September 13, 2026

SSC CGL Tier 1 परीक्षा की तारीख जारी, 30 सितंबर से शुरू होंगे एग्जाम

SSC CGL Tier 1 की परीक्षा 30 सितंबर से शुरू होगी और 30 अक्टूबर तक चलेगी. जानें इस परीक्षा में कितने सवाल आएंगे, कितना समय मिलेगा और गलत जवाब पर कितने नंबर कटेंगे.

Written By : दीनदयाल पाटीदार |  Updated at : 13 Sep 2026 02:15 PM (IST)

Preferred Sources

ssc cgl 2026 tier 1 exam schedule announced Check exam date here SSC CGL Tier 1 परीक्षा की तारीख जारी, 30 सितंबर से शुरू होगा एग्जाम

SSC CGL Tier 1 का शेड्यूल जारी

Source : Pexels

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए SSC CGL 2026 से जुड़ा जरूरी अपडेट सामने आया है. कर्मचारी चयन आयोग ने परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है. इसके मुताबिक टायर 1 की परीक्षा 30 सितंबर से शुरू होकर 30 अक्टूबर 2026 तक चलेगी. परीक्षा कंप्यूटर पर ली जाएगी और इसमें चार विषयों से सवाल पूछे जाएंगे.

उम्मीदवारों को पेपर हल करने के लिए एक घंटे का समय मिलेगा. ऐसे में उम्मीदवारों के लिए परीक्षा की तारीख के साथ-साथ पेपर के पैटर्न और सिलेबस को समझना भी जरूरी है. परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को चारों विषयों पर बराबर ध्यान देना होगा और समय का सही इस्तेमाल करना होगा.

चार विषयों से पूछे जाएंगे 100 सवाल

SSC CGL Tier 1 के पेपर में कुल 100 सवाल होंगे. इन्हें चार हिस्सों में बांटा गया है. जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन से 25-25 सवाल पूछे जाएंगे. हर विषय के लिए 50 अंक तय हैं, यानी पूरा पेपर 200 अंकों का होगा. परीक्षा कंप्यूटर आधारित होने की वजह से उम्मीदवारों को स्क्रीन पर सवाल पढ़कर दिए गए विकल्पों में से जवाब चुनना होगा. सभी विषयों के सवालों को हल करने के लिए उम्मीदवारों को कुल 60 मिनट का समय मिलेगा. इसलिए परीक्षा से पहले मॉक टेस्ट और प्रैक्टिस सेट हल करना उम्मीदवारों के लिए फायदेमंद रहेगा.

यह भी पढ़ें : DUSU छात्रसंघ अध्यक्ष को क्या सुविधाएं मिलती हैं, क्या सैलरी भी मिलती है?

जानें किस विषय में क्या पढ़ना है?

रीजनिंग वाले हिस्से में तर्क और सोचने की क्षमता से जुड़े सवाल आते हैं. जनरल अवेयरनेस में करंट अफेयर्स के साथ इतिहास, भूगोल, संस्कृति, विज्ञान और देश-दुनिया से जुड़ी सामान्य जानकारी पूछी जाती है. क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड में गणित और संख्याओं से जुड़े सवाल होते हैं. इसमें प्रतिशत, औसत, अनुपात, लाभ-हानि और समय-दूरी जैसे टॉपिक शामिल रहते हैं. इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन में इंग्लिश भाषा को समझने और उससे जुड़े बेसिक सवाल पूछे जाएंगे. इंग्लिश वाले हिस्से को छोड़कर बाकी सवाल हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में दिए जाएंगे. उम्मीदवारों को अपनी तैयारी के दौरान सभी विषयों के महत्वपूर्ण टॉपिक को दोहराते रहना चाहिए.

गलत जवाब पर कटेंगे नंबर

टायर 1 का पेपर हल करने के लिए उम्मीदवारों को कुल 60 मिनट मिलेंगे. परीक्षा में सभी सवाल बहुविकल्पीय होंगे. सही जवाब देने पर अंक मिलेंगे, जबकि गलत उत्तर देने पर 0.50 अंक काटे जाएंगे. इसलिए कम समय में ज्यादा सवाल हल करने के साथ सही जवाब चुनना भी जरूरी होगा. उम्मीदवारों को बिना सोचे किसी सवाल पर ज्यादा समय नहीं लगाना चाहिए और पहले आसान सवालों को हल करना बेहतर रहेगा. टायर 1 के बाद चयन प्रक्रिया में टायर 2 परीक्षा होगी. उम्मीदवार परीक्षा से जुड़े किसी भी नए अपडेट के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और परीक्षा से पहले जारी होने वाले जरूरी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें.

यह भी पढ़ें : कितनी पढ़ी-लिखी हैं दीपिका आनंद, जिनकों BSP की कमान सौंपेंगी मायावती?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

About the author दीनदयाल पाटीदार

मंदसौर, मध्यप्रदेश के दीनदयाल पाटीदार ABP न्यूज में बतौर इंटर्न कार्यरत हैं. मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई कर रहे दीनदयाल की जनरल नॉलेज (GK) और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है. वह खबरों को सटीक और ज्ञानवर्धक तरीके से पेश करने का हुनर रखते हैं.

Read More

Published at : 13 Sep 2026 02:15 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola