं उनकी कार चोरी नहीं हो जाए। क्योंकि जिस तरह से उनके इलाके में आए दिन वाहन चोरी हो रहे हैं। इससे उनको गाड़ी की सुरक्षा को लेकर चिंता होने लगी।

पूरे बिहार में इस घटना की चर्चा

मनोज ने आखिर में फैसला किया कि अब वह अपनी गाड़ी को अपने ही छत पर रखेंगे। इसके लिए उन्होंने एक क्रेन की मदद ली और देखते ही देखते स्कॉर्पियो घर की छत पर पहुंचा दिया। जैसे ही लोगों को इसकी जानकारी लगी तो आसपास के लोग यह नजारा देखने के लिए मौके पर पहुंचे। इसके बाद किसी ने इसकी फोटोज खींचे तो किसी ने इसकी वीडियो बनाकर शेयर कर दिए। फिर क्या था सोशल मीडिया यह मुद्दा इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि, छत की वजन उठाने की क्षमता कितनी है और वहां इतनी भारी गाड़ी रखना कितना सुरक्षित है, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।