August 2, 2026

Spoiler Alert: अनुपमा के लिए बढ़ी मुसीबत? शो में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री, जुड़ेंगे 2 नए कंटेस्टेंट

Aug 02, 2026 03:56 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा सीरियल की कहानी में आगे कॉम्पटिशन के दौरान कई ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। शो का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है और इसमें दिखाया गया है कि कुकिंग कॉम्पटिशन में वाइल्ड कार्ड एंट्री होंगी।

Anupamaa Spoiler Alert

अनुपमा के उस वक्त होश उड़ जाएंगे जब शो के जज ये ऐलान करेंगे कि कॉम्पटिशन में 2 वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री लेने जा रहे हैं।

Anupamaa Spoiler Alert in Hindi: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा का अपकमिंग एपिसोड काफी धमाकेदार रहने वाला है। शो का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है और इसमें दिखाया गया है कि कुकिंग कॉम्पटिशन में एक महाट्विस्ट आने वाला है। जी नहीं, हम प्रेम कोठारी की टीम में माही की एंट्री की बात नहीं कर रहे हैं। दरअसल मेकर्स अनाउंस करेंगे कि शो में एक नहीं बल्कि दो-दो वाइल्ड कार्ड एंट्री होंगी। अब सवाल यह है कि ये दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट कौन होने वाले हैं? इस सवाल का जवाब भी इसी एपिसोड में मिलेगा।

टीम में कौन लेगा माही की जगह?

कहानी में आगे आने वाले ट्विस्ट जानने से पहले यह जान लीजिए कि अगर माही ने अनुपमा की टीम छोड़ दी है तो फिर उसे रिप्लेस कौन करने वाला है? सीरियल के रविवार के एपिसोड में आप देखेंगे कि माही को लाख मनाने के बावजूद वह नहीं मानेगी, क्योंकि पाखी और तोषू मिलकर उसके लगातार कान भर रहे होंगे। आखिरकार 'लव यू जिंदगी कैफे' के पास कोई चॉइस नहीं बचेगी और थक हारकर उन्हें एक नई खिलाड़ी को अपनी टीम में लेने के बारे में विचार करना पड़ेगा। यह नया खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि बंकू होने वाला है।

फिर टीम को लानत देंगे तोषू-पाखी

बंकू के टीम का हिस्सा बनते ही पाखी और तोषू एक बार फिर बुरा-भला कहना शुरू कर देंगे। वो कहेंगे कि इस बंकू को टीम का मेंबर बनाने पर ईशानी जितनी खुश हो रही है उसका कोई फायदा नहीं है, क्योंकि वैसे भी इसके साथ टीम हारने ही वाली है। फिर इसे ही बाय-बाय कहना पड़ेगा। इस पर अनुपमा नाराज होगी और कहेगी कि उन्होंने कौन सी फसल बो रखी है कि उन्हें टीम के हारने-जीतने से कोई नुकसान होने वाला है। वह अपने बच्चों को लालची कहेगी और बोलेगी कि जो अपनी मां के सगे नहीं हुए, वो टीम के तो क्या ही सके होंगे।

कौन लेगा शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री?

बात शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री की करें तो नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि जहां कॉम्पटिशन के अगले राउंड में लीला बेन अनुपमा की टीम में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर आएंगी, तो वहीं उधर प्रेम कोठारी की टीम में उसकी मोटी बा वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल होंगी। लगभग पूरा ही परिवार कॉम्पटिशन में आ चुका है और अब स्थिति महाभारत के युद्ध वाली हो गई है। जहां लीला ओवरकॉन्फिडेंट है, वहीं वसुंधरा कोठारी बहुत सजग है और समझ रही है कि चुनौती कितनी मुश्किल रहने वाली है।