Sunny Deol House Property and Net Worth: 'गदर 2' की सफलता के बाद अभिनेता सनी देओल की कुल संपत्ति लगभग 130 करोड़ रुपये है। उनके पास मुंबई, पंजाब व इंग्लैंड में करोड़ों की प्रॉपर्टीज और कई लग्जरी कारें हैं। वे जल्द ही 'लाहौर 1947' और 'रामायण' जैसी फिल्मों में दिखेंगे।
बॉलीवुड के दमदार अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) ने अपने शानदार अभिनय और दमदार डायलॉग्स से दशकों तक दर्शकों का दिल जीता है। सनी की मोस्ट अवैटेड फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ‘बंटवारा 1947’ की कहानी असग़र वजाहत के प्ले ‘जिस लाहौर नई वेख्या, ओ जाम्या ए नई’ पर बेस्ड है। गौरतलब है कि ‘बंटवारा 1947’ आमिर खान का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जो पहले 'लाहौर 1947' नाम से बनने वाली थी। लेकिन बाद में मेकर्स ने इसका टाइटल बदल दिया। फिल्म 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी। ये तो सभी जानते हैं कि सनी देओल की लोकप्रियता एक बार फिर चरम पर है। एक के बाद एक उनकी कई हिट फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो रही हैं। अब उनकी कुल संपत्ति और लग्जरी लाइफस्टाइल भी चर्चा का विषय बनी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2025 तक सनी देओल की कुल नेट वर्थ लगभग 130 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
130 करोड़ रुपये की नेट वर्थ के मालिक हैं सनी देओल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सनी देओल ने फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट, विज्ञापनों और राजनीति से अच्छी-खासी कमाई की है। पिछले चार दशकों में उन्होंने बॉलीवुड में अपनी मजबूत पहचान बनाई और इसी के दम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की।
और पढ़ें - समय रैना ने उड़ाया आलिया भट्ट की 'Alpha' का मजाक, बोले- 'उसकी भी नहीं चली...'
मुंबई, पंजाब और इंग्लैंड तक फैली हैं करोड़ों की प्रॉपर्टीज
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी देओल के पास कई कीमती रियल एस्टेट प्रॉपर्टीज हैं। मुंबई के विले पार्ले में उनका एक आलीशान बंगला है, जिसकी कीमत करीब 6 करोड़ रुपये बताई जाती है। जुहू में परिवार के साथ रहने के लिए उनका एक और शानदार बंगला मौजूद है। मुंबई के पॉश इलाके मालाबार हिल में भी उनका एक लग्जरी घर है। इसके अलावा ओशिवारा में लगभग 1000 वर्ग फीट का एक अपार्टमेंट भी है, जिसकी कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बताई जाती है। सनी देओल के पास पंजाब में पुश्तैनी जमीन भी है, जबकि इंग्लैंड में भी उनकी एक प्रॉपर्टी होने की बात रिपोर्ट्स में कही गई है।
लग्जरी कारों का शानदार कलेक्शन
सनी देओल को महंगी और दमदार कारों का भी काफी शौक है। उनके कार कलेक्शन में कई लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं।
- Audi A8L
- Land Rover Defender 110 (करीब 2.11 करोड़ रुपये)
- Range Rover Autobiography (करीब 2.99 करोड़ रुपये)
- Mercedes-Benz SL500
- Porsche 911 GT3 (करीब 2.7 करोड़ रुपये)
इन कारों की कीमत करोड़ों रुपये में है और ये उनके शानदार लाइफस्टाइल को दर्शाती हैं।
और पढ़ें - 'बंटवारा 1947' के 6 सबसे पावरफुल डायलॉग्स, थिएटर में हर लाइन पर बजेगी सीटी
'गदर 2' बनी करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर
सनी देओल के फिल्मी करियर की सबसे बड़ी सफलता 'गदर 2' रही। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। फिल्म की सफलता के बाद सनी देओल की डिमांड भी काफी बढ़ गई। वर्क फ्रंट की बात करें तो बंटवारा 1947 के अलावा सनी देओल आने वाले समय में 'रामायण' में हनुमान के किरदार में दिखाई देंगे।