September 15, 2026

Success Story: ‘हनुमान अंश’ की सफलता में बागेश्वर धाम का आशीर्वाद? अनुप्रिया नागर ने बताया ‘मिरेकल’ - Haribhoomi

‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद निर्माता अनुप्रिया नागर बागेश्वर धाम सरकार से मिलीं। जानिए फिल्म के मुश्किल दौर और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के आशीर्वाद से जुड़ा पूरा किस्सा।

hanuman-ansh-success-bageshwar-dham-anupreeya-nagar-reveals

फिल्म की सफलता के बाद अनुप्रिया एक बार फिर बागेश्वर धाम सरकार की शरण में पहुंचीं। उन्होंने फिल्म की सफलता के लिए आभार और संतों के प्रति कृतज्ञता से जोड़ा।

  • Published: 15 Sep 2026, 10:15 PM IST
  • Last Updated: 15 Sep 2026, 10:16 PM IST

‘हनुमान अंश’ की कहानी सिर्फ एक फिल्म की सफलता की कहानी नहीं है। फिल्म के शुरुआती सफर में मुश्किलें आईं, लेकिन बाद में कहानी ने ऐसा मोड़ लिया कि हर कोई हैरान रह गया। इसी दौरान फिल्म की निर्माता अनुप्रिया नागर बागेश्वर धाम पहुंचीं, जहां उनकी मुलाकात धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से हुई। अनुप्रिया के मुताबिक, उस वक्त महाराज ने उनसे कहा था- “चिंता मत करो, हनुमान जी तुम्हारे साथ हैं।”

अब फिल्म की सफलता के बाद अनुप्रिया एक बार फिर बागेश्वर धाम सरकार की शरण में पहुंचीं। मुंबई में हुई इस मुलाकात को उन्होंने फिल्म की सफलता के लिए आभार और संतों के प्रति कृतज्ञता से जोड़ा। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या ‘हनुमान अंश’ की सफलता में उस आशीर्वाद की भी कोई भूमिका रही? खुद अनुप्रिया नागर इस पूरे अनुभव को किस तरह देखती हैं? उन्होंने जो कहा, वह किसी चमत्कार से कम नहीं लगता। उन्होंने inh के इंटरव्यू में इसे मिराकल कहा है। 

जब मुश्किल दौर से गुजर रही थी ‘हनुमान अंश’
‘हनुमान अंश’ रिलीज के बाद शुरुआती दौर में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। ओपनिंग वीक में कम कमाई के चलते फिल्म के जल्द सिनेमाघरों से उतरने की चर्चा होने लगी थी। इसी मुश्किल दौर में फिल्म की निर्माता अनुप्रिया नागर बागेश्वर धाम पहुंचीं, जहां उनकी मुलाकात धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से हुई।

बागेश्वर धाम पहुंचीं अनुप्रिया, महाराज ने कही थी ये बात
अनुप्रिया के मुताबिक, फिल्म को लेकर अपनी चिंता उन्होंने महाराज से साझा की थी। तब धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने उनसे कहा था- “चिंता मत करो, हनुमान जी तुम्हारे साथ हैं।” मुश्किल समय में मिले इन शब्दों ने अनुप्रिया का मनोबल बढ़ाया। 

सफलता के बाद फिर बागेश्वर धाम सरकार से मिलीं अनुप्रिया
‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद अनुप्रिया नागर एक बार फिर बागेश्वर धाम सरकार से मिलीं। मुंबई में हुई मुलाकात के दौरान महाराज ने उन्हें और पूरी टीम को सफलता की बधाई देते हुए आशीर्वाद दिया।

‘हनुमान अंश’ की सफलता को लेकर अनुप्रिया ने क्या कहा?
अनुप्रिया ने महाराज के प्रति आभार जताते हुए कहा कि संतों का आशीर्वाद उनके लिए किसी भी सफलता से बड़ा है। उनके मुताबिक, जब फिल्म मुश्किल दौर में थी, तब मिले आशीर्वाद ने उनका मनोबल बढ़ाया और सफलता के बाद धन्यवाद देने आना उनका सौभाग्य है। मुश्किल दौर में मिले इस भरोसे ने उनका मनोबल बढ़ाया। INH के इंटरव्यू में उन्होंने फिल्म के इस पूरे सफर को ‘मिरेकल’ बताया।

अनुप्रिया के लिए सिर्फ फिल्म नहीं, आस्था का संदेश
अनुप्रिया के लिए ‘हनुमान अंश’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि आस्था, संस्कार और सनातन के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास है। उनके लिए फिल्म की सफलता सिर्फ बॉक्स ऑफिस नहीं, बल्कि इस संदेश के दर्शकों तक पहुंचने की खुशी भी है।

संघर्ष से सफलता तक, बागेश्वर धाम का कनेक्शन?
मुश्किल दौर में मिला भरोसा और सफलता के बाद उसी आशीर्वाद के लिए लौटना ‘हनुमान अंश’ की कहानी को खास बनाता है। क्या इसे बागेश्वर धाम के आशीर्वाद से जोड़कर देखा जाए? अनुप्रिया के लिए यह सवाल किसी दावे से ज्यादा आस्था और कृतज्ञता का विषय है।

यहां देखिए पूरा इंटरव्यू और जानिए ‘हनुमान अंश’ की सफलता और बागेश्वर धाम के कनेक्शन का सच