August 15, 2026

'आपसे ये उम्मीद नहीं की जाती'-Sunita Ahuja के ‘शुगर डैडी’ वाले बयान पर Govinda का पलटवार

बॉलीवुड

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 15, 2026, 07:33 PM IST

Govinda on Sunita Ahuja Blame: गोविंदा और सुनीता आहूजा की निजी जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में है। अब कोमल रानी स्वर्णकार को लेकर सुनीता के बयान पर गोविंदा ने खुलकर जवाब दिया है।

Image

गोविंदा ने दिया जवाब (Image Source: AI)

Govinda on Sunita Ahuja Blame: बॉलीवुड के फेमस एक्टर गोविंदा (Govinda) और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) की शादीशुदा जिंदगी को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार खबरें सामने आ रही हैं। दोनों के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा रहती है। अब एक बार फिर दोनों के बीच जुबानी जंग देखने को मिल रही है और इस बार मामला एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार (Komal Rani) से जुड़ा है। दरअसल, हाल ही में गोविंदा को कोमल रानी स्वर्णकार के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया था। दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए, जिसके बाद गोविंदा और कोमल के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगने लगीं। इसी मामले पर सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर तंज कसते हुए उन्हें कोमल का ‘शुगर डैडी’ तक कह दिया था। अब गोविंदा ने इन बातों पर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

गोविंदा ने सुनीता आहूजा को दी सलाह

एक्टर गोविंदा एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह गोविंदा का अभी हाल ही में पत्नी सुनीता आहूजा पर दिया बयान है। वीडियो में गोविंदा ने कहा, 'सुनीता जी, आप बहुत ज्यादा मां-बहन की गालियां देने लगी हैं। ईश्वर से प्रार्थना कीजिए कि लोग आपसे प्रेरणा लें। अब लोग आपका आईना देखेंगे। युवा आपसे उम्मीद रखते हैं कि आप जैसा व्यवहार करेंगी, वैसा ही वो भी करेंगे। कहीं आपके साथ भी लोग मां-बहन की गाली देने लग जाएं तो हम सब बहुत शर्मिंदा हो जाएंगे। ये मत कीजिए। मां-बहन के नाम को सस्ता कर दिया है। आपसे ये उम्मीद नहीं की जाती।'

सुनीता आहूजा के आरोपों पर दिया जवाब

ANI से बातचीत में गोविंदा ने सुनीता के उस आरोप पर जवाब दिया जिसमें उन्होंने उन्हें शादी के बाहर संबंध रखने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि 'अगर थोड़ा सा बाहरी रूप से इन सब चीजों का परिचय करा दूं, तो दूरी बनाने के लिए तोहमत लगाने की जरूरत है क्या? आदमी उसे भागने का तरीका समझता है। कामयाबी के लिए बुराई जरूरी है क्या? कभी-कभी वो थोड़ा आसान लगता है। सुनीता चार तारीफें करती हैं या हो जाती हैं, फिर एक बुराई करती हैं। मुझे उसमें प्यार ज्यादा नजर आता है।' आपको बता दें कि गोविंदा ने साल 1987 में शादी की थी। इस शादी से गोविंदा के एक बेटा और एक बेटी है।

Abhay

अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood

End of Article