Surya Gochar 2026: अक्टूबर के महीने में सूर्य राशि परिवर्तन कर तुला में प्रवेश करने वाले हैं. इधर पहले से मौजूद बुध और शुक्र के साथ सूर्य की युति बनेगी. ज्योतिष गणना के मुताबिक, इससे त्रिग्रही योग के साथ बुधादित्य योग और शुक्रादित्य राजयोग बनेगा. इससे कौन सी राशियों को लाभ होगा, जानिए.
Published byNamrata Mohanty
Surya Gochar 2026: अक्टूबर के महीने में सूर्य राशि परिवर्तन कर तुला में प्रवेश करने वाले हैं. इधर पहले से मौजूद बुध और शुक्र के साथ सूर्य की युति बनेगी. ज्योतिष गणना के मुताबिक, इससे त्रिग्रही योग के साथ बुधादित्य योग और शुक्रादित्य राजयोग बनेगा. इससे कौन सी राशियों को लाभ होगा, जानिए.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/10/13/surya-gochar-2026-2026-10-13-13-17-02.jpg)
Surya Gochar 2026 Photograph: (ai-generated)
Surya Gochar 2026: 17 अक्टूबर को ग्रहों के राजा सूर्य कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर करने वाले हैं. इसके बाद सूर्य 16 नवंबर तक तुला राशि में ही संचार करेंगे. वहीं, शुक्र के तुला राशि में आते ही कुछ दिव्य योग भी बनने वाले हैं. तुला राशि में पहले से बुध और शुक्र की युति है. इस राशि में सूर्य के पहुंचने से तीनों ग्रह एक साथ आ जाएंगे. इससे बुधादित्य और शुक्रादित्य राजयोग का निर्माण होने वाला है. आइए जानते हैं कि सूर्य का यह गोचर किन-किन राशियों को लाभ देने वाला है.
सूर्य गोचर से इन राशियों को होगा लाभ (Sun Transit Benefits to Lucky Zodiac Signs)
1.सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वाले लोगों को सूर्य का तुला राशि में गोचर तीसरे भाव में होने वाला है. इस दौरान साहस, पराक्रम और ऊर्जा में बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं, लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों में सफलता मिलने के पूरे योग बन रहे हैं. ऐसे काम जो काफी समय से अधूरे पड़े हैं, उनके पूरे होने की संभावना भी बन सकती है. नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय अच्छा रह सकता है. इन लोगों की सैलरी इंक्रीमेंट के पूरे योग बन रहे हैं. व्यापार करने वाले लोगों को भी सफलता मिल सकती है. कारोबार में भी कोई बड़ी उपलब्धियां हासिल होने की संभावना है.
ये भी पढ़ें- Navratri 2026 Fasting Rules: नवरात्रि के व्रतों में क्या खाएं और क्या न खाएं? देखें पूरी लिस्ट
2.तुला राशि (Libra)
तुला राशि के लिए सूर्य का यह गोचर आपकी राशि के लिए लाभकारी साबित हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों के लिए पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं. कार्यक्षेत्र में भी कई तरह की उपलब्धियां मिल सकती हैं. नई तरह की जिम्मेदारियां आपको मिलेगी. हालांकि, कुछ कामों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत होगी. आमदनी के मामले में भी सुधार के अच्छे योग बताए जा रहे हैं. नौकरी और व्यापार, दोनों क्षेत्रों में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं.
4.मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वाले लोगों को भी तुला राशि में गोचर लाभकारी हो सकता है. नौकरी और व्यापार में पद-प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं. कार्यक्षेत्र में एक साथ कई उपलब्धियां मिल सकती हैं. इस दौरान करियर से जुड़े बदलाव सामने आ सकते हैं और नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं. करियर में बदलाव के साथ नई जिम्मेदारियां भी मिलेंगी. हालांकि, अपने कुछ महत्वपूर्ण कामों में ज्यादा सावधानी बरतना जरूरी होगा. आमदनी में लाभ और सुधार होने के अच्छे योग बन रहे हैं.
कौन सी 2 राशियों के लिए समय भारी?
1.मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वाले लोगों के लिए सूर्य का तुला राशि में गोचर कुछ मामलों में बेहद चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है. आप लोगों को इस दौरान अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. ऑफिस में भी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, जो दबाव महसूस करवाएंगी. आप छोटी-छोटी बातों को लेकर परेशान हो सकते हैं. इस अवधि में कामकाज के कारण ज्यादा शारीरिक थकान महसूस करेंगे.
2.कर्क राशि (Cancer)
तुला राशि में सूर्य का गोचर कर्क राशि के लोगों के लिए रिश्तों और आर्थिक मामलों में कुछ परेशानियां लेकर आ सकता है. इस दौरान छोटी-छोटी बातों को लेकर आपका मन परेशान रह सकता है. करीबी लोगों के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकता है. इस समय अनावश्यक तनाव से दूर रहने की जरूरत है. आर्थिक मोर्चों पर भी आपको सावधानी बरतने की जरूरत होगी. इन लोगों को अपनी सेहत को नजरअंदाज नहीं करनी चाहिए.
ये भी पढ़ें- Tula Sankranti 2026: कब है तुला संक्रांति 2026? इस दिन गंगा स्नान क्यों किया जाता है? जानें महत्व
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
