September 6, 2026

Sukma AR Rahman Video Message: सुकमा में साइबर जागृति अभियान से जुड़े ए.आर. रहमान, वीडियो संदेश से सतर्क रहने की अपील

Sukma AR Rahman Video Message: सुकमा जिले में साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस के ‘साइबर जागृति अभियान’ को (CG Cyber Jagriti Abhiyan)  प्रसिद्ध गायक एवं संगीतकार ए.आर. रहमान (AR Rahman) का भी समर्थन मिला है। सुकमा पुलिस की अपील पर रहमान ने साइबर सुरक्षा को लेकर एक विशेष वीडियो संदेश (Special Video Message) जारी किया है।

विशेष अपील पर मशहूर गायक एवं संगीतकार ए.आर. रहमान ने ‘साइबर जागृति अभियान’ के तहत युवाओं को साइबर अपराधों से सतर्क एवं जागरूक pic.twitter.com/1ex7StSkK7

— Manendragarh-Chirimiri-Bharatpur Police (@MCBPOLICE) September 6, 2026

ए.आर. रहमान ने क्या कहा? (AR Rahman Video Message)

वीडियो संदेश के जरिए ए.आर. रहमान (AR Rahman) ने लोगों से साइबर अपराधों और ऑनलाइन फ्रॉड (Cybercrimes and online fraud) को लेकर सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल सावधानी और जिम्मेदारी के साथ करने तथा किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि से बचने का मैसेज दिया।

2 अक्टूबर तक चलेगा साइबर जागृति अभियान (CG Cyber Jagriti Abhiyan)

छत्तीसगढ़ पुलिस (Chhattisgarh Police) और राज्य शासन की पहल पर 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक ‘साइबर जागृति अभियान’ (CG Cyber Jagriti Abhiyan) चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों को साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।

सुकमा पुलिस चला रही जन-जागरूकता अभियान (Public Awareness Campaign) 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित शाह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की के निर्देशन में सुकमा पुलिस अभियान (Public Awareness Campaign) के तहत विभिन्न जागरूकता गतिविधियां संचालित कर रही है। पुलिस का लक्ष्य नागरिकों को ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय बताना और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देना है।

ये खबर भी पढ़ें:CG Colorful Flying Snake: कोरबा में पहली बार दिखा दुर्लभ ‘फ्लाइंग स्नेक’, धरमजयगढ़ से ऐसा पहुंचा

सुकमा पुलिस की अपील

Sukma AR Rahman Video Message

  • OTP, PIN, पासवर्ड और बैंकिंग संबंधी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ कतई साझा न करें।

  • किसी भी संदिग्ध लिंक, कॉल या संदेश पर बिना सत्यापन के भरोसा न करें।

  • ऑनलाइन लेन-देन करते समय विशेष सावधानी बरतें।

  • किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल पुलिस या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें।

  • “साइबर जागरूक बनें, सुरक्षित डिजिटल भविष्य से जुड़ें।”

ये खबर भी पढ़ें:Bilaspur TI Reel Viral: बिलासपुर में महिला टीआई बुलेट चलाते दिखीं, रील सोशल मीडिया पर वायरल

लेखक