July 14, 2026

Surya Gochar 2026: सूर्य का गोचर इन 4 राशि वालों का बढ़ाएगा रुतबा, लक्ष्मीजी भी खोलेंगी खजाने के द्वार

Sun in Cancer Effects: 16 जुलाई 2026 को ग्रहों के राजा सूर्यदेव मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में कदम रख रहे हैं. ज्योतिष की भाषा में सूर्यदेव को मान-सम्मान, पद और आत्मविश्वास का अधिपति माना गया है. जब सूर्यदेव कर्क राशि में आते हैं, तो यह समय परिवार की खुशियों और भविष्य को सुरक्षित करने के लिए बहुत प्यारा होता है. ज्योतिष के जानकारों का कहना है कि जब सूर्यदेव कुंडली के तीसरे, छठे, दसवें और ग्यारहवें घर में गोचर करते हैं, तो वे अपनी पूरी कृपा बरसाते हैं. यह समय अनुशासन और मेहनत का मीठा फल पाने का है. आइए जानते हैं वो राशियां जिनकी किस्मत इस बार चमकने वाली है?

वृषभ राशि

सूर्यदेव आपके तीसरे घर में गोचर कर रहे हैं. यह स्थिति तो सोने पे सुहागा जैसी है. इससे आपका हौसला और काम करने का जोश दोनों बढ़ेंगे. अगर आप मीडिया, लेखन, सेल्स या अपने किसी भी निजी काम से जुड़े हैं, तो आपको बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे. आपकी छोटी-मोटी यात्राएं भी काम की रहेंगी.

फायदे के संकेत: बातचीत से आपके काम आसान होंगे. मेहनत का सही फल मिलेगा. करियर में तेजी आएगी. आत्मविश्वास सातवें आसमान पर होगा.

उपाय: रोज सुबह उगते हुए सूर्यदेव को जल चढ़ाना न भूलें.

कन्या राशि

सूर्यदेव आपके ग्यारहवें घर में आ रहे हैं, जिसे ज्योतिष में लाभ का घर कहा गया है. यह गोचर आपके लिए सबसे मजबूत है. इस दौरान धन लाभ के योग बनेंगे और जो काम बहुत समय से अटके थे, वे अब पूरे हो सकते हैं. प्रभावशाली लोगों का साथ मिलेगा और आपके नेटवर्क में बढ़ोतरी होगी.

फायदे के संकेत: धन की आवक बढ़ेगी. आपके रुके हुए लक्ष्य पूरे हो सकते हैं. बड़े लोगों से पहचान बढ़ेगी. मेहनत की तारीफ हर जगह होगी.

उपाय: रविवार को जरूरतमंदों की मदद करना बहुत अच्छा रहेगा.

तुला राशि

सूर्यदेव आपके दसवें घर में प्रवेश कर रहे हैं. करियर और मान-सम्मान के लिए यह समय किसी तोहफे से कम नहीं है. आपको पदोन्नति या ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आपका रुतबा बढ़ेगा. बॉस और बड़े अधिकारियों के साथ आपके संबंध और अच्छे होंगे.

फायदे के संकेत: करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे. प्रमोशन की पूरी संभावना है. काम की जगह पहचान बढ़ेगी. बड़े ओहदों से लाभ मिल सकता है.

उपाय: अपने पिता और सीनियर का दिल से सम्मान करें.

कुंभ राशि

सूर्यदेव आपके छठे घर में गोचर करेंगे. यह स्थान सूर्यदेव के लिए बहुत ही आरामदायक है. इस दौरान आपके दुश्मन या रास्ते में आने वाली अड़चनें अपने आप हट जाएंगी. अगर आप सरकारी नौकरी या किसी बड़ी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको सुखद खबर मिल सकती है. आपकी सेहत और काम करने की क्षमता में सुधार आएगा.

फायदे के संकेत: प्रतिद्वंद्वी आपसे दूर रहेंगे. काम में आपका प्रदर्शन बहुत बढ़िया रहेगा. सेहत पहले से बेहतर होगी. प्रतियोगिता और परीक्षा में सफलता मिल सकती है.

उपाय: एक अनुशासित दिनचर्या का पालन करें.

इन राशियां को मिल सकते हैं अच्छे परिणाम

सिंह राशि: सूर्यदेव आपके बारहवें घर में गोचर करेंगे. यह समय अध्यात्म की ओर बढ़ने और विदेश से जुड़े कामों के लिए अच्छा है. भविष्य की योजनाएं आपको सही राह दिखाएंगी.

मिथुन राशि: आपकी आर्थिक योजनाएं और मजबूत होंगी. परिवार के साथ बैठकर की गई बातें भविष्य के लिए अच्छी रहेंगी.

कर्क राशि: सूर्यदेव आपके पहले घर में हैं. इससे आपका आत्मविश्वास और पद बढ़ेगा. बस थोड़ा अहंकार से बचकर रहना ही आपके हित में है.

ये भी पढ़ें-सिंह, धनु, कुंभ, कर्क, मकर राशि वालों की बढ़ेगी परेशानी, जल्दबाजी डुबोएगी लुटिया

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है. किसी भी प्रकार के सुझाव के लिए astropatri.com पर संपर्क करें.

आनंद सागर पाठक

आनंद सागर पाठक

आनंद सागर पाठक जी को ज्योतिष और आध्यात्मिक मार्गदर्शन का 25 साल से भी ज्यादा अनुभव है. उन्होंने दिल्ली के भारतीय विद्या भवन से ज्योतिष आचार्य की पढ़ाई की है. वे इंसानियत से गहरा जुड़ाव रखते हैं और लोगों के लिए दया, करुणा और सहानुभूति से भरे हुए हैं. आनंद जी का जन्म झारखंड के धनबाद जिले के मैथन में हुआ, जो अपने मशहूर मैथन डैम के लिए जाना जाता है. वे अध्यात्म और वेदांत के गंभीर विद्यार्थी भी हैं. 2000 के दशक में वे इंडियाटाइम्स के एस्ट्रोस्पीक के स्थायी ज्योतिषी रहे. उन्होंने ज्योतिष और अध्यात्म पर कई किताबें लिखी हैं, जो अमेज़न किंडल पर उपलब्ध हैं. शिरडी साईं बाबा के सच्चे भक्त आनंद जी मानते हैं कि उनका काम तभी सफल है, जब वे भगवान की कृपा और भरोसे से लोगों को उनकी मुश्किल घड़ियों में सहारा देते हैं. मंत्र, साधना और तपस्या से उन्होंने अपने मन पर नियंत्रण पाया और गहरी आध्यात्मिक उन्नति हासिल की. साईं बाबा की कृपा से उनकी ज्योतिषीय समझ और भविष्यवाणियां बहुत सटीक होती हैं. वे ज्योतिष को सिर्फ भविष्य जानने का साधन नहीं, बल्कि आध्यात्मिक मार्ग पर चलने वालों की मदद का जरिया मानते हैं. इस समय वे Astropatri.com से जुड़े हैं और लोगों की ज़िंदगी में संतुलन, शांति और सकारात्मकता लाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं. अगर आप आनंदजी से संपर्क करना चाहते हैं तो [email protected] पर उन्हे ईमेल कर सकते हैं.

Read More

google button