August 21, 2026

पैसे रखिए तैयार! अगले कुछ हफ्तों के अंदर लॉन्च होगी होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट; जानिए कितनी बदलेगी SUV

Aug 21, 2026 04:56 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

होंडा पिछले कुछ समय से अपनी पॉपुलर एसयूवी एलिवेट के नए फेसलिफ्ट मॉडल पर काम कर रही है। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, Honda Elevate Facelift अब पूरी तरह से बनकर तैयार है।

honda elevate facelift to launch within the next few weeks

होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट लॉन्च टाइमलाइन

Honda City

केवल

₹15,700/माह से शुरू

सिर्फ 1 मिनट में जानें

कोई शुल्क नहीं

100% सुरक्षित

दिग्गज जापानी कार निर्माता कंपनी होंडा पिछले कुछ समय से अपनी पॉपुलर एसयूवी एलिवेट के नए फेसलिफ्ट मॉडल पर काम कर रही है। भारत और विदेशों में टेस्टिंग के दौरान इस कार को कई बार देखा जा चुका है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट (Honda Elevate Facelift) अब पूरी तरह से बनकर तैयार है। यह आने वाले कुछ हफ्तों में भारतीय मार्केट में दस्तक देने वाली है। न्यूज वेबसाइट cartoq के अनुसार, इसे सितंबर के अंत या फिर अक्टूबर की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। आइए जानते हैं नई होंडा एलिवेट के संभावित डिजाइन, फीचर्स और पावरट्रेन के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Honda Elevate

₹ 11.6 - 16.67 लाख

MG Astor

₹ 9.79 - 15.5 लाख

Tata Sierra

₹ 11.49 - 21.29 लाख

Nissan Magnite

₹ 5.65 - 11.13 लाख

Lexus ES 350h

₹ 66.1 - 71.8 लाख

Maruti Suzuki Grand Vitara

₹ 10.77 - 19.72 लाख

कुछ ऐसी होगी डिजाइन

लुक और डिजाइन की बात करें तो फेसलिफ्ट मॉडल होने की वजह से कार का ओवरऑल बॉक्सी डिजाइन पहले जैसा ही रखा जाएगा। हालांकि, इसमें कुछ छोटे-मोटे कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिलेंगे। कार के फ्रंट में नई ग्रिल, नया बंपर और थोड़े बदलावों के साथ हेडलाइट्स दी जा सकती हैं। हालांकि, एलईडी हेडलैम्प्स और फॉग लैम्प्स पहले की तरह मिलते रहेंगे। इसके अलावा, साइड प्रोफाइल में नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स देखने को मिल सकते हैं। वहीं, पीछे की तरफ टेललाइट्स के डिजाइन को अपडेट किया जाएगा।

Honda City

MG Hector

Mahindra Thar

Renault Bigster

इंटीरियर में भी होंगे बदलाव

कार के केबिन यानी इंटीरियर की बात करें तो कंपनी इसे पहले से ज्यादा मॉडर्न और लग्जरी बनाने जा रही है। डैशबोर्ड का लेआउट तो पुराना वाला ही रहेगा, लेकिन इसमें नए कलर थीम और कई एडवांस फीचर्स जोड़े जा सकते हैं। इस बार ग्राहकों को वेंटिलेटेड सीट्स, 360-डिग्री कैमरा और अपडेटेड इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है। बता दें कि मौजूदा मॉडल में पहले से ही 10.25-इंच का टचस्क्रीन, 8-स्पीकर साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जर, 7-इंच का सेमी-डिजिटल क्लस्टर, की-लेस एंट्री और पुश-बटन स्टार्ट जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं।

नहीं बदलेगा पावरट्रेन

इंजन और पावर के मामले में होंडा कोई बड़ा बदलाव नहीं करने वाली है। इस नई एसयूवी में भी वही पुराना और भरोसेमंद 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड i-VTEC पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। यह इंजन 121bhp की पावर और 145Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए कार में 6-स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता रहेगा। सेफ्टी के कार में 6 एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल के साथ कैमरा बेस्ड ADAS (होंडा सेंसिंग) जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए जाएंगे।

honda elevate facelift

इन कारों से होगी टक्कर

बता दें कि साल 2023 में लॉन्च होने के बाद से होंडा एलिवेट को अब तक कोई बड़ा अपडेट नहीं मिला था। हालांकि, कंपनी शुरुआत में इसका इलेक्ट्रिक (EV) वर्जन और फिर हाइब्रिड मॉडल लाने की योजना बना रही थी। हालांकि, फिलहाल उन योजनाओं को टाल दिया गया है। सेगमेंट में मारुति ग्रैंड विटारा, हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, स्कोडा कुशाक और फॉक्सवैगन टाइगुन जैसी गाड़ियों को सीधी टक्कर देने के लिए होंडा इस फेसलिफ्ट मॉडल को मौजूदा कीमत के आसपास ही लॉन्च कर सकती है।