सपा नेता बोले- मेरठ SSP ने बूटों से पीटा: आंख सूजी, शरीर पर कई चोटें; धमकाया- 40 रुपए का कुर्ता पहनकर नेतागिरी करोगे - Uttar Pradesh News
लखनऊ23 मिनट पहले
कॉपी लिंक
मेरठ में ललिता गौतम हत्याकांड में प्रदर्शनकारियों पर थप्पड़ बरसाने वाले SSP अविनाश पांडे पर सपा नेता ने मारपीट के आरोप लगाए हैं। सपा नेता डॉ. दिग्विजय भाटी ने दावा किया कि एसएसपी ने उन्हें और उनके साथी मोहित जाटव को अपने चैंबर में भद्दी-भद्दी गालियां दीं। बुरी तरह से मारा-पीटा।
अपने बूट से ताबड़तोड़ वार किए। इससे गंभीर अंदरूनी चोटें भी आईं और उनकी एक आंख भी सूज गई। धमकाया कि 40 रुपए का कुर्ता पहनकर नेतागिरी करने चले हैं। इसके बाद सिविल लाइंस प्रभारी अखिलेश गौड़ और अन्य पुलिसकर्मी उन्हें एसओजी (SOG) कार्यालय ले आए। बंद कमरे में दोनों के हाथ-पैर बांधकर डंडों से पिटाई की।
सपा नेता ने खुद वीडियो जारी कर चोट के निशान दिखाते हुए आरोप लगाए हैं। मामला बुधवार (19 अगस्त) का बताया जा रहा है। वीडियो गुरुवार देर रात सामने आया। इस बीच, SSP अविनाश पांडे को हटाकर पुलिस हेडक्वार्टर से अटैच कर दिया गया। अविनाश पांडे मेरठ में करीब 6 महीने पुलिस कप्तान रहे, जो पिछले 10 साल में किसी कप्तान का सबसे छोटा कार्यकाल है।
अब पढ़िए सपा नेता ने SSP और इंस्पेक्टर पर क्या आरोप लगाए-
भारतीय किसान यूनियन बीआर आंबेडकर के अध्यक्ष डॉ. दिग्विजय भाटी ने बताया कि 19 अगस्त को मैं और हमारे जिलाध्यक्ष मोहित SSP से मिलने गए थे। ललिता गौतम हत्याकांड के विरोध प्रदर्शन मामले में पुलिस ने हम 8-10 लोगों को जेल भेज दिया था। चूंकि, हमारी कोई गलती नहीं थी,और न ही हम प्रोटेस्ट में शामिल थे, इसलिए हम कप्तान साहब से अपनी बात रखने गए थे।
जब हम SSP से मिले तो वे भड़क गए और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहने लगे- "40 रुपए का कुर्ता-पायजामा पहनकर नेता बन जाते हैं, हमसे टकराएंगे?" जब हमने गाली देने का विरोध किया, तो एसएसपी अपने चैंबर में खींचकर ले गए और लात-घूंसों, जूतों से हमारी पिटाई कर दी।
इसके बाद हमें एसओजी दफ्तर ले जाया गया, जहां सिविल लाइंस इंस्पेक्टर अखिलेश और उनके साथियों ने हमें बुरी तरह प्रताड़ित किया। रात दो बजे जब सपा नेता अतुल प्रधान पहुंचे, तब हमें छोड़ा गया। शर्त रखी गई कि अगर मीडिया में बात आई तो इससे बुरा हाल किया जाएगा।
सीनियर अफसरों को जानकारी मिलते ही हड़कंप
सूत्रों के मुताबिक, घटना की जानकारी जब सीनियर अफसरों को हुई तो महकमे में हड़कंप मच गया। मामले का संज्ञान लेते हुए शासन स्तर पर बीती रात अविनाश पांडे को मेरठ से हटाकर पुलिस मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया।
अखिलेश बोले- किसान का अपमान, देश का अपमान
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा- भाजपा ने किसान के मुंह पर लात मरवाकर पूरे देश के किसानों को धमकाने का जो कुकृत्य किया है, वो माफी लायक नहीं है। इससे पता चलता है कि हार के डर से वो कितनी बौखलाई है।
इंस्पेक्टर बोले- कप्तान साहब के आदेश का पालन किया
इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार गौड़ ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि मैं तो वहां बाद में पहुंचा था, मुझे जो आदेश कप्तान साहब की ओर से दिया गया था, मैंने उसका पालन किया। मामले में जब अविनाश पांडेय से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
अविनाश पांडे का विवादों से पुराना नाता
मेरठ में ही अविनाश पांडे कई बार विवादों में रह चुके हैं। एक वरिष्ठ एडवोकेट के साथ भी दुर्व्यवहार की बातें सामने आई थीं। पीलीभीत में तैनाती के दौरान भी एक गेस्ट हाउस में अविनाश पांडे के साथ मारपीट की घटना हुई थी। वहीं, मऊ में पोस्टिंग के दौरान जब अविनाश पांडे किसी मामले में ट्रेन से प्रयागराज जा रहे थे, उस समय अटेंडेंट के साथ भी मारपीट की बात सामने आई थी।
SSP अविनाश पांडेय ने पुलिस वैन में घुसकर प्रदर्शनकारियों पर थप्पड़ बरसाए थे।
अब जानिए छात्रा ललिता गौतम हत्याकांड के बारे में…
टीपीनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली बीए थर्ड ईयर की छात्रा ललिता गौतम 15 मई को परीक्षा देने घर से निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटीं। घरवालों ने उसी दिन गुमशुदगी दर्ज करा दी। 17 मई को रोहटा थाना क्षेत्र के उकसिया गांव के गन्ने के खेत में ललिता का शव मिला। इसके बाद घरवालों ने गैंगरेप के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया था।
पुलिस ने घरवालों की शिकायत पर 3 युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी अंकुश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया था कि 3 साल से उसकी ललिता से दोस्ती थी। उसे ललिता के किसी दूसरे युवक से बात करने का शक था। इसको लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।
इसी रंजिश में अंकुश ने अपने साथियों के साथ मिलकर ललिता की हत्या कर दी थी। इसके बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। परिजनों ने 8 जुलाई को मेरठ कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया। सूचना पर SSP अविनाश पांडेय पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगों को थप्पड़ मारे। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को वहां से खदेड़ दिया।
-----------------------
.
खबरें और भी हैं...
बात खरी है
BJP ने मंत्री ओपी राजभर को फंसा दिया: शराब वाली मैडम ने गर्दा उड़ाया, अखिलेश के मिठाई लाल को महिलाओं से चिढ़1:52
कॉपी लिंक
शेयर
'राममंदिर निर्माण में वही हुआ, जो नृपेंद्र मिश्र ने चाहा': चंपत राय का दावा- पूर्व IAS ने मनमानी की, किसी की नहीं सुनी; VIDEO
1:59
कॉपी लिंक
शेयर
भास्कर एक्सक्लूसिव
डिजिटल अरेस्ट, न्यूड वीडियो कॉल... साइबर फ्रॉड के 4 हथियार: UP में हर महीने ₹100 करोड़ से ज्यादा की ठगी; ढाई लाख शिकायतें, FIR 1% भी नहीं3:06
कॉपी लिंक
शेयर
भास्कर एक्सक्लूसिव
यूपी में कोई भी SP-SSP पब्लिक का फोन नहीं उठाते: सरकार 9 करोड़ का रिचार्ज करवाती है, 72 DM ने भी कॉल नहीं उठाई2:53