Jul 31, 2026 03:36 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
किआ की कारों को भारतीय मार्केट में खूब पसंद किया जाता है। अगर साल 2026 की पहली छमाही यानी जनवरी से जून के दौरान हुई बिक्री की बात करें तो किआ की पॉपुलर एसयूवी सेल्टोस को ताबड़तोड़ ग्राहक मिले।

किआ सेल्टोस बिक्री जनवरी-जून 2026
केवल
₹26,200/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित
किआ की कारों को भारतीय मार्केट में खूब पसंद किया जाता है। अगर साल 2026 की पहली छमाही यानी जनवरी से जून के दौरान हुई बिक्री की बात करें तो किआ की पॉपुलर एसयूवी सेल्टोस को ताबड़तोड़ ग्राहक मिले। इस दौरान किआ सेल्टोस (Kia Seltos) ने 70 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 62,805 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि ठीक एक साल पहले इसी दौरान सेल्टोस को 36,883 ग्राहक मिले थे। बता दें कि कंपनी के साथ-साथ सेल्टोस डिमांड के मामले में इस दौरान देश की नंबर-1 कार बन गई। आइए जानते हैं सेल्टोस के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 11 - 19.3 लाख
₹ 6.39 - 9.15 लाख
₹ 10.5 - 19 लाख
₹ 13.66 - 24.92 लाख
₹ 18.9 - 28.49 लाख
₹ 11.49 - 21.29 लाख
दमदार है एसयूवी का रोड प्रेजेंस
किआ सेल्टोस अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बोल्ड और मॉडर्न दिखने वाली एसयूवी में से एक है। इसके फ्रंट में किआ की सिग्नेचर 'टाइगर नोज' ग्रिल, स्वैप्टबैक एलईडी हेडलाइट्स और कनेक्टेड स्टार-मैप एलईडी डीआरएल दिए गए हैं। साइड प्रोफाइल में 17-इंच के स्पोर्टी अलॉय व्हील्स और रूफ रेल्स इसे एक परफेक्ट एसयूवी लुक देते हैं। पीछे की तरफ दी गई कनेक्टेड टेललाइट्स और मस्कुलर रियर बंपर कार को सड़क पर एक बेहतरीन और प्रीमियम रोड प्रेजेंस प्रदान करते हैं।
प्रीमियम केबिन और फीचर्स
सेल्टोस का केबिन बेहद लग्जरी अनुभव देता है। इसमें 10.25-इंच की डुअल स्क्रीन दी गई है, जिसमें एक इंफोटेनमेंट और दूसरी डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले का काम करती है। केबिन में पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 8-स्पीकर वाला बोस ऑडियो सिस्टम, एम्बिएंट लाइटिंग और डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसी प्रीमियम सुविधाएं मिलती हैं। सेफ्टी के लिए इसमें स्टैंडर्ड 6-एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 एडास (ADAS) जैसी मॉडर्न टेक्नोलॉजी शामिल है।
मिलता है कई पावरट्रेन के ऑप्शंस
किआ सेल्टोस में ग्राहकों को तीन अलग-अलग इंजन ऑप्शन मिलते हैं। पहला 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन (115bhp/144Nm), दूसरा 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन (160bhp/253 Nm) और तीसरा 1.5-लीटर टर्बो-डीजल इंजन (116bhp/250 Nm) है। ट्रांसमिशन ऑप्शन की बात करें तो इसमें 6-स्पीड मैनुअल, IVT, 6-स्पीड iMT, 6-स्पीड ऑटोमैटिक और बेहद टॉर्की 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है।
शानदार माइलेज और कीमत
माइलेज के मामले में भी सेल्टोस काफी बेहतरीन प्रदर्शन करती है। इसका 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन करीब 17 किमी/लीटर, टर्बो-पेट्रोल लगभग 17.7 किमी/लीटर और 1.5-लीटर डीजल इंजन 20.7 किमी/लीटर तक का माइलेज देता है। भारतीय मार्केट में किआ सेल्टोस की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 10.90 लाख से शुरू होकर इसके टॉप-एंड ट्रिम्स (X-Line) के लिए 20.35 लाख रुपये तक जाती है।

