September 10, 2026

मुजफ्फरपुर के होटल में दिल्ली की इनफ्लुएंसर से रेप: महिला बोली-SSB के एएसआई ने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए बुलाया, उसके दोस्त ने किया दुष्कर्म - Muzaffarpur News

मुजफ्फरपुर18 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मुजफ्फरपुर के SKMCH सेक्टर हेडक्वार्टर में तैनात एसएसबी एएसआई विकास कुमार पर दिल्ली की एक और लखनऊ की दो महिलाओं ने ठगी और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है।

दिल्ली की महिला ने विकास के साथी पर मुजफ्फपुर बुलाकर रेप करने और वीडियो बनाने का भी आरोप लगाया। बुधवार को दिल्ली की महिला ने विकास और उसके साथी के खिलाफ एसएसबी मुख्यालय और नगर थाना, जबकि लखनऊ की दोनों पीड़िताओं ने विकास की शिकायत एसएसबी और अहियापुर थाने में लिखित शिकायत की है।

आरोप है कि विकास ने तीनों महिलाओं को सोशल मीडिया पर वायरल होने और फॉलोअर बढ़ाने का झांसा देकर मुजफ्फरपुर बुलाया था।

फिलहाल, इस मामले में एसएसबी ने मामले का स्वत: संज्ञान लिया है। घटना की जानकारी के बाद तीन सदस्यीय जांच कमेटी की गठन किया गया है, जो जांच पड़ताल कर रही है। महिलाओं से आरोपों को लेकर साक्ष्य मांगे गए हैं।

पहले आरोपी की 3 तस्वीरें देखिए

मुजफ्फरपुर के पार्क में आरोपी विकास।

मुजफ्फरपुर के पार्क में आरोपी विकास।

आरोप है कि विकास लोगों से सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स बढ़ाने और वायरल होने के लिए पैसे लेकर उन्हें टिप्स देता था।

आरोप है कि विकास लोगों से सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स बढ़ाने और वायरल होने के लिए पैसे लेकर उन्हें टिप्स देता था।

विकास पर आरोप है कि तीन महिलाओं से उसने ठगी की है।

विकास पर आरोप है कि तीन महिलाओं से उसने ठगी की है।

अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला

पहले दिल्ली की महिला के आरोपों का जानिए

दिल्ली की रहने वाली महिला का आरोप है कि एएसआई विकास कुमार ने उसे 7 दिसंबर 2025 को मुजफ्फरपुर बुलाया था। इस दौरान वो अपने दो साल के बेटे को लेकर आई थी। पीड़िता के अनुसार, मुजफ्फरपुर पहुंचने के बाद उसे स्टेशन रोड स्थित एक होटल में ठहराया गया।

आरोप है कि होटल में एएसआई के साथी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बना लिया। विरोध करने पर उसे बच्चे की हत्या की धमकी दी गई। पीड़िता का कहना है कि धमकी से डरकर वह उस समय विरोध नहीं कर सकी। अगले दिन वह वापस दिल्ली लौट गई।

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगे रुपए

पीड़िता ने आरोप लगाया कि दिल्ली लौटने के बाद एएसआई और उसका साथी वीडियो के नाम पर उसे ब्लैकमेल करने लगे। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे रुपए मांगे गए। आरोप है कि उससे 20 हजार रुपए भी लिए गए। इसके बाद और पैसे की मांग की गई। पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने पति को दी।

एक सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर के साथ विकास कुमार।

एक सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर के साथ विकास कुमार।

पहले SSB मुख्यालय में की थी शिकायत

पीड़िता ने नगर थाने में शिकायत करने से पहले एसएसबी मुख्यालय में ऑनलाइन शिकायत भेजी थी। इसके बाद मुजफ्फरपुर स्थित एसएसबी सेक्टर मुख्यालय की ओर से उसे गवाही और बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस भेजा गया। पीड़िता के अनुसार, वो 7 सितंबर को बयान देने मुजफ्फरपुर पहुंची थी। आरोप है कि यहां उस पर बयान बदलने और शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया गया। इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत करने का फैसला लिया।

नगर थाना पुलिस का कहना है कि महिला की ओर से ऑनलाइन आवेदन मिला है। आवेदन की जांच की जाएगी। जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लखनऊ की दो इनफ्लुएंसर ने भी लगाए आरोप

इधर, लखनऊ की दो अन्य महिला इनफ्लुएंसर ने भी इसी एएसआई पर सोशल मीडिया के जरिए अश्लील मैसेज भेजने और शोषण करने के आरोप लगाए हैं। दोनों ने एसएसबी में शिकायत की है।

उन्हें भी बयान दर्ज कराने के लिए मुजफ्फरपुर बुलाया गया था। लखनऊ से पहुंची दोनों महिलाओं ने भी आरोप लगाया कि उन पर शिकायत वापस लेने के लिए दबाव और धमकी दी जा रही है। दोनों ने अहियापुर थाने में सनहा दर्ज कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन दिया है।

मुजफ्फरपुर के एक पार्क में सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स के साथ विकास कुमार।

मुजफ्फरपुर के एक पार्क में सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स के साथ विकास कुमार।

'विकास फौजी' नाम से दो सोशल मीडिया अकाउंट चलाता है आरोपी

विकास कुमार फेसबुक पर 'विकास फौजी' नाम से दो अकाउंट चलाता है। वो सिटी पार्क में ब्लॉगर्स के साथ मीटअप करता था। ब्लॉगर्स का आरोप है कि विकास फेसबुक से पैसा कमाने का तरीका सिखाने की एवज में प्रति व्यक्ति 5 हजार रुपए वसूलते थे। नगर थाना में भी उसके खिलाफ ठगी की लिखित शिकायत दी गई है। विवाद के सामने आने के बाद सिटी पार्क में आने पर रोक लगने पर उसने छोटे पार्क में मीटअप करना शुरू किया था।

वहीं, एसएसबी सेक्टर हेडक्वार्टर सेकंड इन कमान रजनीश कुमार मोरल ने बताया कि एसएसबी ने मामले का स्वत: संज्ञान लिया है। तीन सदस्यीय जांच कमेटी पड़ताल कर रही है। महिला से आरोपों को लेकर साक्ष्य मांगे गए हैं। महिला ने एक अन्य व्यक्ति पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

.

खबरें और भी हैं...

  • 'Gen-Z ने प्रधान का इस्तीफा लिया, अब VC पद छोड़े': पटना यूनिवर्सिटी में AISF का हंगामा, विश्वविद्यालय बंद कराया; 4 दिन से भूख हड़ताल पर छात्र

    पटना यूनिवर्सिटी में AISF का हंगामा, विश्वविद्यालय बंद कराया; 4 दिन से भूख हड़ताल पर छात्र|पटना,Patna - Dainik Bhaskar2:10
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • भागलपुर- बाढ़ के पानी में डूबने से 5 की मौत: सड़क पर पानी था, गहराई का पता नहीं चला; ट्रैक्टर से प्रभावितों तक पहुंचीं महिला CO

    सड़क पर पानी था, गहराई का पता नहीं चला; ट्रैक्टर से प्रभावितों तक पहुंचीं महिला CO|पटना,Patna - Dainik Bhaskar1:15
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • भोजपुरी स्टार पवन सिंह पर 1000 का जुर्माना: पत्नी से तलाक केस में कोर्ट नहीं पहुंचे; ज्योति सिंह ने मांगी है 10 करोड़ की एलिमनी

    पत्नी से तलाक केस में कोर्ट नहीं पहुंचे; ज्योति सिंह ने मांगी है 10 करोड़ की एलिमनी|भोजपुर,Bhojpur - Dainik Bhaskar0:50
    • कॉपी लिंक

    शेयर