
अरशद वारसी और शाहरुख खान की फिल्म
Arshad Warsi And Shah Rukh Khan King: साल 2026 में अब तक ‘धुरंधर 2’, ‘बॉर्डर 2’ ‘भूत बंगला’ समेत कई बड़ी फिल्में रिलीज हुईं. आगे अभी इस साल और भी कई बड़ी फिल्में दस्तक देने को तैयार हैं. इसी साल आने वाली अपकमिंग फिल्मों में एक बड़ा नाम शाहरुख खान की ‘किंग’ का है, जिसमें उनके साथ बॉलीवुड के और भी कई स्टार्स नजर आने वाले हैं. एक नाम अरशद वारसी का है. अब अरशद वारसी ने बताया है कि इस फिल्म में वो छोटे से रोल में नजर आने वाले हैं.
अरशद वारसी का कहना है कि जब उन्हें ‘किंग’ के लिए अप्रोच किया गया था, तो किरदार छोटा होने के बावजूद भी कभी स्क्रीनटाइम उनके लिए चिंता का विषय नहीं रहा. ये पहली बार नहीं है जब वो खान फैमिली के साथ कोई प्रोजेक्ट कर रहे हैं. इस पहले वो SRK के बेटे आर्यन खान की डायरेक्टोरियल डेब्यू सीरीजी ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में भी दिखे थे.
अरशद वारसी ने क्या बताया?
अरशद वारसी ने फिल्ममेयर के साथ बातचीत में ‘किंग’ में अपने किरदार को लेकर कहा, “‘किंग’ में मेरा रोल छोटा सा है. मुझे खान परिवार बहुत पसंद है. जब आर्यन ने मुझे ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के लिए कॉल किया, तो मैंने वो प्रोजेक्ट किया. जब शाहरुख खान ने मुझे ‘किंग’ के लिए फोन किया तो मैंने ये फिल्म भी की. मैंने बस एक छोटा सा रोल किया है. वो (SRK) मुझे पसंद है, इसलिए मैंने ये फिल्म की है.”
अरशद वारसी के अनुसार जब उन्हें ‘किंग’ के लिए अप्रोच किया गया था, तो कम स्क्रीनटाइम कभी उनके लिए चिंता का विषय रहा ही नहीं. शाहरुख खान और उनकी फैमिली से अरशद का अच्छा लगाव है. ऐसे में वो इस फिल्म की कास्ट में शामिल हो गए.
ये भी पढ़ें-
अब किंग में धमाल मचाएगा ये सिंगर, जिसने शाहरुख खान को दिए 7 चार्टबस्टर गाने! टॉप पर है छैया-छैया
हनुमान अंश का चमत्कारी खेल, यश की टॉक्सिक हो गई ढेर! अब 100 करोड़ से कितनी दूर है फिल्म?
‘किंग’ रिलीज डेट
‘किंग’ इसी साल 24 दिसंबर को रिलीज होने वाली है. शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी इसमें नजर आने वाली हैं. ये उनकी सिल्वर स्क्रीन पर पहली फिल्म है. अभिषेक बच्चन इसमें विलेन रोल में दिखने वाले हैं. दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, अभय वर्मा, राघव जुयाल, सौरभ शुक्ला, जयदीप अहलावत समेत और भी कई बड़े स्टार्स इस फिल्म में नजर आने वाले हैं.

इसराफिल
ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."
Read More