अगर आप Tata Nexon खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. टाटा मोटर्स अपनी इस पॉपुलर सब-कॉम्पैक्ट SUV पर ₹75,000 तक का डिस्काउंट और अन्य फायदे दे रही है. कंपनी का यह ऑफर कैश डिस्काउंट, इंटरवेंशन ऑफर और स्क्रैपेज बोनस के रूप में मिल रहा है. हालांकि, सभी वेरिएंट पर एक जैसा फायदा नहीं मिलेगा. ऑफर वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग है. इसलिए कार खरीदने से पहले नजदीकी टाटा डीलरशिप से मौजूदा ऑफर और अंतिम कीमत की जानकारी जरूर लेनी चाहिए.
इन पेट्रोल वेरिएंट पर ₹75,000 तक फायदा
Tata Nexon के Smart+, Smart+, Pure S, Pure+, Pure+ S और Pure+ PS पेट्रोल-मैनुअल वेरिएंट पर कुल ₹75,000 तक का फायदा मिल रहा है. इसमें ₹10,000 का कैश डिस्काउंट, ₹45,000 का इंटरवेंशन ऑफर और ₹20,000 का स्क्रैपेज बोनस शामिल है.
दूसरे पेट्रोल वेरिएंट पर ₹55,000 तक फायदा
Nexon के बाकी पेट्रोल वेरिएंट पर ग्राहकों को ₹55,000 तक का फायदा मिल रहा है. इसमें ₹10,000 का कैश डिस्काउंट, ₹25,000 का इंटरवेंशन ऑफर और ₹20,000 का स्क्रैपेज बोनस शामिल है.
CNG और डीजल मॉडल पर भी ऑफर
Nexon CNG खरीदने पर ग्राहक ₹60,000 तक की बचत कर सकते हैं. इसमें ₹10,000 का कैश डिस्काउंट, ₹25,000 का इंटरवेंशन ऑफर और ₹25,000 का स्क्रैपेज बोनस शामिल है. वहीं, Nexon Diesel पर फिलहाल ₹20,000 का स्क्रैपेज बोनस दिया जा रहा है. ध्यान रखें कि स्क्रैपेज बोनस लेने के लिए पुरानी गाड़ी को स्क्रैप कराने जैसी शर्तें लागू हो सकती हैं. ऑफर की सही शर्तें डीलरशिप पर ही कन्फर्म करनी चाहिए.
इंजन और गियरबॉक्स
Tata Nexon में 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 120hp की पावर और 170Nm का टॉर्क देता है. इसके अलावा इसमें 1.5-लीटर डीजल इंजन का विकल्प भी है, जो 115hp की पावर और 260Nm का टॉर्क जनरेट करता है. दोनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड AMT गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है. पेट्रोल इंजन के साथ कुछ वेरिएंट में 5-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी दिया गया है. DCT वेरिएंट में पैडल शिफ्टर्स भी मिलते हैं.
कितनी है Tata Nexon की कीमत?
Tata Nexon की एक्स-शोरूम कीमत ₹8.40 लाख से शुरू होकर ₹17.14 लाख तक जाती है. इस सेगमेंट में इसका मुकाबला Hyundai Venue, Kia Sonet, Maruti Suzuki Brezza, Skoda Kylaq, Mahindra XUV 3XO, Renault Kiger और Nissan Magnite जैसी SUVs से है.
डिस्क्लेमर: डिस्काउंट और ऑफर स्टॉक, वेरिएंट, शहर और डीलरशिप के हिसाब से बदल सकते हैं. खरीदारी से पहले डीलर से ऑफर की पुष्टि करना बेहतर रहेगा.
ये भी पढ़ें- इन इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर टूट पड़ी जनता! बिक्री में सीधे 52.9% का उछाल, बन गया रिकॉर्ड

महेंद्र भार्गव
महेंद्र भार्गव एक अनुभवी बिजनेस और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो 2018 से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं. वर्तमान में महेंद्र TV9 Bharatvarsh के साथ जुड़े हुए हैं, जहां बिजनेस और ऑटोमोबाइल से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स, रिव्यू, एक्सक्लूसिव स्टोरीज़ और इन-डेप्थ एनालिसिस पर काम कर रहे हैं. ऑटोमोबाइल और बिजनेस सेगमेंट में 5+ सालों के अनुभव के साथ, Mahendra ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया है. महेंद्र नवदुनिया (दैनिक जागरण ग्रुप) अखबार से रिपोर्टर के तौर पर शुरुआत की. आगे ETV Bharat, Dainik Bhaskar, News18 और Zee News में उन्होंने डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में कई भूमिकाओं में काम किया.
Read More